23 May 2021

Generic placeholder image

रायपुर : एक युवक से अभद्रता करने और सार्वजनिक पिटाई की घटना सामने आने पर सूरजपुर के कलेक्टर को हटाए जाने के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्णय को कांग्रेस ने भाजपा और कांग्रेस की विचारधारा के बुनियादी फर्क का परिणाम बताया है । प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि देश की जनता भूली नही है किस प्रकार भाजपा शाषित त्रिपुरा में एक कलेक्टर ने शादी समारोह में आये अथितियों और घर वालो से दुर्व्यवहार किया था और उस अधिकारी के खिलाफ कार्यवाही करने में हप्ता लग गया था कार्यवाही तब हुई जब पूरे देश की मीडिया और सोशल मीडिया ने कार्यवाही का दबाव बनाया ।छत्तीसगढ़ में सूरजपुर की घटना सामने आने के तुरंत बाद ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कलेक्टर को हटाने का आदेश जारी करवा दिया ।

23 May 2021 02:20PM,
by: Thaneshwar sahu