23 May 2021

Generic placeholder image

 रायपुर.राज्य शासन के मलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान का असर दिखने लगा है। मलेरिया नियंत्रण के लिए बस्तर और सरगुजा संभागों में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, छत्तीसगढ़ द्वारा चलाए गए विशेष अभियानों से वहां मलेरिया के मामलों में काफी कमी आई है। सरगुजा संभाग में अप्रैल-2020 की तुलना में अप्रैल-2021 में मलेरिया के मामलों में 60 प्रतिशत की कमी आई है। वहीं बस्तर संभाग में भी पिछले अप्रैल की तुलना में इस अप्रैल में मलेरिया के मामले 45 प्रतिशत घटे हैं। पिछले अप्रैल में बस्तर संभाग के सातों जिलों में जहां मलेरिया के कुल 2854 प्रकरण मिले थे, वहीं इस साल अप्रैल में कुल 1564 मामले ही सामने आए हैं। सरगुजा संभाग के पांच जिलों में पिछले अप्रैल के 137 मामलों की तुलना में इस अप्रैल में केवल 55 मामले दर्ज किए गए हैं। 

23 May 2021 06:26AM,
by: Thaneshwar sahu