23 May 2021

Generic placeholder image

अम्बिकापुर के सेंट्रलाइज मॉनिटरिंग सिस्टम से जिस प्रकार मेडिकल कॉलेज के कोविड वार्ड में मरीजो एवं मेडिकल स्टाफ की 24 घण्टे निगरानी की जा रही है कुछ उसी प्रकार अब गांव में कोविड संक्रमित होंम आईसोलेशन में रह रहे मरीजांे की निगरानी एवं उपचार में लगे अधिकारी कर्मचारियों की 24 घण्टे सीसीटीवी कैमरे से मॉनिटरिंग जिला मुख्यालय अम्बिकापुर स्थित कंट्रोल रूम से शुरू हो गई है। कलेक्टोरेट सभाकक्ष में स्थापित जिला स्तरीय कंट्रोल रूम का कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा ने शनिवार को निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने सभी जनपद एव बीएमओ कार्यालय के कंट्रोल रूम में उपस्थित अधिकारी एवं कर्मचारियों से बारी-बारी से जानकारी ली।

23 May 2021 10:00AM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

देश में जानलेवा कोरोना वायरस की दूसरी लहर का प्रकोप बढ़ता देश राजधानी दिल्ली में लॉकडाउन को एक हफ्ते और बढ़ा दिया गया है. अब राजधानी दिल्ली में 31 मई सुबह पांच बजे तक लॉकडाउन लागू रहेगा. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके इस बात का एलान किया. उन्होंने यह भी कहा, ‘’सभी ने मिलकर सारी समस्याओं को खत्म करने में बड़ी भूमिका निभाई. वैक्सीन की समस्या भी जल्दी दूर होंगी. मुझे पूरी उम्मीद है. डॉक्टरों और नर्सों ने 24 घंटे काम किया है. कई डॉक्टर शहीद हो गए. हम उनके कर्जदार हैं. हमारी कोशिश है कि उन शहीदों के सम्मान के लिए उनके परिवारों को एक करोड़ रुपए की सहायता राशि दी जाए.’’

23 May 2021 10:00AM,
by: Vikash Kumar