23 May 2021
कोरिया : जिला कार्यक्रम अधिकारी सह सचिव, जिला बाल संरक्षण समिति ने आज यहां बताया कि महिला बाल विकास विभाग की सचिव श्रीमती रीना बाबा साहेब कंगाले द्वारा जारी निर्देशानुसार कोरोना के प्रकोप को देखते हुए जिला के संक्रमित ऐसे परिवार जिनके माता-पिता कोरोना संक्रमित हो गये हैं, ऐसे बच्चों को आश्रय में परेशानी हो रही है, उन्हें संस्थागत व्यवस्था दी जानी है। ऐसे बच्चों के पुनर्वास के लिए जिला कोरिया के चाईल्ड लाईन टोल फ्री नंबर 1098 पर फोन किया जा सकता है। कोविड-19 के कारण अनाथ हुये बालकों को या ऐसे बालक जिनके माता-पिता बालकों के पालन-पोषण करने में असमर्थ है, को तत्काल बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया जा सकता है। साथा ही इस हेतु चाईल्ड लाईन के टोल फी नंबर 1098 की सहायता ली जावे एवं किशोर न्याय (बालकों का देखरेख और संरक्षण) अधिनियम 2015 एवं नियम 2016 के अधीन बालकों का संरक्षण सुनिश्चित किया जावे। कोरिया : इन बच्चो के पुनर्वास के लिए समिति ने उठाया कदम
23 May 2021 02:04PM,by: Thaneshwar sahu
टूलकिट मामले में भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने बयान दर्ज करने के लिए सप्ताहभर का समय मांगा है। इस संबंध में उनके वकील अपूर्व कुरूप ने सिविल लाइन पुलिस को मेल किया है। बता दे सिविल लाइन पुलिस ने बयान दर्ज कराने के लिए पात्रा को रविवार शाम 4 बजे व्यक्तिगत रूप से या ऑनलाइन उपस्थित होने के लिए नोटिस जारी किया था. नोटिस का पालन नहीं करने पर वैधानिक कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई थी.
23 May 2021 01:57PM,by: Vikash Kumar
कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए बिहार और उत्तर प्रदेश में सरकारों ने लॉकडाउन लगा रखा है. इस दौरान लोगों को बेवजह घर से न निकलने की मनाही है. सिर्फ जरूरी काम के लिए ही बाहर निकलने की छूट है. लोग कोरोना के नियम न तोड़ें इसके लिए सड़कों पर पुलिस की तैनात है. लोगों ने इसके लिए भी नया रास्ता ढूंढ लिया है. सड़कों पर लॉकडाउन को देख बगहा और आसपास के इलाकों के लोग आजकल गंडक नदी के रास्ते यूपी के शहरों को ओर जा रहे हैं.
23 May 2021 01:14PM,by: Vikash Kumar
सूरजपुर कोतवाली थाना प्रभारी बसंत खलखो का वीडियो वायरल होने के बाद गिरी गाज। एसपी राजेश कुकरेजा ने किया लाइन अटैच का आदेश जारी किया है। दरअसल, युवक पर निरीक्षक बसंत खलखो लाठी बरसाते हुए दिख रहे। इस वीडियो में पुलिस वाले ने स्कूटी सवार को रोकते हैं और पीछे बैठे युवक को स्कूटी से उतरने कहता है। इसके बाद टीआई उसकी लाठी से पिटाई करते दिखाई दे रहे हैं. इसे देखकर स्कूटी चालक फरार हो जाता है. इस दौरान पीछे बैठा शख्स एक कागज दिखाता है। इसके बावजूद उस पर कार्यवाई किया गया। सूरजपुर कोतवाली थाना प्रभारी को किया गया लाइन अटैच
23 May 2021 01:14PM,by: Vikash Kumar
रायपुर/मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह के वर्चुअल कार्यक्रम में माध्यमिक शिक्षा मंडल की वर्ष 2019 एवं वर्ष 2020 की 10वीं एवं 12वीं बोर्ड की परीक्षा में प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त करने वाले 159 मेधावी छात्र-छात्राओं एवं विशेष पिछड़ी जनजाति के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को स्वामी आत्मानंद मेधावी छात्र प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत मेडल और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने सभी प्रतिभावान छात्र-छात्राओं सहित उनके पालकों और शिक्षकों को बधाई और शुभकामनाएं दी। स्वामी आत्मानंद मेधावी छात्र प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को 1.50 लाख रूपए की राशि दी जाती है। शिक्षा से ही जीवन के लक्ष्य को साधा जा सकता है: बघेल
23 May 2021 12:43PM,by: Thaneshwar sahu
शिक्षा सत्र 2018-19 एवं 2019-20 की प्रावीण्य सूची में शामिल विद्यार्थियों का सम्मान आज प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के द्वारा वर्चुअल माध्यम से किया गया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश के विभिन्न जिलों के छात्र-छात्राओं से चर्चा कर उन्हें बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर कलेक्टर श्री डोमन सिंह, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री आकाश छिकारा सहित जिले से प्रावीण्य सूची में शामिल विद्यार्थी श्री तिलक राम झा, श्री कोमल अग्रवाल, श्री आदित्य सिंह, श्री अंकित भोई, कु. संजना अग्रवाल एवं कु. पुष्पा चैधरी जिला कार्यालय स्थित सीजी स्वान कक्ष से वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के जरिए मुख्यमंत्री से जुड़े।
23 May 2021 12:10PM,by: Babuaa Desk
नई दिल्ली : इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) ने रविवार को योग गुरु बाबा रामदेव को कानूनी नोटिस जारी किया है। इस नोटिस में बाबा रामदेव से आधुनिक चिकित्सा व एलोपैथी के डाक्टरों के संदर्भ में उनके द्वारा दिए गए बयान पर खेद व्यक्त करने की मांग की गई है। नोटिस में कहा गया है कि रामदेव लिखित रूप में स्पष्टीकरण जारी कर अपने बयान पर खेद व्यक्त करें। यदि वह ऐसा नहीं करते है तो उनके खिलाफ एसोसिएशन मानहानि व महामारी एक्ट के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराएगा। दूसरी ओर दिल्ली मेडिकल एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्षों ने आइएमए के इस नोटिस को लीपापोती की कार्रवाई बताया है।
23 May 2021 12:10PM,by: Thaneshwar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य







