23 May 2021
कोण्डागांव : जिले में सभी विकासखंडों में व्यक्तियों की उचित देखभाल के लिए सर्व सुविधाओं युक्त कोविड केयर सेंटर का निर्माण किया गया है। इन सेंटरों में सीसीटीवी कैमरा, प्रतीक्षालय एवं उत्तम भोजन की व्यवस्था हेतु प्रशासन लगातार प्रयासरत है। इसके तहत मरीजों को स्वच्छ एवं उत्तम भोजन प्रदान करने के उद्देश्य से कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा द्वारा आदेश जारी कर जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी को लगातार सभी कोविड केयर सेंटरों में जाकर खाने की गुणवत्ता एवं पाकशाला की जांच हेतु निर्देश दिए गए थे। जिसके तहत आज जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी डोमेन्द्र ध्रुव द्वारा कोविड केयर सेंटर केशकाल का दौरा कर केयर सेंटर की पाकशाला में स्वच्छता एवं भोजन की जांच की गयी। जिसमें कोविड केयर सेंटर के भोजन को मानकों में औसत पाया गया। जिस पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा दो दिनों के भीतर पाकशाला में सफाई, लाइटों की व्यवस्था एवं अन्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए साथ ही दीवारों पर रंग रोगन तथा खाना बनाते वक्त और अधिक स्वच्छता मानकों को लागू करने को कहा।
23 May 2021 11:56AM,by: Thaneshwar sahu
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह के वर्चुअल कार्यक्रम में माध्यमिक शिक्षा मंडल की वर्ष 2019 एवं वर्ष 2020 की 10वीं एवं 12वीं बोर्ड की परीक्षा में प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त करने वाले 159 मेधावी छात्र-छात्राओं एवं विशेष पिछड़ी जनजाति के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को स्वामी आत्मानंद मेधावी छात्र प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत मेडल और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने सभी प्रतिभावान छात्र-छात्राओं सहित उनके पालकों और शिक्षकों को बधाई और शुभकामनाएं दी। स्वामी आत्मानंद मेधावी छात्र प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को 1.50 लाख रूपए की राशि दी जाती है।
23 May 2021 11:30AM,by: Vikash Kumar
सीजी टीका वेब पोर्टल में दिनांक 23 मई 2021 को दोपहर 3 बजे तक कुल 2,72,190 नागरिकों का पंजीयन किया गया । आज दोपहर 3 बजे तक 17,850 नागरिकों का टीकाकरण शेड्यूल किया गया और 14,171 नागरिकों का सफलतापूर्वक टीकाकरण किया गया । अब तक पोर्टल पर 35,35,579 नागरिकों ने पंजीयन कराया है। छत्तीसगढ़ : टीका अपडेट
23 May 2021 11:30AM,by: Babuaa Desk
मल्टीप्लेक्स चेन पीवीआर सिनेमाज ने देश भर में अपने सभी कर्मचारियों के मुफ्त टीकाकरण की घोषणा की है क्योंकि यह दूसरी कोविड -19 लहर के मद्देनजर सिनेमाघरों के अनिश्चितकालीन बंद से जूझ रहा है। कंपनी ने कहा कि उसके 29% कर्मचारियों और उनके आश्रितों को पहले ही टीका लगाया जा चुका है। प्रदर्शनी श्रृंखला एक देखभाल पैकेज भी शुरू कर रही है, जिसमें ऑन-ग्राउंड प्रतिक्रिया टीम, प्लाज्मा डेटाबेस, ऑक्सीजन सांद्रता, डॉक्टर ऑन-कॉल सहायता, अस्पताल में भर्ती और एम्बुलेंस सेवाओं, और कोविड-पॉजिटिव कर्मचारियों के लिए भोजन वितरण के साथ 24×7 कोविड हेल्पलाइन शामिल है।
23 May 2021 10:59AM,by: Babuaa Desk
रायपुर ; मुख्यमंत्री ने अपने निवास कार्यालय में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह के वर्चुअल कार्यक्रम में माध्यमिक शिक्षा मंडल की वर्ष 2019 एवं वर्ष 2020 की 10वीं एवं 12वीं बोर्ड की परीक्षा में प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं एवं विशेष पिछड़ी जनजाति के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को स्वामी आत्मानंद मेधावी छात्र प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत सम्मानित किया। उन्होंने सभी प्रतिभावान छात्र-छात्राओं सहित उनके पालकों और शिक्षकों को बधाई और शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में स्कूल शिक्षा मंत्री डाॅ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा डाॅ. आलोक शुक्ला, संचालक लोक शिक्षण जितेन्द्र शुक्ला, सचिव माध्यमिक शिक्षा मण्डल प्रो. व्ही.के.गोयल उपस्थित थे। सीएम बघेल ने छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित
23 May 2021 10:59AM,by: Thaneshwar sahu
केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल 'निशंक', रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में और अन्य केंद्रीय मंत्रियों के साथ आज यानी कि 23 मई, 2021 को एक मीटिंग कर रहे हैं। इस मीटिंग में केंद्रीय बोर्ड - सीबीएसई और सीआईएससीई की 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं समेत जेईई मेन और नीट (यूजी) 2021 और अन्य एंट्रेंस एग्जाम के आयोजन पर चर्चा की जानी है। इस बैठक में दोनो केंद्रीय मंत्रियों के साथ-साथ महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी, सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावडेकर और शिक्षा राज्य मंत्री संजय धोत्रे और देश भर के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के शिक्षा मंत्रियों, शिक्षा सचिवों और राज्य परीक्षा बोर्डों के अध्यक्षों और स्टेकहोल्डर बैठक में भाग ले रहे हैं। यह वर्चुअल मीटिंग आज 23 मई को सुबह 11.30 बजे से होनी थी
23 May 2021 10:27AM,by: Thaneshwar sahu
सूरजपुर कलेक्टर आईएएस रणबीर शर्मा का वीडियो वायरल हुआ जिसमे एक लड़के को थप्पड़ मारते हुए देखा गया। (एनसीपीसीआर) राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव अमिताभ जैन को नोटिस भेजा है। नोटिस के अनुसार आईएएस रणबीर शर्मा के खिलाफ एफआईआर और उचित अनुशासनात्मक कार्रवाई की मांग की।
23 May 2021 10:27AM,by: Vikash Kumar
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य






