25 Nov 2026
केंद्र सरकार ने तिब्बती आध्यात्मिक नेता दलाई लामा को लुटियंस दिल्ली में एक बंगला आवंटित किया है। हालांकि केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि दलाई लामा को पंडित रविशंकर शुक्ल लेन पर एक बंगला आवंटित किया गया है। उन्होंने बताया कि विदेश मंत्रालय के अनुरोध पर 'गादेन फोद्रंग ट्रस्ट', जो दलाई लामा का कार्यालय है,को यह आवंटन किया गया है। केंद्र सरकार ने धर्मगुरु दलाई लामा को लुटियंस दिल्ली में आवंटित किया बंगला
25 Nov 2026 06:08AM,by: Babuaa Desk
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए सीट-बंटवारे को लेकर कांग्रेस के साथ बातचीत के बीच समाजवादी पार्टी (सपा) द्वारा पांच उम्मीदवारों की सूची जारी करने के फैसले से विपक्षी गठबंधन के भीतर खटास पैदा हो गई है। कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने अखिलेश यादव के नेतृत्व वाली पार्टी की गठबंधन करने को लेकर “गंभीरता” पर सवाल उठाए हैं। यूपी चुनाव : सपा द्वारा पहली सूची जारी करने पर भड़की कांग्रेस, गठबंधन में बढ़ी रार
25 Nov 2026 06:08AM,by: Babuaa Desk
भारत ने सऊदी अरब के रियाद में हुए हूथी हमले की कड़ी निंदा की है, जिसमें कम से कम दो भारतीय घायल हो गए हैं। बुधवार को जारी एक बयान में, विदेश मंत्रालय ने इन हमलों को तुरंत रोकने की मांग की है। बयान में आगे कहा गया, "हम सऊदी अरब के लोगों और सरकार के साथ अपनी एकजुटता फिर से दोहराते हैं। साथ ही, हम सऊदी अरब की संप्रभुता, क्षेत्रीय अखंडता और वहां के नागरिकों तथा निवासियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपना पूरा समर्थन फिर से व्यक्त करते हैं। हमें पूरी उम्मीद है कि इस क्षेत्र में जल्द से जल्द शांति और सामान्य स्थिति बहाल हो जाएगी।" भारत ने रियाद टॉवर पर हुए हूती हमले की करी कड़ी निंदा
25 Nov 2026 05:54AM,by: Babuaa Desk
साइबर कमांड सेंटर पुलिस ने केंद्रीय भारी उद्योग और इस्पात मंत्री एच.डी. कुमारस्वामी को एक नोटिस जारी किया है। यह नोटिस हासन के उपायुक्त कार्यालय से जुड़ी कथित रिश्वतखोरी की एक व्हाट्सएप चैट के मामले में जारी किया गया है। यह नोटिस हासन की उपायुक्त के.एस. लताकुमारी के निजी सहायक एच.डी. शशिकिरण की शिकायत पर जारी किया गया है। 'फर्जी' चैट मामला : मंत्री एचडी कुमारस्वामी को साइबर पुलिस का नोटिस
25 Nov 2026 05:54AM,by: Babuaa Desk
उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले की मोरी तहसील के पवानी गांव में भीषण आग लगने से 20 से अधिक लकड़ी के मकान क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे से करीब 30 परिवार प्रभावित हुए हैं। आग के दौरान 5 से 7 घरेलू LPG सिलेंडरों में धमाके होने से लपटें और तेजी से फैल गईं। गांव के दुर्गम क्षेत्र में स्थित होने और सड़क से सीमित पहुंच के कारण राहत कार्यों में कठिनाई आई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रशासन को बचाव अभियान तेज करने, प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने और नुकसान का आकलन कर मुआवजा देने के निर्देश दिए हैं। मौके पर SDRF, दमकल, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीमें तैनात हैं। फिलहाल किसी जनहानि की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। उत्तरकाशी के गांव में आग से भारी तबाही, राहत-बचाव अभियान तेज
25 Nov 2026 01:48AM,by: Babuaa Desk
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज से फोन पर बातचीत की। दोनों नेताओं ने वैश्विक शांति, स्थिरता और नियम आधारित अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था को मजबूत करने के लिए मिलकर काम करने पर सहमति जताई। बातचीत के दौरान क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों के साथ भारत-जर्मनी रणनीतिक साझेदारी की प्रगति की समीक्षा की गई। दोनों ने रक्षा, उभरती तकनीकों और बहुपक्षीय मंचों पर सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया। इस दौरान प्रस्तावित भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते (FTA) से व्यापार और निवेश के नए अवसरों पर भी चर्चा हुई। गौरतलब है कि 2026 में भारत और जर्मनी के बीच राजनयिक संबंधों के 75 वर्ष पूरे हो रहे हैं। भारत-जर्मनी संबंधों को नई गति देने पर सहमत हुए मोदी और मर्ज
25 Nov 2026 01:48AM,by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य








