29 Apr 2021
तोरवा क्षेत्र के देवरीखुर्द निवासी रेलवे के लोको पायलट के सूने मकान का ताला तोड़ कर चोरों ने धावा बोल दिया। इस दौरान चोरों ने सोने-चांदी के जेवर व नकदी समेत एक लाख स्र्पये का माल पार कर दिया। रिपोर्ट पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। सुने मकान का ताला तोड़ जेवर व नकदी समेत एक लाख रुपए पार
29 Apr 2021 02:48PM,by: Vikash Kumar
कोरोना वायरस की चपेट में आए पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने कोरोना महामारी पर जीत हासिल कर ली है। कोरोना संक्रमित होने के बाद दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती थे। आज गुरुवार को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। कांग्रेस नेता मनमोहन सिंह 19 अप्रैल को कोरोना संक्रमित पाए गए थे, तबीयत ज्यादा बिगड़ने की वजह से उन्हें दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया था।
29 Apr 2021 02:48PM,by: Vikash Kumar
भिलाई : नगर निगम ने भिलाई नेहरू नगर में बढ़ते कोरोना मरीजों की संख्या को देखते राधिका नगर और अवंतीबाई नगर को कंटेनमेंट जोन बनाया है। इन दोनों जगह में किसी भी प्रकार की आवाजाही पर प्रतिबंध होगा। साथ ही कोरोना पॉजिटिव मरीजों के घरों के बाहर निगम द्वारा प्रतिबंधित आदेश लगाया गया है। निगम ने भिलाई के नहरू नगर के इन दो जिलों को बनाया कंटेनमेंट जोन
29 Apr 2021 02:25PM,by: Thaneshwar sahu
दिल्ली के बिजवासन इलाके में एक ट्रांसफार्मर में विस्फोट हुआ जिससे उसकी आग नजदीक की दो झुग्गियों में फैल गई। जिससे घरों में रखे गैस सिलेंडर में विस्फोट होने से गुरुवार तड़के एक ही परिवार के छह सदस्यों की मौत हो गई। मृतकों में से चार नाबालिग हैं। सिलेंडर विस्फोट में कमलेश (37), उसकी पत्नी बुधानी (32), उनकी 16 और 12 साल की दो बेटियों तथा छह और तीन साल के दो बेटों की मौत हो गई। गैस सिलेंडर फटने से माता- पिता सहित चार बच्चों की दर्दनाक मौत
29 Apr 2021 02:25PM,by: Vikash Kumar
सीएसआर पहल के तहत, देश के सबसे बड़े ऋणदाता भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सबसे अधिक प्रभावित राज्यों में COVID-19 रोगियों के लिए ICU सुविधाओं के साथ अस्थायी अस्पताल स्थापित करने का निर्णय लिया है।
बैंक ने पहले ही 30 करोड़ की राशि जमा कर ली है और गैर-सरकारी संगठनों (एनजीओ) और अस्पताल प्रबंधन के साथ मिलकर COVID-19 रोगियों के इलाज के लिए आपातकालीन आधार पर चिकित्सा सुविधाएं स्थापित करने में संलग्न है।
29 Apr 2021 01:50PM, by: Babuaa Desk
कोरोना की दूसरी लहर के बीच बिगड़ते हालात की समीक्षा के लिए कल पीएम नरेंद्र मोदी कल शुक्रवार सुबह 11 बजे कैबिनेट मीटिंग करेंगे। पीएम नरेंद्र मोदी बीते कुछ दिनों से लगातार हाई-लेवल मीटिंग कर कोरोना की स्थिति को संभालने के लिए फैसले कर रहे हैं। ऐसी ही एक बैठक में बुधवार को कई बड़े निर्णय लिए गए हैं।
29 Apr 2021 01:49PM,by: Vikash Kumar
दुमका कोषागार से अवैध निकासी के मामले में जमानत मिल चुके राजद सुप्रीमो लालू यादव शुक्रवार को जेल से बाहर आ सकते हैं। बार काउंसिल आफ इंडिया के एक आदेश से उन्हें बड़ी राहत मिली है। कोर्ट में वकीलों के प्रवेश पर लगी रोक हटने से लालू समते कई ऐसे लोगों के लिए अच्छी खबर है जिन्हें जमानत दी जा चुकी है। आदेश की प्रति सभी राज्यों को भेज दी गई है। गुरुवार को लालू यादव ने बेल बांड भर दिया है। साथ ही दस लाख रुपये की राशि में जमा कराई है। सबकुछ ठीक रहा तो लालू शुक्रवार को कस्टडी से बाहर आ सकते हैं। लालू अभी दिल्ली एम्स में एडमिट है जहां उनका इलाज चल रहा है।
29 Apr 2021 01:04PM,by: Vikash Kumar
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य


