29 Apr 2021
रायपुर। कोरोना वैक्सीनेशन का तीसरा चरण 1 मई से होने वाले 18+ लोगों का वैक्सीनेशन को लेकर छत्तीसगढ़ में भाजपा और कांग्रेस नेतओं के बीच घमासान मचा हुआ है। विपक्ष केने नेतातिपक्ष धरमलाल कौशिक ने संसदीय सचिव विकास उपाध्याय के बयान पर पलटवार किया है। नेता प्रतिपक्ष कौ शिक ने कहा है कि 'हम प्रधानमंत्री को कोई पत्र नहीं लिखेंगे' जब हमें लगेगा तो जरुर लिखेंगे। इससे पहले संसदीय सचिव विकास उपाध्याय ने भाजपा नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा था कि छत्तीसगढ़ में वैक्सीनेसन के लिए वैक्सीन की कमी को लेकर पीएम मोदी को पत्र लिखें और राज्य को जल्द ही वैक्सीन दिलाएं।
29 Apr 2021 01:03PM,by: Vikash Kumar
कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर के चलते संक्रमितों की संख्या में बड़ी तेजी से बढ़ोत्तरी हो रही है। इस महामारी के चलते देश के कई राज्यों में लॉकडाउन और नाईट कर्फ्यू लगा दिया गया है। अब पर्यटन पर भी इसका व्यापक असर पड़ने लगा है। ख़बरों की मानें तो कोरोना महामारी के चलते अगले महीने से शुरू होने वाली चार धाम यात्रा को रद्द कर दिया गया है। इस बात की जानकारी उत्तराखंड के सीएम तीरथ सिंह रावत ने दी है। कोरोना महामारी की दूसरी लहर के चलते चार धाम यात्रा रद्द
29 Apr 2021 12:14PM,by: Thaneshwar sahu
नारायणपुर : कोरोना महामारी के संक्रमण को देखते हुए जिले में सम्पूर्ण लॉक डाउन लगाया गया है। अत्यावश्यक सेवाओं को छोड़कर सभी दुकानें एवं व्यवसायिक संस्थान बंद हैं। सभी प्रकार की सभा, जुलूस, सामाजिक, धार्मिक एवं राजनैतिक आयोजन इत्यादि को पूर्णतः प्रतिबंधित किया गया है। विवाह कार्यक्रम वर अथवा वधू के निवास गृह में ही आयोजित करने एवं शामिल होने वाले व्यक्तियों की अधिकतम संख्या 20 निर्धारित की गयी है। इसके साथ ही अंत्योष्टि, दशगात्र और मृत्यु संबंधी कार्यक्रम में शामिल होने वाले व्यक्तियों की अधिकतम संख्या भी 20 निर्धारित की गयी है।
29 Apr 2021 12:13PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर। नगर निगम द्वारा कोरोना से मृत लोगों के अंतिम संस्कार के लिए जोन 6 कमिश्नरी अंतर्गत सरजू बांदा श्मशान घाट में लकड़ियों और कंडो का इंतजाम किया गया था। यहां दाह संस्कार के लिए रखे ट्रक में लकड़ी और गोबर के कंडे व लकड़ियों में बुधवार की रात अचानक आग लग गई। अंतिम संस्कार के लिए रखी लकड़ी और गोबर के कंडे में अचानक लगी आग
29 Apr 2021 11:56AM,by: Vikash Kumar
कोरिया। कोरोना महामारी के बीच कालाबाजारी के कई मामले सामने आ रहे है। कोरिया जिले में एक मेडिकल स्टोर संचालक ने कोरोना महामारी को अवसर के रूप देख कर सैनिटाइजर समेत अन्य दवाईयों की अधिक रेट में बिक्री कर रहा था। दवाइयों की कालाबाजारी के साथ साथ सैनिटाइजर में भी मिलावट की शिकायत मिलने पर एसडीएम द्वारा छापामारी कर दुकान को सील कर दिया गया।
29 Apr 2021 11:28AM,by: Vikash Kumar
बांग्लादेश ने गुरुवार को कोविड -19 मामलों में वृद्धि से निपटने के लिए भारत में आपातकालीन दवाएं और चिकित्सा उपकरण आपूर्ति भेजने की पेशकश की है। बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय ने एक बयान में बताया कि आपूर्ति में इंजेक्शन-विरोधी वायरल, मौखिक एंटी-वायरल, 30,000 पीपीई किट, और कई हजार जिंक, कैल्शियम, विटामिन सी और अन्य आवश्यक गोलियों की लगभग 10,000 शीशियां शामिल हैं।
विदेश मंत्रालय ने कहा, "बांग्लादेश इस महत्वपूर्ण क्षण में अपने करीबी पड़ोसी भारत के साथ एकजुटता के साथ खड़ा है और ढाका वहां जान बचाने के लिए हर संभव तरीके से सहायता देने और जुटाने के लिए तैयार है।"
29 Apr 2021 11:28AM, by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य


