29 Apr 2021
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने गुरुवार को आश्वासन दिया कि भारत में पर्याप्त मात्रा में चिकित्सा ऑक्सीजन है, यह कहते हुए कि केंद्र जीवन रक्षक गैस की आपूर्ति बढ़ाने के लिए अन्य विकल्पों की भी तलाश कर रहा है।
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि केंद्र उद्योगों और विदेशों से भंडारण टैंकर और क्रायोजेनिक टैंकर उपलब्ध कराकर चिकित्सा ऑक्सीजन जुटा रहा है।
29 Apr 2021 11:05AM, by: Babuaa Desk
रायपुर । छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े हॉस्पिटल मेकाहारा में जीवित पाए जाने के बाद श्मशान से अस्पताल लाई गई बुजुर्ग महिला की मौत हो गई है। बता दें कि जीवित महिला को मृत बतार डॉक्टर ने श्मशान भेज दिया था, यह महिला श्मशान में चिता पर लिटाने पर जीवित मिली थी। श्मशान में डाक्टर ने जांच कर जीवित बताया था, दोबारा अस्पताल लाए जाने के बाद अब मृत घोषित कर दी गई। चिता पर मिली जीवित महिला की देर रात मृत्यु
29 Apr 2021 09:57AM,by: Vikash Kumar
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे ने मुलाकात की। कोविड -19 की रोकथाम में मदद के लिए सेना द्वारा की जा रही विभिन्न पहलों पर चर्चा की। ये जानकारी प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार जनरल नरवणे ने प्रधानमंत्री मोदी को बताया कि सेना अपने अस्पतालों को नागरिकों के लिए खोल रही है, जिससे आम नागरिक नकदी सैन्य अस्पताल जा सकते हैं। सेना कोविड के मामलों से निपटने के लिए देश के विभिन्न हिस्सों में अस्थायी अस्पताल बना रही है। साथ ही आयात किए गए ऑक्सीजन टैंकरों और गाड़ियों के प्रबंधन में जहां विशेषज्ञ कौशल की जरूरत पड़ रही है। वहां सेना की ओर से मदद पहुंचाई जा रही है।
29 Apr 2021 09:26AM,by: Vikash Kumar
नई दिल्ली, कोरोना टीकाकरण के तीसरे चरण की शुरुआत से पहले वैक्सीन की कमी के दावों के बीच स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को बताया है कि राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों के पास एक करोड़ से ज्यादा वैक्सीन बची है। इसके साथ ही सरकार ने कहा है कि तीन दिन में 20 लाख से ज्यादा की और आपूर्ति हो जाएगी। महाराष्ट्र में वैक्सीन की कमी के कारण टीकाकरण प्रभावित होने के दावे का भी स्वास्थ्य मंत्रालय ने खंडन किया।
29 Apr 2021 09:00AM,by: Thaneshwar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य





