29 Apr 2021

Generic placeholder image

बलौदाबाजार, कलेक्टर सुनील कुमार जैन ने 27 अप्रैल को सोशल मीडिया में प्रसारित हो रहें कोरोना टीकाकरण के खिलाफ भ्रामक एवं दुष्प्रचार के खिलाफ कड़ी नाराजगी व्यक्त की है। इसके साथ ही उन्होंने ऐसे लोगों को सख्त चेतावनी देतें हुए उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए पुलिस प्रशासन के साइबर टीम के सहयोग से अलग अलग टीम बनाकर जिले के विभिन्न सोशल मीडिया साइट्स जैसे व्हाट्सएप एवं फेसबुक में प्रसारित हो रहें हो कंटेंट पर कड़ी नजर रखी जा रही है। कलेक्टर श्री जैन ने सभी लोगों से अपील की है कि टीकाकरण ही कोरोना से बचाव का सुरक्षा कवच है। अतः 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोग अनिवार्य रूप से टीकाकरण कराए एवं अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि टीकाकरण के खिलाफ हो रहें किसी भी प्रकार के दुष्प्रचार एवं भ्रामक जानकारी से बचें। केवल प्रशासन की ओर से दी जा रहे जानकारी,स्वास्थ्य विभाग से दी जा रही दिशा निर्देश एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा प्रसारित समाचारों का नियमित रूप से अवलोकन करें। इसके साथ ही आप सभी लोग कोविड गाइडलाइन का अनिवार्य रूप से पालन करें। किसी भी तरह कोरोना के लक्षण होने पर अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों में जाकर कोरोना टेस्ट अवश्य कराये। साथ ही स्वास्थ्य सम्बंधित किसी भी अन्य तरह की परेशानी हो तो वह राज्य शासन द्वारा संचालित 104 में कॉल कर के निःशुल्क जानकारी भी प्राप्त कर सकतें है।

29 Apr 2021 07:00AM,
by: Thaneshwar sahu