मंत्री धान- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आज यहां उनके निवास कार्यालय में मंत्री परिषद की बैठक आयोजित की गई। छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस के अवसर मंत्रिपरिषद की बैठक में प्रस्तुत समस्त प्रस्तावों पर मुख्यमंत्री सहित मंत्रीपरिषद के सभी सदस्यों ने छत्तीसगढ़ी में अपनी बात रखी। चर्चा की शुरूआत मुख्यसचिव ने छत्तीसगढ़ी में की। बैठक में निम्नानुसार महत्वपूर्ण निर्णय लिए गएः- परिषद की बैठक: सभी प्रस्तावों पर छत्तीसगढ़ी में हुई चर्चा
28 Nov 2020 12:52PM,by: Imran Khan
रायपुर - मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आज यहां उनके निवास कार्यालय में आयोजित मंत्री परिषद की बैठक में 30 नवम्बर को सेवानिवृत्त हो रहे राज्य के मुख्य सचिव आर.पी.मण्डल को बिदाई दी गई। मुख्यमंत्री श्री बघेल सहित मंत्री परिषद के सदस्यों ने श्री मण्डल को उनके सुदीर्घ, स्वस्थ और खुशहाल जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इस अवसर पर कहा कि श्री मण्डल के मार्गदर्शन में राज्य ने विकास के अनेक सोपान तय किए। कोरोना संक्रमण से बचाव और रोकथाम के चुनौती भरे कार्य मे उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा, जिसके कारण छत्तीसगढ़ में संक्रमण की स्थिति अन्य राज्यों की तुलना में नियंत्रण में रही।
28 Nov 2020 11:53AM,by: Imran Khan
राज्य के अगले मुख्य सचिव के रूप में अमिताभ जैन की नियुक्ति तय मानी जा रही है। हालांकि, वरिष्ठता में राजस्व मंडल के चेयरमैन सीके खेतान सबसे ऊपर हैं लेकिन कुछ माह बाद ही उनका रिटायरमेंट है।अमिताभ जैन छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं और वर्तमान में वे वित्त विभाग में अपर मुख्य सचिव के पद पर हैं। उनके पास जल संसाधन विभाग का भी प्रभार है। एसीएस वित्त अमिताभ बनेंगे अगले सीएस
28 Nov 2020 08:20AM,by: Imran Khan
सीएम भूपेश बघेल ने शनिवार यानी आज कैबिनेट की बैठक बुलाई है। बैठक सीएम हाउस में होगी। इसमें प्रदेश में बढ़ते कोरोना संक्रमण की स्थिति और उससे निपटने के नए उपाय, वैक्सीनेशन की तैयारियों पर चर्चा होगी। साथ ही 1 दिसबंर से होने वाली धान खरीदी के साथ निवार तूफान से हुई बारिश से खेतों में कटी फसल को हुए नुकसान पर किसानों को मुआवजे को लेकर भी निर्णय हो सकते हैं। वहीं कैबिनेट कल राजधानी के शांतिनगर में मल्टीस्टोरी कांप्लेक्स निर्माण के लिए पीपीपी योजना को भी मंजूरी देगा।
28 Nov 2020 07:33AM,by: Imran Khan
मुख्य सचिव आरपी मंडल 30 नवंबर को रिटायर हो रहे हैं। मुख्य सचिव के रूप में शनिवार को वे अंतिम बार कैबिनेट की बैठक में शामिल होंगे। बैठक में ही उनको विदाई भी दी जा सकती है।बता दें कि राज्य सरकार ने मंडल का कार्यकाल तीन माह बढ़ाने के लिए केंद्र को प्रस्ताव भेजा था लेकिन केंद्र से प्रस्ताव को अब तक मंजूरी नहीं मिली है अगले दो दिन शनिवार और रविवार है। ऐसे में उनकी सेवा वृद्धि की संभावना समाप्त हो गई है। मुख्य सचिव आरपी मंडल की विदाई :
28 Nov 2020 07:33AM,by: Imran Khan
रायपुर - मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को आज यहां उनके निवास कार्यालय में कबीर शोध पीठ ने भगवान राम के ननिहाल छत्तीसगढ़ में राम वनगमन पथ तथा कौशल्या माता मंदिर के पुराने स्वरूप को यथावत रखते हुए भव्य सौंदर्यीकरण की शुरुआत पर सम्मानित किया। कबीर शोध पीठ के अध्यक्ष कुणाल शुक्ला ने मुख्यमंत्री का अभिनन्दन करते हुए उन्हें शॉल, श्रीफल तथा प्रतीक चिन्ह भी भेंट किया। श्री शुक्ला ने प्रदेश भर में श्री राम, माता सीता तथा लक्ष्मण जी के वनवास काल से जुड़े विभिन्न स्थलों पर राम वनगमन पथ निर्माण तथा चंदखुरी स्थित माता कौशल्या मन्दिर को भव्यता प्रदान कर छत्तीसगढ़ में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के कार्य को सराहनीय बताया। इस अवसर पर ’राम रचना’ मासिक पत्रिका की सम्पादक सुश्री प्रीति उपाध्याय ने मुख्यमंत्री को पत्रिका का नवम्बर अंक भेंट किया।
27 Nov 2020 04:59PM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य







