Heera Motwani

Generic placeholder image

जिले  में पेट्रोलियम पदार्थों की नियमित उपलब्धता और सुचारू वितरण सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन सतर्क है। छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा जारी निर्देशों के परिपालन में कलेक्टर ने जिले के संबंधित विभागों और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिले में घरेलू एलपीजी, पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है, इसलिए आम नागरिकों को किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रामक जानकारी से प्रभावित होने की आवश्यकता नहीं है।
           कलेक्टर ने खाद्य विभाग और जिला प्रशासन की संयुक्त टीमों को एलपीजी, पेट्रोल और डीजल के अवैध संग्रहण तथा दुरुपयोग पर प्रभावी नियंत्रण रखने के निर्देश दिए हैं। संदिग्ध स्थलों की पहचान कर नियमित जांच एवं आवश्यकतानुसार छापेमारी की कार्रवाई करने तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर आवश्यक वस्तु अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया है। साथ ही आम उपभोक्ताओं को पेट्रोलियम पदार्थों की प्राप्ति में किसी भी प्रकार की समस्या होने पर शिकायत दर्ज कराने की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। इसके लिए खाद्य विभाग के कॉल सेंटर नंबर 1800-233-3663 और 1967 के अलावा राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम नंबर 0771-2511975 पर संपर्क किया जा सकता है। जिलों में भी जिला स्तरीय कंट्रोल रूम गठित कर उनके नंबर आम जनता को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।
             कलेक्टर ने कहा कि विभागीय कॉल सेंटर में दर्ज शिकायतों का निराकरण संबंधित खाद्य नियंत्रक, खाद्य अधिकारी तथा ऑयल कंपनियों के जिला समन्वयक द्वारा 24 घंटे के भीतर सुनिश्चित किया जाएगा। साथ ही की गई कार्रवाई की जानकारी विभागीय डैशबोर्ड में तत्काल दर्ज की जाएगी। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि भारत सरकार एवं ऑयल कंपनियों द्वारा समय-समय पर जारी एलपीजी बुकिंग, वितरण और सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों को सभी एलपीजी वितरकों, उचित मूल्य दुकानों तथा अन्य आवश्यक स्थानों पर प्रमुखता से प्रदर्शित किया जाए, ताकि उपभोक्ताओं को निर्धारित नियमों और प्रक्रियाओं की स्पष्ट जानकारी मिल सके।
               प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे अफवाहों से दूर रहें और आवश्यकतानुसार ही पेट्रोलियम पदार्थों का उपयोग करें, जिससे आपूर्ति व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित होती रहे। रायगढ़ : पेट्रोलियम पदार्थों की आपूर्ति को लेकर प्रशासन सतर्क

15 Mar 2026 11:23AM,
by: Heera Motwani
Generic placeholder image

 विगत एक सप्ताह से आयकर विभाग द्वारा टैक्स पेयर्स को उच्च एवं महत्वपूर्ण मूल्यवर्ग लेनदेन को चिन्हांकित करते हुए कुछ ईमेल्स और मैसेज आए हैं । और उनसे कहा गया कि आप निश्चित तिथि तक अपना टैक्स कैलकुलेट करते हुए वित्तीय वर्ष 25-26 कर निर्धारण वर्ष 26-27 के अग्रिम कर का भुगतान करें । इन ईमेल्स के आधार पर टैक्स पेयर में खलबली मच गई है क्योंकि उनमें से अधिकांश मेल गलत इनफार्मेशन के साथ आए हैं । जिन्हें आयकर प्रैक्टिशनर एसोसिएशन ने भी विभाग के संज्ञान में लाया। जिस पर  आयकर विभाग ने आज अपनी त्रुटि को मानते हुए इसे तकनीकी सुधार के लिए आगे बढ़ाया है। और टैक्स पेयर्स को कहा है कि वह अपनी आय का सही आकलन करते हुए अपने टैक्स का भुगतान करें । त्रुटि वश आए हुए आंकड़ों को अनदेखा करें उस पर ध्यान न दें और इससे घबराए नहीं इसे सुधारा जा रहा है वहीं वह विभाग द्वारा प्रदर्शित 26AS और टीआईएस, एआईएस के माध्यम से अपने दायित्व की गणना में अपने आंकड़ों को मैच करते हुए अपने कर का भुगतान करें। इस संबंध में आयकर प्रैक्टिशनर एसोसिएशन के अध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल अधिवक्ता और सचिव हीरा मोटवानी कर सलाहकार ने करदाताओं से अपील की है कि विभाग ने ट्वीटर हैंडल और फ़ेसबुक पर एक पत्र जारी करते हुए इस बात का स्पष्टीकरण दे दिया है इसलिए ऐसे करदाता जो की अग्रिम कर भुगतान के लिए अर्हक हैं उन्हें इन ईमेल से घबराना नहीं है।  बल्कि इसे एक यांत्रिकीय त्रुटि मानते हुए अनदेखा  करना है । और अपने टैक्स का सही कैलकुलेशन अपने स्वयं से अथवा अपने कर सलाहकार, अधिवक्ता अथवा सनदी लेखाकार से मिलकर करें और सही-सही आयकर का भुगतान करें। अन्य किसी भी जानकारी के लिए इनकम टैक्स प्रैक्टिशनर एसोसिएशन के सदस्यों से संपर्क किया जा सकता है।  

14 Mar 2026 01:33PM,
by: Heera Motwani
Generic placeholder image

रायगढ़ के राजनीतिक गलियारों में उस समय हलचल मच गई जब रायगढ़ की वार्ड दो की महिला पार्षद नेहा देवांगन  ने जहर सेवन कर लिया और उसे आनन फानन  में ही अस्पताल पहुंचाया गया जहां तत्काल उसकी चिकित्सा शुरू हुई और अब उसकी हालत स्थिर है।  उसने जहर क्यों खाया अभी तक यह कारण बाहर नहीं आया है।  पुलिस जांच में जुटी हुई है इधर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी भी इसकी जानकारी लेते नजर आए क्योंकि यह पार्षद भारतीय जनता पार्टी की कार्यकर्ता है इस घटना की संवेदनशीलता इस बात से दिखती है की लगभग सारे बड़े कद्दावर नेता अस्पताल पहुंच गए हैं।  आखिर इस महिला पार्षद को जहर खाने की नौबत क्यों आई वह किस मानसिक दबाव में चल रही थी और यह कारण निजी है या राजनीतिक इस पर चर्चाओं का बाजार गर्म है।  और अब सब की निगाह महिला पार्षद नेहा देवांगन के बयान पर टिकी है जब वह बयान देगी तभी इस घटनाक्रम से पर्दा उठेगा।  रायगढ़ :भाजपा की महिला पार्षद ने खाया जहर

12 Mar 2026 01:31PM,
by: Heera Motwani
Generic placeholder image

 छात्र-युवा हक और रोजगार के मुद्दों को लेकर एनएसयूआई रायगढ़ जिला इकाई के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को जोरदार प्रदर्शन किया। जिले के विभिन्न कॉलेजों के छात्र-छात्राओं ने “छात्र अधिकार रैली” निकालकर 7 सूत्रीय मांगों को लेकर जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।रैली के दौरान प्रदर्शनकारियों ने जिला प्रशासन और पुलिस पर भाजपा, एबीवीपी और आरएसएस का समर्थन करने तथा अन्य छात्र संगठनों के साथ भेदभाव करने का आरोप लगाया। बड़ी संख्या में जुटे छात्रों को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने पहले से ही बेरिकेडिंग, वाटर कैनन और अतिरिक्त सुरक्षा बल की व्यवस्था कर रखी थी। प्रदर्शन के दौरान एनएसयूआई कार्यकर्ताओं और पुलिस अधिकारियों के बीच तीखी नोंकझोंक भी हुई। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने पानी की बौछार कर भीड़ को शांत कराने का प्रयास कियाइस दौरान एनएसयूआई जिलाध्यक्ष आरिफ हुसैन समेत दर्जनों कार्यकर्ताओं को सांकेतिक रूप से गिरफ्तार कर उर्दना पुलिस लाइन भेजा गया। बाद में अपर कलेक्टर प्रियेश टोप्पो ने प्रदर्शनकारियों से मुलाकात कर उनका ज्ञापन स्वीकार किया और मांगों को कलेक्टर के समक्ष रखने का आश्वासन दिया।छात्रों की प्रमुख मांगों में सभी सरकारी कॉलेजों—डिग्री, कॉमर्स, गर्ल्स कॉलेज, पॉलिटेक्निक और आईटीआई—में अनिवार्य प्लेसमेंट सेल का गठन, स्थानीय उद्योगों जैसे एनटीपीसी, अडानी और जिंदल में स्थानीय युवाओं को 70 प्रतिशत आरक्षण, कॉलेजों में नियमित कैंपस इंटरव्यू की व्यवस्था और उद्योगों के साथ एमओयू शामिल है। इसके अलावा छात्र संगठनों के कार्यक्रमों पर की जा रही जांच की उच्च स्तरीय जांच, सभी छात्र संगठनों के साथ समान व्यवहार, छात्रों के लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा तथा आईटीआई-पॉलिटेक्निक में सीटें बढ़ाने और नए ट्रेड शुरू करने की मांग भी उठाई गई। रायगढ़ :रोजगार के मुद्दे को लेकर एनएसयूआई का जोरदार प्रदर्शन

10 Mar 2026 12:54PM,
by: Heera Motwani
Generic placeholder image

छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिल रहा है। इसी पहल ने धरमजयगढ़ विकासखंड के ग्राम पंचायत सलका की रहने वाली पुन्यासो चौहान की जिंदगी में भी सकारात्मक बदलाव लाया है। आज वे न केवल अपने परिवार की आर्थिक मजबूती का आधार बनी हैं, बल्कि गांव की अन्य महिलाओं के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बन गई हैं।
पुन्यासो चौहान डोकरी दाई महिला स्व-सहायता समूह से जुड़ी हुई हैं, जो महिला ब्लॉक संगठन धरमजयगढ़ के अंतर्गत कार्य करता है। पहले वे घरेलू जिम्मेदारियों तक ही सीमित थीं, लेकिन ‘बिहान’ मिशन से जुड़ने के बाद उनके जीवन में नया आत्मविश्वास आया। समूह की अन्य महिलाओं के साथ मिलकर उन्होंने आजीविका के विभिन्न कार्यों की शुरुआत की, जिससे धीरे-धीरे उनकी आय के नए स्रोत विकसित होने लगे।
विविध आजीविका गतिविधियों से बढ़ी आमदनी
समूह के माध्यम से पुन्यासो चौहान और उनकी साथी महिलाएं मत्स्य पालन, मुर्गी पालन, खेती-बाड़ी तथा आटा चक्की संचालन जैसे कार्यों से जुड़ी हुई हैं। इसके साथ ही निर्माण कार्यों में उपयोग होने वाली सेंटिंग प्लेट आजीविका से भी वे आय अर्जित कर रही हैं। इन सभी गतिविधियों के जरिए समूह को नियमित आय प्राप्त हो रही है और उनकी आर्थिक स्थिति पहले की तुलना में काफी बेहतर हुई है। मेहनत और सामूहिक प्रयास का ही परिणाम है कि पुन्यासो चौहान और उनके समूह को इन गतिविधियों से सालाना लगभग 70 हजार रुपये की अतिरिक्त आमदनी प्राप्त हो रही है। इससे उनके परिवार की जरूरतें पूरी होने के साथ-साथ भविष्य के लिए बचत भी संभव हो पा रही है।
उत्कृष्ट कार्य के लिए मिली प्रोत्साहन राशि
समूह द्वारा किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों को देखते हुए बीते 6 मार्च को आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में उन्हें 2 लाख 50 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि का चेक प्रदान किया गया। यह सहायता उनके आजीविका कार्यों को और विस्तार देने में महत्वपूर्ण साबित होगी। पुन्यासो चौहान ने अपनी सफलता का श्रेय शासन की योजनाओं और ‘बिहान’ मिशन को देते हुए कहा कि इससे ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिला है। उन्होंने देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शासन के सहयोग से आज गांव की महिलाएं आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रही हैं। पुन्यासो चौहान का कहना है कि अब वे केवल गृहिणी ही नहीं, बल्कि एक आत्मनिर्भर महिला उद्यमी के रूप में अपनी पहचान बना चुकी हैं। रायगढ़ :मेहनत और एकजुटता से बदली पुन्यासो चौहान की जिंदगी

10 Mar 2026 12:49PM,
by: Heera Motwani