स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना की वैक्सीन को लेकर एक बड़ा फैसला किया है। अब 18 से 44 साल के लोग बिना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के भी वैक्सीन लगा सकेंगे। ऐसे लोग अब वैक्सीनेशन सेंटर पर भी रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे। हालांकि ये सुविधा फिलहाल सिर्फ सरकारी सेंटर पर ही उपलब्ध होगी। प्राइवेट अस्पतालों के सेंटर्स पर अब भी ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवा कर वैक्सीन के लिए स्लॉट बुक कराना होगा। बता दें 1 सरकार ने मई से 18-44 साल के लोगों को वैक्सीन लगाने का ऐलान किया था।
24 May 2021 10:27AM,by: Thaneshwar sahu
भोपाल। कोरोना महामारी को लेकर कमलनाथ के विवादास्पद बयान पर कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की चुप्पी पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हमला बोला है। सोमवार को उन्होंने कहा कि देश में कोरोना के कारण हो रही मौतों का कांग्रेस उत्सव मना रही है और पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी धृतराष्ट्र की तरह आंखों पर पट्टी बांधे चुपचाप बैठी हैं।
24 May 2021 09:55AM,by: Thaneshwar sahu
रायगढ़ : कोरोना महामारी की दूसरी लहर के बीच जहां सुदूर गांवों तक जांच और इलाज पहुंचाने की कवायद हो रही है। प्रशासन का शहरी क्षेत्र के साथ गांवों में कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए पूरा फोकस है। कलेक्टर श्री भीम सिंह के नेतृत्व में प्रशासन जहां एक ओर कोरोनामुक्त गांव की संख्या बढ़ाने के लिए अपनी पूरी प्रतिबद्धता और सुदृढ रणनीति के साथ काम कर रहा है। इसके लिए राजस्व विभाग, स्वास्थ्य विभाग तथा शिक्षा विभाग की संयुक्त टीम बनाकर गांव में बढ़ते संक्रमण के मामले आने से रोकने की दिशा में लगातार स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैय्या कराने के साथ गाइडलाइन्स के पालन और जन जागरूकता कार्यक्रम के जरिए प्रयासरत हैं। इससे संक्रमण की रफ्तार कम करने में काफी मदद मिली है। वहीं कुछ ऐसे गांव भी हैं, जहां की लापरवाही से सामने आए दुष्परिणाम हम सभी के लिए एक बड़ा सबक है कि, शहरों के साथ विशेषकर गांवों में संक्रमण को रोकने के लिए सामूहिक अनुशासन के साथ आत्मानुशासन कितना जरूरी है। हर किसी को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी। सभी को सजग और सतर्क रहना होगा। नहीं तो जिले के मोहनपुर और नवापारा मांड इन दो गांवों की लापरवाही की वजह से यहां जो परिणाम सामने आए हैं, वो ये समझाने के लिए काफी है कि ऐसी लापरवाही हमें कितनी भारी पड़ सकती है।
24 May 2021 09:01AM,by: Thaneshwar sahu
बंगाल की खाड़ी में आने वाले चक्रवात यास से निपटने के लिए गृहमंत्री अमित शाह आज राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक करेंगे। गृह मंत्री वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए ओडिशा, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्रियों और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के उपराज्यपाल के साथ बैठक करेंगे और चक्रवात यास को लेकर तैयारियों की समीक्षा करेंगे।
24 May 2021 09:01AM,by: Thaneshwar sahu
सहारनपुर के बड़े व्यवसायी गुप्ता बंधुओं के बाद अब एक बिल्डर बड़ी शोहरत बटोर रहे हैं। बिल्डर ने लगातार बढ़ते कोरोना वायरस संक्रमण से घबराकर चांद पर प्लाट खरीद लिया है। इस बिल्डर ने ऑनलाइन बिड में शामिल होकर प्लॉट खरीदा है। इनका सपना इस प्लॉट पर अपनी मां के लिए घर बनाने का है। जिससे मां कोरोना वायरस संक्रमण से बच सकें।
24 May 2021 08:01AM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बी.वी एवं छःग प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष पूर्णचंद्र कोकों पाढी के आह्वान पर 25 मई 2013 को झीरम घाटी नक्सली हमले में शहीद हुए तत्कालीन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नंदकुमार पटेल ,महेंद्र कर्मा,उदय मदलियार,दिनेश पटेल ,योगेन्द्र शर्मा एवं समस्त शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए छःग प्रदेश युवा कांग्रेस के सचिव लोकेश वशिष्ठ द्वारा 10 हज़ार मास्क वितरण करने की शुरुआत कर रहें हैं।
23 May 2021 05:15PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : भाजपा पूरे प्रदेश में कांग्रेस सरकार के खिलाफ 24 मई को प्रदर्शन करेगी। टूल किट मामले के खुलासे के बाद प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बदले भावना के साथ काम कर रही है। पार्टी के आला नेताओं के खिलाफ अपराधिक मामला दर्ज करके भय का वातावरण बनाने जुटी है। इस पूरे घटनाक्रम के विरोध में भाजपा के कार्यकर्ता पूरे प्रदेश के थानों के सामने प्रदर्शन करेंगे। प्रदेश के सभी जिलों में पार्टी के प्रुमख पदाधिकारी व कार्यकर्ता प्रदर्शन में शामिल होंगे। टूलकिट मामला / भाजपा करेगी प्रदेश के थानों के सामने प्रदर्शन
23 May 2021 05:15PM,by: Thaneshwar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य








