Thaneshwar sahu

Generic placeholder image

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी शंकर नगर मण्डल ने आज प्रदेश कार्यालय मंत्री छगन मूंदडा के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार के दंडनात्मक रवैये के विरोध में खम्हारडीह थाना पहुँचकर अपनी गिरफ़्तारी की मांग को लेकर धरना दिया। कोविड-19 के नियमो का पालन करते हुए धरने में प्रदेश कार्यालय मंत्री छगन मूंदडा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य किशोर महानंद, जिला मीडिया प्रभारी राजकुमार राठी, मंडल अध्यक्ष अनूप खेलकर, पार्षद रोहित साहू उपस्थित थे। इस मौके पर छगन मूंदडा ने कहा कि जिस ट्वीट के कारण भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह,राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा एवं अन्य भाजपा नेताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है, उसे हमने भी ट्वीट किया है। सरकार में दम है तो हमे भी गिरफ़्तार करे।

24 May 2021 12:23PM,
by: Thaneshwar sahu