Thaneshwar sahu

Generic placeholder image

लखनऊ : उत्तर प्रदेश में कोरोना कर्फ्यू एक हफ्ते के ल‍ि‍ए और बढ़ा द‍िया गया है। अब यह सारे यह कर्फ्यू 31 मई सुबह सात बजे तक जारी रहेगा। सरकार प्रदेशवासियों के जीवन और जीविका को सुरक्षित रखने के लिए संकल्पित है। इसी भावना के साथ हमने कोविड की इस द्वितीय लहर में आंशिक कोरोना कर्फ्यू की नीति अपनाई है। प्रदेशव्यापी आंशिक कोरोना कर्फ्यू के सकारात्मक परिणाम देखने को मिल रहे हैं। संक्रमण की चेन तोड़ने में इससे आशातीत सहायता मिल रही है। प्रदेशवासियों की ओर से भी भरपूर सहयोग प्राप्त हो रहा है। एक्टिव केस लगातार कम हो रहे हैं। ऐसे में 31 मई की प्रातः 07 बजे तक आंशिक कोरोना कर्फ्यू को विस्तार दिए जाने का निर्णय लिया जा रहा है। वैक्सीनेशन, औद्योगिक गतिविधियों, मेडिकल सम्बन्धी कार्य आदि आवश्यक अनिवार्य सेवाएं यथावत जारी रहेंगी। 

22 May 2021 04:05PM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

रायपुर: अभनपुर विकासखंड ग्राम खोरपा के युवा संगीतकार वासु पटेल ने सोशल मीडिया यूट्यूब के माध्यम से अपने कला का परचम सभी जगह लहराया है। वासु पटेल को गूगल यूट्यूब के द्वारा यूट्यूब क्रिएटर के रूप में सिल्वर प्ले बटन व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया है। इस अवार्ड को यूट्यूब में एक लाख सस्क्राइबर होने पर दिया जाता है। वर्तमान में वासु सामाजिक सेवा के साथ यूट्यूब के अपने चैनल के माध्यम से बैंजो, हारमोनियम इत्यादि संगीत वाद्य कला सिखाने का काम कर करे इनके चैनल में देश के साथ अन्य विदेशों के लोग जुड़कर संगीत की बारीकियों को सिख रहे है। वासु पटेल ने सभी शुभचिन्तको के प्रति आभार व्यक्त करते कहा कि आज जो कुछ भी हु आप सभी के सहयोग से हु और निश्चित ही आगे निरंतर ऐसे ही प्यार मिलता रहेगा।

22 May 2021 01:22PM,
by: Thaneshwar sahu