रायपुर : कोरोना के मामलों में बढ़त जारी है। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में आज 5,818 नए मरीज़ों की पहचान हुई है। वहीं 1,172 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज हुए। राज्य में स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए मरीज़ों की संख्या 3,23,201 व एक्टिव मरीज़ों की संख्या 36,312 है। राजधानी रायपुर में आज भी सर्वाधिक संक्रमितों की पुष्टि हुई है। आज रायपुर में कुल 2,287 नए मामलों की पुष्टि हुई है। आज दर्ज 31 मौत में 11 मौत कोविड तथा 20 मौत को-मोर्बिडिटी श्रेणी की है।
03 Apr 2021 04:52PM,by: Thaneshwar sahu
अम्बिकापुर : कलेक्टर संजीव कुमार झा ने कहा है कि कोरोना टीकाकरण की रिपोर्टिंग सेशन साइट से बीएमओ लेवल तक सटीक हो इसके लिए मतदान अधिकारियों द्वारा की जाने वाली मतदान की रिपोर्टिंग प्रक्रिया को अपनाएं। सभी सेसन साइट में कोरोना टीकाकरण प्रारम्भ होने की सूचना एक साथ संबंधित बीएमओ को मिले तथा बीएमओ जिला कार्यालय को सूचित करंे। कोरोना टीकाकरण के लिए पहले डोज पर फोकस करंे। इसे जनांदोलन बनाएं। कलेक्टर ने यह निर्देश शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कोविड टीकाकरण की समीक्षा बैठक में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दिए। मतदान दिवस की तर्ज पर हो वैक्सीनेशन की रिपोर्टिंग - कलेक्टर
03 Apr 2021 04:52PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : नोडल अधिकारी कोविड 19 नियंत्रण कक्ष रायपुर तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डाॅ गौरव कुमार सिंह ने स्वारथ्य विभाग द्वारा हॉस्पिटल एलॉट किये गये कोरोना पाॅजिटिव मरीजों तथा ऐसे पॉजीटिव मरीजो जिनके होम आईसोलेसन के आवेदन को निरस्त किया गया है, को हॉस्पीटल/कोविड केयर सेंटर पहंुचाने हेतु जिला पंचायत सभा कक्ष में नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है और वाहन व्यवस्था-समन्वय के लिए अधिकारियों की डयूटी लगाई है।
03 Apr 2021 03:26PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी डॉ एस भारतीदासन और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ गौरव कुमार सिंह सहित चिकित्सा विभाग के अधिकारियों ने आज रायपुर शहर के पुरैना,श्यामाप्रसाद मुखर्जी वार्ड,चंगोराभाठा तथा धरसींवा विकासखण्ड के ग्राम बरौदा में बनाए गए कोरोना टीकाकरण केंद्र का निरीक्षण किया।
03 Apr 2021 03:05PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : रियल एस्टेट प्रोजेक्ट के तहत ग्राम उरला (अभनपुर) में विवादित जमीन को अवैध तरीके से बेचने का मामला सामने आया है। दरसल 10 हजार वर्गफुट के जमीन को खरीदने के लिए 15 जून 2015 को इकरारनामा किया गया था। खरीदने वाले को पता चला की जमीन को अवैध तरीके से बेचा जा रहा है। जिसके बाद भुगतान राशि वापस देने को कहा गया लेकिन पूरी राशि क्रेता को नहीं मिला। इस पूरे घटनाक्रम में भू - संपदा विनियामक प्राधिकरण ने विक्रेता को फटकार लगाई एवं भुगतान के शेष राशि को 2 माह के भीतर वापस करने को कहा..
03 Apr 2021 01:56PM,by: Thaneshwar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य





