रायपुर. कोरोना टीकाकरण के लिए स्वास्थ्य कर्मियों (Health Care Workers) और फ्रंटलाइन वर्कर्स की श्रेणी में अब नया पंजीयन नहीं किया जाएगा। केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने एनईजीवीएसी (NEGVAC - National Expert Group on Vaccine Administration for COVID-19) की सिफारिश पर इन श्रेणियों में टीकाकरण के नए पंजीयन पर तत्काल रोक लगा दी है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के सचिव श्री राजेश भूषण ने इस संबंध में 3 अप्रैल को सभी राज्यों को परिपत्र जारी किया है। उन्होंने टीकाकरण से संबंधित अधिकारियों को इसकी जानकारी देने और अनुपालन के निर्देश देने कहा है।
04 Apr 2021 02:58PM,by: Thaneshwar sahu
धमतरी, वैश्विक महामारी कोविड 19 के शहरी क्षेत्र में प्रसार की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए आयुक्त नगर पालिक निगम मनीष मिश्रा ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों की तैनाती की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर निगम धमतरी के राजस्व अधिकारी निखिल चंद्राकर एवं मिशन प्रबंधक शशांक मिश्रा की ड्यूटी शाम छह बजे से सुबह छह बजे तक व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को बंद कराने (आवश्यक सेवाओं को छोड़कर) हेतु लगाई गई है। उन्हें शाम छह बजे से रात्रि 10 बजे तक ढाबों के खुलने तथा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने, मास्क आदि की जांच करने, बाजारों में आवश्यक दूरी बनाकर बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए हैं। इसी तरह राजस्व उप निरीक्षक देवेश चंदेल की तैनाती नगरीय निकाय क्षेत्र में 45 वर्ष से अधिक आयु वाले व्यक्तियों को चिन्हांकित कर उन्हें टीककरण केंद्र में भेजने के लिए प्रोत्साहित करने, तथा ध्वनि विस्तारक यंत्र से मुनादी कराकर सूचनाओं का प्रचार प्रसार करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
04 Apr 2021 01:28PM,by: Thaneshwar sahu
नई दिल्ली : देश में कोरोना महामारी के बिगड़ते हालात पर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाई लेवल बैठक की। पीएम मोदी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में स्वास्थ्य सचिव, प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव और नीति आयोग से जुड़े डॉक्टर विनोद पॉल समेत कई बड़े अधिकारी शामिल रहे। बैठक की अधिक जानकारी देते हुए पीएमओ ने कहा कि यद्यपि कुछ राज्यों में मामलों की वृद्धि के लिए म्युटेंट स्ट्रेन के योगदान की अटकलें बनी हुई हैं। कोरोना महामारी को नियंत्रित करने के उपाय समान हैं और इसलिए कोविड प्रबंधन के लिए विभिन्न प्रोटोकॉल के कार्यान्वयन उन क्षेत्रों में सभी अधिक महत्वपूर्ण हैं। पीएम मोदी ने 5 टी की रणनीति पर जोर दिया है। इसमें टेस्टिंग, ट्रेसिंग, ट्रीटमेंट, कोविड के लिए उचित व्यवहार और टीकाकरण को गंभीरता और प्रतिबद्धता के साथ लागू की जाए तो यह महामारी के प्रसार को रोकने में प्रभावी होगी।
04 Apr 2021 01:28PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को फोन करके उनसे बीजापुर में हुई नक्सली घटना के संबंध में विस्तृत चर्चा की । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्रीय गृह मंत्री को बीजापुर में राज्य और केंद्र के सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ की मैदानी स्थिति से अवगत कराया । मुख्यमंत्री ने कहा कि मुठभेड़ में सुरक्षा बलों को हुई क्षति दुखद हैं । लेकिन सुरक्षा बलों के हौंसले बुलंद हैं और नक्सली हिंसा के विरुद्ध यह लड़ाई हम ही जीतेंगे ।
04 Apr 2021 11:12AM,by: Thaneshwar sahu
रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर है। कोरोना महामारी के चलते पिछले साल मार्च में देश भर में ट्रेनों के पहिए थम गए थे। कुछ समय बाद इन्हें धीरे-धीरे शुरू किया गया लेकिन अभी तक सभी ट्रेनें पटरी पर नहीं लौटी हैं। देश में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए बड़ी संख्या में अनारक्षित ट्रेन चलाने का फैसला किया है। 5 अप्रैल से चलने वाली अनारक्षित ट्रेन लोगों की राह आसान करने लगेंगी। उत्तर रेलवे ने कुल 71 अनारक्षित मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों की सूची जारी की है।
04 Apr 2021 09:28AM,by: Thaneshwar sahu
जशपुरनगर : कलेक्टर महादेव कावरे ने कोविड 19 के बढ़ते संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुए जिले में कोविड केयर सेंटर में तैयारी के लिए अधिकारियों को और स्वास्थ्य विभाग को आवश्यक दिशा निर्देश दिए है। कलेक्टर ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को सभी तैयारी के लिए कहा गया है। उन्होंने कहा कि जिला अस्पताल के एमसीएच भवन में 70 बिस्तर भर जाने के कारण अब लाइवलीहुड कॉलेज में 200 बेड की व्यवस्था की गई है। जहां मरीजों को रखने के निर्देश दिए गए है। इसके लिए स्टाफ की ड्यूटी भी लगा दी गई है। कलेक्टर ने सभी तहसील में स्थित कोविड केअर सेंटर की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए कहा गया है। सभी सेंटरों में 100-100 बेड रखने के निर्देश दिए है।
04 Apr 2021 08:59AM,by: Thaneshwar sahu
गुवाहाटी, छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों और सुरक्षाकर्मियों के बीच भीषण मुठभेड़ के बाद भाजपा ने कांग्रेस नेता और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर निशाना साधा है। मंगलदोई से भाजपा सांसद दिलीप सैकिया ने नक्सल हमले के बावजूद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के असम में चुनाव अभियान जारी रखने पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता को जवानों के जान की परवाह नहीं है। ऐसे समय में जब कई सुरक्षाकर्मी शहीद हो गए हैं, छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल असम में चुनाव प्रचार में व्यस्त हैं। वह सरकारी कर्मचारियों के साथ यहां डेरा डाले हुए हैं और सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर रहे हैं। चुनाव आयोग को इस मामले की जांच करनी चाहिए।
04 Apr 2021 08:59AM,by: Thaneshwar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य





