रायगढ़, 29 मार्च को धरमजयगढ़ वन मंडल अंतर्गत बोरो परिक्षेत्र के कंचीरा परिसर में मृत हाथी के टस्क (दांत) चोरी की घटना सामने आई थी। जिसे सरगुजा वन मंडल के छपराडाँड़ मार्ग पर सड़क के किनारे से बरामद कर लिया गया है। इस संबंध में वन विभाग द्वारा की गयी कार्यवाही के बारे में धरमजयगढ़ वनमंडलाधिकारी मनीवासगन एस से प्राप्त जानकारी अनुसार 02 अप्रैल को प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्य प्राणी) रायपुर, मुख्य वन संरक्षक (वन्य प्राणी) बिलासपुरए मुख्य वन संरक्षक बिलासपुर वृत्त, मुख्य वन संरक्षक सरगुजा वृत्त, वन मंडलाधिकारी धर्मजयगढ़ एवं वन मंडलाधिकारी सरगुजा के निर्देशानुसार धरमजयगढ़ वन मंडल के बोरो, बाकारुमा एवं कापू परिक्षेत्र तथा सरगुजा वन मंडल के मैनपाट परिक्षेत्र के वन कर्मचारियों की टीम बनाकर घटनास्थल के आसपास 2 किलोमीटर की परिधि में खोजबीन की गई। जिसके साथ-साथ संदिग्धों को बुलाकर पूछताछ भी की गई। इसमें संदिग्धों से लिए गए जानकारी के आधार पर सरगुजा वन मंडल के वन क्षेत्र कक्ष क्रमांक 338 पी.एफ .ललिया से छपराडाँड़ मार्ग पर सड़क के किनारे से हाथी दांत को बरामद किया गया। हाथी दातों को वन अधिकारियों-कर्मचारियों के समक्ष एवं मौका में प्रस्तुत किया गया है। जिस पर जब्ती की कार्रवाई करके नियमानुसार विधिवत कार्यवाही प्रारंभ कर दी गयी है। धरमजयगढ़ के कंचीरा में मृत मिले हाथी के दांत बरामद
04 Apr 2021 08:43AM,by: Thaneshwar sahu
देश में कोरोना के हालात तेजी से बिगड़ रहे हैं। आज कोरोना के 90 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं। देश में कोरोना के बिगड़ते हालात को देखते हुए केंद्र सरकार अलर्ट पर आ गई है। कोरोना की बिगड़ती स्थिति को देखते हुए पीएम मोदी ने आज एक उच्च स्तरीय बैठक बुलाई है। इसमें देश में कोरोना की मौजूदा स्थिति पर चर्चा हो रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फिलहाल कोरोना के हालात को लेकर एक उच्च-स्तरीय बैठक कर रहे हैं। इस बैठक में कोरोना से जुड़े मुद्दों और देश में चल रहे टीकाकरण की समीक्षा की जा रही है। इस हाई लेवल मीटिंग में कैबिनेट सचिव, प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव, स्वास्थ्य सचिव, डॉ विनोद पॉल सहित सभी वरिष्ठ अधिकारी भाग ले रहे हैं। पीएम मोदी फिलहाल इस उच्चस्तरीय बैठक में कोरोना संक्रमण की वर्तमान स्थिति की समीक्षा कर रहे हैं। फिलहाल ये बैठक जारी है।
04 Apr 2021 07:28AM,by: Thaneshwar sahu
बीजापुर : छत्तीसगढ़ के धुर नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में शनिवार नक्सलियों के साथ हुए भीषण मुठभेड़ में 22 सुरक्षाकर्मी शहीद हो गए हैं। गांव के करीब और जंगल में शहीद जवानों के शव मिले हैं। नक्सली उनके हथियार, जूते और कपड़े तक लेकर चले गए हैं। इससे पहले शनिवार को पुलिस अधिकारियों ने 5 जवानों के शहीद होने की पुष्टि की थी और 21 जवान लापता बताए जा रहे थे। इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुठभेड़ के संबंध में छत्तीसगढ़ के मख्यमंत्री भूपेश बघेल से बात की। गृह मंत्री के आदेश पर सीआरपीएफ के महानिदेशक कुलदीप सिंह स्थिति का जायजा लेने के लिए आज सुबह छत्तीसगढ़ पहुंचे। सीएम बघेल आज शाम तक असम से छत्तीसगढ़ लौट आएंगे। उन्होंने कहा कि गृहमंत्री अमित शाह से फोन पर बात हुई। उन्होंने सीआरपीएफ महानिदेशक को राज्य में भेजा है।
04 Apr 2021 07:27AM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बीजापुर-सुकमा जिले की सीमा पर सुकमा जिले के जगरगुंडा थाना क्षेत्र के जोनागुड़ा ग्राम के समीप सुरक्षा बलों और नक्सली मुठभेड़ में 5 जवानों की शहादत पर गहरा दुख प्रकट किया है। बघेल ने शहीदों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए कहा है कि सुरक्षा बलों की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी। हमारे जवानों ने शौर्य का परिचय देते हुए नक्सलियों को भी भारी नुकसान पहुंचाया है। नक्सलियों के विरूद्ध सुरक्षा बल और भी तेजी से अभियान चलाएंगे। मुख्यमंत्री ने इस घटना में घायल जवानों को बेहतर इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
04 Apr 2021 06:37AM,by: Thaneshwar sahu
दुर्ग : कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे के निर्देशानुसार जिले में 6 अप्रैल से 14 अप्रैल तक लॉकडाउन लगाया गया है। इस अवधि में आपातकालीन स्थिति में दुर्ग जिले से अन्यत्र जाने एवं दुर्ग जिले में आने वाले लोगों के आवागमन हेतु अनुमति प्राप्त करना आवश्यक है। अति आवश्यकता पड़ने अथवा आपातकालीन स्थिति में आवेदनकर्ता मचंेेबवअपककनतहंचतपस/हउंपस.बवउ में संलग्न प्रारूप में आवेदन पत्र को भरकर ई-मेल के माध्यम से आवेदन किया जा सकता है। आवेदन पत्र की ई-मेल कॉपी ही मान्य की जाएगी। आवेदन पत्र ई-मेल प्राप्ति के उपरांत ई-मेल के माध्यम से अथवा आवेदन पत्र में दिए गए व्हाट्सएप नंबर द्वारा पास जारी किया जाएगा। यह व्यवस्था लॉक डाउन की अवधि 6 अप्रैल से 14 अप्रैल तक के लिए होगी। दुर्ग : ई-पास के लिए ई-मेल आईडी और प्रारूप जारी
04 Apr 2021 06:37AM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर. प्रदेश में अभी कोरोना जांच के लिए टेस्टिंग किट पर्याप्त संख्या में उपलब्ध हैं। स्वास्थ्य विभाग के आयुक्त डॉ. सी.आर. प्रसन्ना ने बताया कि आज एक लाख रैपिड एंटीजन किट की आपूर्ति हुई है। 5 अप्रैल को एक लाख तथा 6 अप्रैल को एक लाख पांच हजार किट प्रदेश को और मिलेंगे। स्वास्थ्य विभाग के पास अभी दो लाख 28 हजार आरटीपीसीआर टेस्ट किट मौजूद हैं। विगत 27 मार्च को चार लाख किट की आपूर्ति के लिए खरीदी आदेश जारी किए गए हैं। ये टेस्ट किट अगले सप्ताह विभाग को मिल जाएंगे।
04 Apr 2021 05:38AM,by: Thaneshwar sahu
नगरीय प्रशासन विकास तथा श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने आज अपने विधानसभा क्षेत्र आरंग अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुँचकर कोरोना का वैक्सीन लगवाई। विकासखंड चिकित्सा अधिकारी डॉ के एस राय सहित स्वास्थ्य कर्मियों ने मंत्री डॉ डहरिया को कोविड-19 वैक्सीन कोविशील्ड का पहला डोज लगाया। वैक्सीन लगाने के दौरान मंत्री जी मुस्कुराते रहे, इस दौरान उन्हें कोई परेशानी नहीं हुई। मंत्री डॉ डहरिया को वैक्सीन की दूसरी डोज 28 दिनों बाद लगायी जाएगी। नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया ने लगवाई वैक्सीन
04 Apr 2021 05:38AM,by: Thaneshwar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य






