बेमेतरा :छत्तीसगढ़ स्टेट पाॅवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड दुर्ग क्षेत्र, उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति प्रदान करने के लिए विभिन्न योजनाओं पर तेजी से कार्य कर रही है। इसी तारतम्य में दुर्ग क्षेत्र के विभागीय संभाग बेमेतरा के अंतर्गत 33/11 के.व्ही. विद्युत उपकेंद्र नांदघाट में पाॅवर ट्रांसफार्मर की क्षमता 3.15 एम.व्ही.ए. से बढ़ाकर 05 एम.व्ही.ए. किया गया। विद्युत उपकेंद्र में पाॅवर ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि का कार्य 28 लाख 93 हजार रुपए की लागत से मुख्यमंत्री अधोसंरचना विकास योजना के अंतर्गत संपन्न किया गया।
21 May 2021 11:32AM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर :भारतीय जनता पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक लाभचंद बाफना प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह एवं अन्य नेताओं के विरुद्ध झूठा प्रकरण दर्ज करवाये जाने पर विरोध के रूप में आज अपने निवास पर धरने पर बैठे,प्रकोष्ठ के प्रदेश सह प्रचार-प्रसार मंत्री राजकुमार राठी के अनुसार श्री बाफना ने कहा कि कांग्रेस द्वारा कोरोना के संक्रमण काल में अपने कार्यकर्ताओं के माध्यम से ऑक्सीजन एवं दवा की आपूर्ति को रोककर देश की जनता के जीवन के साथ खिलवाड़ करने का घिनौना कृत्य किया गया और यह बात आम जनता में उजागर होने पर देश से माफी मांगने की बजाय उल्टा चोर कोतवाल को डाटे की तर्ज पर भारतीय जनता पार्टी के नेताओ के खिलाफ गैर जमानतीय धाराओं में अपराध दर्ज कर जेल भेजने की धमकी दी जा रही है।
21 May 2021 10:30AM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर. प्रदेश के सभी जिला अस्पतालों में पोस्ट कोविड ओपीडी शुरू किए जाएंगे। स्वास्थ्य विभाग ने इस संबंध में कलेक्टरों को परिपत्र जारी कर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। विभाग ने पोस्ट कोविड ओपीडी में मेडिसिन, नेत्र, ईएनटी और अन्य विशेषज्ञों के साथ ही फिजियोथेरेपिस्ट की उपलब्धता सुनिश्चित करने कहा है। जिला अस्पतालों में कोविड मरीजों के मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं जैसे अवसाद, बेचैनी, नींद में कमी इत्यादि से संबंधित परामर्श एवं उपचार के लिए भी सप्ताह में तीन दिन ओपीडी संचालित करने के निर्देश दिए गए हैं।
21 May 2021 09:25AM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी की पुण्य तिथि 21 मई पर आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने निवास कार्यालय में विधान सभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मंत्रिमंडल के सहयोगियों के साथ स्वर्गीय राजीव गांधी के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी। आज आतंकवाद विरोधी दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री बघेल सहित मंत्रिगणों और उपस्थित सभी लोगों ने देश की अहिंसा एवं सहनशीलता की परंपरा के प्रति अपना दृढ़ विश्वास प्रकट करते हुए आतंकवाद और हिंसा का डटकर विरोध करने, मानव जाति के सभी वर्गाें के बीच शांति, सामाजिक सद्भाव तथा सूझबूझ कायम करने और मानव जीवन मूल्यों को खतरा पहुंचाने वाली और विघटनकारी शक्तियों से लड़ने की शपथ ली।
21 May 2021 07:54AM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर. छत्तीसगढ़ आने वाले यात्रियों के लिए राज्य शासन ने कोविड जांच की अनिवार्यता संबंधी दिशा-निर्देशों में आंशिक संशोधन किया है। अब रेल, सड़क और वायुमार्ग से छत्तीसगढ़ आने वाले यात्रियों के लिए 96 घंटे के अंदर की आरटीपीसीआर निगेटिव रिपोर्ट मान्य होगी। कोरोना से बचाव के टीके की दोनों खुराकें ले चुके लोगों को भी राज्य में प्रवेश दिया जाएगा। ऐसे लोगों को अपना टीकाकरण प्रमाण-पत्र साथ रखना होगा। विमान से छत्तीसगढ़ आने वाले यात्रियों के लिए बोर्डिंग के समय आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट की अनिवार्यता समाप्त कर दी गई है। नए दिशा-निर्देश 21 मई से प्रभावी होंगे। सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी संभागों के आयुक्तों, पुलिस रेंज के महानिरीक्षकों, कलेक्टरों और पुलिस अधीक्षकों को नए दिशा-निर्देशों के संबंध में आज परिपत्र जारी किया है।
21 May 2021 06:03AM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के विरुद्ध टूल किट के मामले में कांग्रेस द्वारा कराई गई एफ़आईआर को लेकर भाजपा व मोर्चा-प्रकोष्ठों के प्रदेश, ज़िला, मंडल व बूथ इकाइयों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता कल 21मई को अपने-अपने निवास पर धरना देकर प्रदेश कांग्रेस और उसकी सरकार के प्रति अपना कड़ा ऐतराज़ दर्ज कराएंगे।
20 May 2021 03:56PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत के नेतृत्व में महासमुंद जिले में उजागर महिला एवं बाल विकास विभाग में हो रहे भ्रष्टाचार एवं योजनाओं में गड़बड़ी को लेकर प्रदेश के सभी जिलों में महिला मोर्चा की बहने एक दिवसीय धरने पर बैठी। विदित हो कि पूर्ववर्ती भाजपा की सरकार में महत्वकांक्षी और लोकप्रिय जन कल्याणकारी योजना मुख्यमंत्री कन्या विवाह के तहत गरीब कन्याओं का विवाह आयोजन होता था जिसमें उपहार स्वरूप घरेलू उपयोग के सामान प्रत्येक कन्या को सरकार द्वारा भेंट स्वरूप उपलब्ध कराया जाता था। ठीक उसी प्रकार प्रदेश में सुपोषण को बढ़ावा देने के लिए रेडी टू ईट खाद्यान्न योजना भी भाजपा सरकार के द्वारा चलाया जा रहा था परंतु पिछले 2 वर्षों से इन दोनों योजनाओं में महासमुंद जिले में भ्रष्टाचार और गड़बड़ियां होने की सूचना प्राप्त हुई जिसके चलते शासकीय कर्मचारी सुधाकर बोधले जी के द्वारा जांच की गई जांच की रिपोर्ट अपने उच्च अधिकारी को सौंपी गई। उसके बावजूद दोषी कर्मचारी और इस मामले में कोई भी कार्यवाई नहीं की गई जिसके फलस्वरूप शासकीय अधिकारी सुधाकर बोधले जी न्याय की मांग करते हुए अनशन पर बैठ गए। जिससे प्रतीत होता है कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार इस भ्रष्टाचार के मामले को प्रकाश में लाने वाले अधिकारियों का मुंह दबा रही है और कहीं ना कहीं इस भ्रष्टाचार में कांग्रेस सरकार का संरक्षण दोषियों को प्राप्त है। इन्हीं दो योजनाओं में हो रहे भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती शालिनी राजपूत के नेतृत्व में पूरे प्रदेश की महिला मोर्चा ने अपने अपने घरों के सामने प्रदेश की मौजूदा कांग्रेस सरकार के खिलाफ एक दिवसीय धरना दिया। महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत ने कहा कि गरीब कन्याओं के अधिकार की लड़ाई लड़ने के लिए भारतीय जनता महिला मोर्चा सदा तैयार खड़ी है और उन्हें न्याय दिलाने के लिए तत्पर है। रेडी टू ईट खाद्यान्न योजना में हो रही गड़बड़ी को लेकर उन्होंने कहा है कि गरीब कुपोषित बच्चों को न्याय दिलाने के लिए महिला मोर्चा की बहनें सड़क से लेकर सदन तक की लड़ाई लडेंगे। उन्होंने कहा कि समय रहते भ्रष्टाचारो का निराकरण नहीं हुआ तो महिला मोर्चा बड़े आंदोलन करेगी।
20 May 2021 02:37PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर :महिला एंव बाल विकास विभाग द्वारा कोविड 19 के फलस्वरूप पालकों और अभिभावकों से वंचित होने वाले बच्चों तथा ऐसे बच्चों की देखभाल में असमर्थ पालकों की सहायता के लिए चाइल्ड हेल्पडेस्क का संचालन किया जा रहा है। इस हेल्पडेस्क के माध्यम से कोविड प्रभावित बच्चों एवं पालकों के मानसिक तनाव सहित अन्य आशंकाओं को दूर किया जाएगा। कोरोना पीड़ित बच्चों के आश्रय, संरक्षण के संबंध में सही जानकारी एवं समुचित परामर्श लिया जा सकता है।
20 May 2021 02:26PM,by: Thaneshwar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य







