बिलासपुर : जिले में कोविड संक्रमित व्यक्तियों में से 60 हजार 276 मरीज स्वस्थ हो गए है। जो कुल संक्रमितों का 95 प्रतिशत से अधिक है। होम आईसोलेशन में रहते हुए 54 हजार 521 लोगों ने कोरोना को हराया है। जिले में संक्रमण दर 47 प्रतिशत से घटकर 15 प्रतिशत पर आ चुका है।
21 May 2021 03:16PM,by: Thaneshwar sahu
राष्ट्रीय प्रतिभा खोज स्टेज 2 परीक्षा 2020 में शामिल हुए उम्मीदवारों के लिए जरूरी खबर है। नेशनल काउंसिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग (NCERT) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एनटीएसई स्टेज 2 परीक्षा के परिणाम घोषित करने से संबंधित नोटिस जारी किया है। जिसके अनुसार, NTSE Stage 2 परीक्षा 2020 के नतीजे 10 जुलाई तक घोषित होने की संभावना है। जिन उम्मीदवारों ने 14 फरवरी, 2021 को आयोजित स्टेज 2 परीक्षा में हिस्सा लिया था, वे ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।
21 May 2021 02:36PM,by: Thaneshwar sahu
कोरोना महामारी के दौरान अब ब्लैक फंगस चिंता का कारण बन गया है। केंद्र सरकार ने सभी राज्यों को पत्र लिखकर ब्लैक फंगस के लिए अलर्ट किया है। वहीं राजस्थान, गुजरात, हरियाणा, तेलंगाना और तमिलनाडु इस ब्लैक फंगस को पहले ही महामारी घोषित कर चुके हैं। दिल्ली में भी इसके मरीजों के इलाज के लिए अलग से सेंटर्स बनाए जा रहे हैं
21 May 2021 01:05PM,by: Thaneshwar sahu
कोरोना महामारी के बीच आयुष मंत्रालय ने हेल्पलाइन 14443 नंबर जारी किया है। यह नंबर पूरी तरह से टोल फ्री है और कोरोना से जुड़ी जानकारी और सवालों के लिए जारी किया गया है। कोरोना परामर्श हेल्पलाइन नंबर सप्ताह के सभी दिनों में सुबह 6 बजे से आधी रात तक पूरे भारत में उपलब्ध रहेगा। यह जानकारी आयुष मंत्रालय द्वारा दी गई है।
21 May 2021 01:05PM,by: Thaneshwar sahu
भारत में आइ कोरोना की दूसरी लहर ने देश के सामने एक बड़ा संकट पैदा कर दिया। चार लाख से अधिक सामने आ रहे नए मामलों ने देश में खौफ का माहौल बना दिया। जरूरी सामानों की कमी होने लगी। वहीं, भारत सरकार ने विदेशों से भी मदद ली, जहां देश को फुल सपोर्ट मिला और मिल भी रहा है। ऐसे में भारत सरकार ने बताया कि विदेशों से मिल रही सभी तरह की मदद को तुरंत राज्यों में भेजा जा रहा है।
21 May 2021 12:23PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर: राज्य निर्वाचन आयोग के अधिकारी कर्मचारियों द्वारा आज कोविड 19 के सभी सुरक्षात्मक नियमों का पालन करते हुए अपने अपने कक्ष में आतंकवाद विरोधी दिवस की शपथ ली गई।इस दौरान किसी भी प्रकार की गैदरिंग का आयोजन नहीं किया गया। राज्य निर्वाचन आयुक्त ठाकुर रामसिंह, सचिव रिमिजियुस एक्का,उप सचिव दीपक कुमार अग्रवाल,डॉ संतोष देवांगन, अवर सचिव आलोक कुमार श्रीवास्तव एवं प्रणव कुमार वर्मा सहित आयोग के सभी अधिकारी कर्मचारियों ने अपने कक्ष में ही शपथ ली।
21 May 2021 11:59AM,by: Thaneshwar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य




