Thaneshwar sahu

Generic placeholder image

रायपुर : छत्तीसगढ़ में मृतक अंग प्रत्यारोपण की प्रक्रिया में स्वास्थ्य विभाग पूरी तत्परता से जुटा हुआ है। मानव अंग एवं ऊतक प्रत्यारोपण का अंगीकरण 1 जून 2017 को किया गया एवं राज्य प्राधिकरण समिति व राज्य सलाहकार समिति का पुनर्गठन 23 नवम्बर 2019 को कर इसका राजपत्र में प्रकाशन किया जा चुका है। प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग द्वारा मानव अंग एवं ऊतक प्रत्यारोपण नियम 2014 के अनुकूलून की कार्यवाही विधि विभाग में प्रक्रियाधीन है। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ में सोटो की स्थापना के लिए उचित स्थल का चयन रायपुर मेडिकल कॉलेज में ही किया गया है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जल्द ही राज्य स्तर पर अंगदान की उपलब्धता को पारदर्शी बनाने के राज्य संस्थान की भी स्थापना कर ली जाएगी इसके साथ ही छत्तीसगढ़ में सोटो की स्थापना व संचालन के लिए राज्य पर्यवेक्षक समिति का भी गठन किया जा चुका है।

24 Mar 2021 01:57PM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

रायपुर : प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि पूर्व के रमन भाजपा सरकार नक्सलवाद की पोषक रही। यही वजह है कि 15 साल के शासनकाल में दक्षिण बस्तर के चार विकासखण्ड तक सीमित नक्सलवाद 14 जिलों तक पहुँच गया। नक्सलवाद खात्मे के रमन भाजपा ने सकारात्मक प्रयास नही किया। नक्सलवाद को लेकर भाजपा नेता हमेशा पाजीटिव बयानबाजी करते रहे। गुजरात के मुख्यमंत्री रहते मोदी जी ने नक्सलियों को ‘‘अपने लोग’’ बताये थे। मुख्यमंत्री रहते डॉ रमन सिंह नक्सलियों को माटी के सच्चा सपूत बताये और भटके हुए बताये। रमन सिंह के सांसद पुत्र अभिषेक सिंह नक्सलियों को शहीद बताये। रमन सरकार के दौरान नक्सलवाद खात्मे के लिए आये विशेष सलाहकर केपीएस गिल को वेतन लेने और मौज करने की सलाह दिया गया। भाजपा अब नक्सलवाद को लेकर घड़ियाली आंसू बहा रहे हैं। पूर्व के रमन सरकार के शासनकाल में नक्सलवाद को लेकर हुई लापरवाही और गैर जिम्मेदाराना रवैया के चलते बीते 15 साल में सैकड़ों जवानों की शहादत हुई, सैकड़ों की संख्या में आम जनता की हत्या हुई, झीरम घाटी जैसे राजनीतिक षड्यंत्र हत्याकांड हुए कांग्रेस ने अपने प्रथम पंक्तियों के नेताओं को खोया है।

24 Mar 2021 01:57PM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

महासमुंद : इस बार महासमुंद में होली को अनूठे अंदाज में मनाने की तैयारी है। कोरोना वायरस संक्रमण काल में त्‍योहार भी मनाएंगे लेकिन सावधानी के साथ ही। रसायनयुक्त अबीर-गुलाल के बजाय हर्बल गुलाल से लोग रंगों का पर्व मनाएंगे। बाजार पर होली का खुमार हावी होने लगा है। पिचकारी व रंग की दुकानें सजने लगी हैं। अबीर-गुलाल की बिक्री भी शुरू हो गई है। महासमुंद के बाज़ार में हर्बल गुलाल की जबर्दस्त मांग है। इसके लिए विभिन्न ब्लॉक के स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने भी तैयारी कर ली है। यह तैयारी है हर्बल गुलाल बनाने की।कलेक्टर डोमन सिंह की अध्यक्षता में आयोजित आज समय-सीमा के बैठक के बाद बिहान समूह के माध्यम से जुड़े दुर्गा महिला स्व-सहायता समूह भोरिंग की श्रीमती कुमारी साहू ने हर्बल गुलाल का विक्रय किया। कलेक्टर श्री सिंह,मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ रवि मित्तल सहित बैठक में उपस्थित सभी वरिष्ठ अधिकारियों ने उनसे हर्बल गुलाल खरीदें। अधिकारियों ने कहा कि इस बार हम सभी लोग हर्बल गुलाल से होली का पर्व मनाएंगे। अधिकारियों ने बड़े ही उत्साह के साथ स्व-सहायता समूह की महिलाओं से 300 पैकेट हर्बल गुलाल खरीदें। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों और जनता से भी अपील की कि वे होली पर्व में कोरोना गाइड लाइन का पूरी तरह पालन करें । 

24 Mar 2021 01:20PM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

 देश में कोरोना वायरस का प्रसार रुकने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 47,262 नए केस आए हैं और 275 मौतें हुई हैं। इसके तहत गृह मंत्रालय ने नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। सभी राज्यों को कहा गया है कि जरूरत पड़ने पर स्थानीय स्तर पर प्रतिबंध लगाया जा सकता है, लेकिन अंतरराज्यीय आवागमन और माल की ढुलाई पर कोई रोक नहीं लगाई जा सकती है। विदेशों से होने वाले व्यापार से जुड़े आवागमन पर भी कोई रोक नहीं लगेगी। राज्‍यों से कहा गया कि टीकाकरण की गति बढ़ाए और नए मामलों की जांच, पड़ताल और उपचार में भी तेजी लाएं। गृहमंत्रालय ने साफ किया है कि इसके लिए अलग से किसी और दिशानिर्देश या अनुमति की जरूरत नहीं होगी। 

24 Mar 2021 12:47PM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

बलौदाबाजार : भाटापारा तहसील के अंतर्गत हल्का नम्बर 30 ग्राम केशला के पटवारी भूमिका रानी कन्नौजे को ऋण पुस्तिका एवं नामान्तरण के एवज में रिश्वत लेने की गंभीर शिकायत पर भाटापारा एसडीएम ने हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।भाटापारा एसडीएम इंदिरा देवहारी ने बताया की सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 3 के उल्लंघन पर उक्त कार्रवाई की गयी है।श्रीमती भूमिका रानी कन्नौजे का अतिरिक्त प्रभार पटवारी धीरज पैकरा हल्का नम्बर 46 को दिए गए है। इसके साथ ही निलंबन के अवधि के दौरान उन्हें केवल जीवन निर्वाह भत्ता प्रदान किया जाएगा एवं उनका मुख्यालय तहसील कार्यालय भाटापारा होगा। रिश्वत लेने के आरोप में पटवारी हुए निलंबित

24 Mar 2021 12:11PM,
by: Thaneshwar sahu