धमतरी : भारत सरकार के निर्देशानुसार राष्ट्रीय सूचना एवं विज्ञान केन्द्र द्वारा एक ऐसा एप तैयार किया गया है, जिसमें जिले की विभिन्न प्रकार की जानकारी उपलब्ध रहेगी। कलेक्टर जयप्रकाश मौर्य ने बुधवार 24 मार्च को उक्त इन्फॉर्मेशन आधारित मोबाइल एप का शुभारम्भ किया। जिला सूचना अधिकारी उपेन्द्र सिंह चंदेल ने बताया कि भारत शासन के निर्देशानुसार जिला प्रशासन द्वारा उक्त मोबाइल एप का लॉन्च किया गया है, जो कि लोकेशन आधारित होगा। यानी मोबाइल यूजर जिस लोकेशन में रहेगा उसे उस जिले संबंधित स्वास्थ्य, शिक्षा, समसामयिक जानकारी, भर्तियों से संबंधित जानकारी के अलावा अलग-अलग फीचर्स इसमें उपलब्ध रहेंगे। उन्होंने बताया कि विशेष तौर पर समसामयिकी के तौर पर कोविड-19 एवं टीकाकरण से संबंधित जिले की अद्यतन जानकारियां डॉट्स में उपलब्ध रहेंगी। डॉट्स का विस्तारित नाम ‘डिस्ट्रिक्ट ऑन द स्पॉट‘ इन्फर्मेशन एप है जिसको एंड्राएड मोबाइल में गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है।
25 Mar 2021 11:02AM,by: Thaneshwar sahu
कोरबा : इस सप्ताह के अंत में होली, शब-ए-बारात और पाम संडे के पवित्र पर्व जिला वासियों को कोविड प्रोटोकाॅल का पालन करते हुए मनाए जाएंगे। जिला प्रशासन ने इन सभी पर्वों पर सभी समाज प्रमुखों से हैण्ड सैनेटाइजेशन, मास्क का अनिवार्यतः उपयोग और आपस में दो गज दूरी के प्रोटोकाॅल का सख्ती से पालन कराने की अपील भी की है। कोरोना प्रोटोकाॅल का पालन करते हुए मानए त्योहार: कलेक्टर
25 Mar 2021 11:01AM,by: Thaneshwar sahu
बेमेतरा :कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को सलाह दी है कि आने वाले दिनों में हल्के से मध्यम बादल छाए रहने एवं हल्की वर्षा होने की संभावना को ध्यान में रखते हुए गेहूँ एवं चने फसल की कटाई का कार्य एक-दो दिनों तक नही करें। किसान को सलाह दी गई है कि ग्रीष्म कालीन धान की फसल में तना छेदक कीट के प्रकोप से फसल को बचाने हेतु प्रारम्भिक नियंत्रण के लिए प्रकाश प्रपंच अथवा फिरोमेन ट्रेप का उपयोग करें। कृषि वैज्ञानिकों ने दी किसानों को सामयिक सलाह
25 Mar 2021 10:28AM,by: Thaneshwar sahu
जगदलपुर : कमिश्नर बस्तर जीआर चुरेंद्र द्वारा संभाग के सभी जिलों के राजस्व अधिकारियों और मुख्य कार्यपालन अधिकारियों का 01 अप्रैल को दोपहर 2 बजे वीडियों कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से (स्वान के माध्यम से) संभाग स्तरीय बैठक करेंगे। इस बैठक में राजस्व अधिकारियों एवं राजस्व न्यायालयों द्वारा फरवरी 2021 में निराकृत मामलों की प्रगति के आधार पर समीक्षा की जाएगी। साथ ही राज्य शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता योजनाओं के संबंध में चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिए जाएंगे।
25 Mar 2021 07:58AM,by: Thaneshwar sahu
सभी निजी और सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ग्राहकों के लिए यह खबर अहम है। इस सप्ताह शनिवार से 4 अप्रैल तक बैंकिंग सेवाएं केवल दो दिनों के लिए उपलब्ध होंगी। 27 मार्च से 4 अप्रैल के बीच केवल 2 कार्य दिवस हैं। इसलिए अगर आपके पास बैंक में कोई काम है तो उसे इस सप्ताह पूरा कर लें या फिर आपको 3 अप्रैल तक इंतजार करना होगा। पूरे देश में 27-29 मार्च से लगातार तीन दिनों तक बैंक बंद रहेंगे। इस बीच केवल दो दिन 30 मार्च और 3 अप्रैल को बैंकिंग सेवाएं मिल सकती हैं। 31 मार्च को बैंकिंग सेवाएं नहीं मिलेंगी क्योंकि यह वित्तीय वर्ष का आखिरी दिन है।
25 Mar 2021 07:58AM,by: Thaneshwar sahu
राज्य शासन द्वारा नगरीय क्षेत्रों में 7500 वर्ग फूट तक अतिक्रमित शासकीय भूमि के व्यवस्थापन का अधिकार जिला कलेक्टर को प्रत्यायोजित किया गया हैै। योजनांतर्गत 20 अगस्त 2017 के पूर्व की अतिक्रमित शासकीय भूमि के व्यवस्थापन के लिए हितग्राही अपना आवेदन संबंधित जिले के कलेक्टर को प्रस्तुत कर सकते हैं। इस कड़ी में महासमुंद जिले के निवासी राकेश कुमार जैन इस योजना से लाभान्वित हुए है। उन्हें नगरीय क्षेत्रों में शासकी भू-खण्ड का भू-स्वामी हक निर्धारित प्रक्रिया के तहत राजस्व अधिकारियों द्वारा आवश्यक कार्यवाही कर भू-स्वामी हक में व्यवस्थापन, बंटन, बिलेख प्रमाण पत्र प्रदान किया गया है। श्री जैन और उनके परिवार ने राज्य शासन के नये प्रावधानों के तहत भू-स्वामी हक मिलने पर खुशी जाहिर करते हुए छत्तीसगढ़ शासन का आभार व्यक्त किया है। शासकीय भूमि व्यवस्थापन के तहत दिया जा रहा है भूमि स्वामी हक
25 Mar 2021 07:38AM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर :लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री गुरू रूद्रकुमार के निर्देशन में छत्तीसगढ़ के ग्रामीण क्षेत्रों में रहवासियों को पेयजल उपलब्ध कराने के लिए जल जीवन मिशन कार्यक्रम के तहत सोलर ड्यूल पंप और पानी टंकी स्थापना का कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। योजनांतर्गत जांजगीर-चांपा जिले के चयनित 200 गावांें में पेयजल आपूर्ति के लिए तैयार की गई है और कार्ययोजना का तेजी से क्रियान्वयन किया जा रहा है। इनमें से 55 गांवों में पेयजल सप्लाई के लिए आवश्यक अधोसंरचना तैयार कर पेयजल की आपूर्ति शुरू कर दी गई है।
25 Mar 2021 07:37AM,by: Thaneshwar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य




