Thaneshwar sahu

Generic placeholder image

रायपुर : भारतीय जनता पार्टी सहकारिता प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक कल 25 मार्च को दोपहर 1 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर बोरियाकला में आहूत की गई है। बैठक में प्रमुख रूप से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय भाजपा व सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक शशिकांत द्विवेदी उपस्थित रहेंगे। सहकारिता प्रकोष्ठ की प्रथम प्रदेश कार्यसमिति बैठक में कार्यसमिति के सदस्य, स्थायी आमंत्रित व विशेष आमंत्रित सदस्य, सहकारिता प्रकोष्ठ के जिला संयोजक, सह संयोजकों को उक्त बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने की अपील की है। उक्त बैठक में कार्यसमिति के सदस्यों व कार्यकर्ताओं को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय का मार्गदर्शन प्राप्त होगा।  भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यसमिति बैठक कल

24 Mar 2021 03:02PM,
by: Thaneshwar sahu