रायपुर :पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव ने रायपुर और दुर्ग जिले के गौठानों के अध्ययन भ्रमण पर आए दंतेवाड़ा के गौठान समितियों व स्वसहायता समूहों के सदस्यों से चर्चा की। उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से हुई चर्चा में बस्तर अंचल में भी गौठानों को स्वरोजगार के लिए मल्टी-यूटिलिटी सेंटर (एकीकृत सुविधा केंद्र) के रूप में विकसित करने के लिए अध्ययन दल को प्रेरित किया। पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री से प्रतिनिधियों ने अपने अध्ययन यात्रा के अनुभव साझा किए।
18 Mar 2021 01:31PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग के प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव के आदेशानुसार आज कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग रायपुर जिला ग्रामीण की बैठक राजीव भवन रायपुर में पिछड़ा वर्ग विभाग के छत्तीसगढ़ प्रभारी एवं पूर्व राज्य सभा सदस्य रामधर कश्यप एवं रायपुर जिला प्रभारी दिनेश सीरिया की उपस्थिति में आयोजित की गयी। इस बैठक में संगठन के विस्तार, नये पदाधिकारियों की नियुक्ति, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार के द्वारा चलाये जा रहे योजनाओं नरवा, गरूवा, घुरवा, बाड़ी के साथ-साथ कृषि ऋण माफ, समर्थन मूल्य पर धान खरीदी, बिजली बिल हाफ, चौरवाहों के वेतन, पिछड़ा वर्ग विभाग के लिये चार नये आयोगो का गठन जैसे महत्वपूर्ण योजनाओं पर चर्चा की गयी और निर्णय लिया गया कि कांग्रेस सरकार, भूपेश बघेल की सरकार की इन योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का निर्णय लिया गया।
18 Mar 2021 01:31PM,by: Thaneshwar sahu
गुवाहाटी : चुनाव आयोग ने असम में विधानसभा चुनावों के लिए तीन विशेष केंद्रीय पर्यवेक्षकों को नियुक्त किया है। गुरुवार को यह जानकारी CEO कार्यालय की ओर से जारी बयान में दी गई। रिटायर्ड IAS अधिकारी सुदर्शन श्रीनिवासन को विशेष पर्यवेक्षक के तौर पर नियुक्त किया गया। जबकि पूर्व IPS अधिकारी अशोक कुमार को स्पेशल पुलिस पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी दी गई।
18 Mar 2021 12:00PM,by: Thaneshwar sahu
बेमेतरा : विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र विकास योजना के अन्तर्गत संसदीय सचिव एवं विधायक नवागढ़ गुरुदयाल बन्जारे की अनुशंसा पर 4.71 लाख रुपये स्वीकृत किये गये हैं। विकासखण्ड नवागढ़ के ग्राम-बेवरा मे गनपत वर्मा के घर से गुनाराम वर्मा के घर तक सीसी रोड निर्माण के लिए 02 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति, ग्राम नवलपुर ग्राम पंचायत भैंसामुड़ा मे जैतखाम के पास सीमेंटी करण कार्य के लिए 02 लाख 11 हजार रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय द्वारा जारी की गई है। क्रियान्वयन एजेंसी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत नवगाढ़ को बनाया गया है।
18 Mar 2021 10:41AM,by: Thaneshwar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य






