Thaneshwar sahu

Generic placeholder image

 नई दिल्ली : मार्च के महीने में पूरे भारत में मौसम में बदलाव नजर आ रहा है। कई राज्यों में बारिश का भी अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक पहाड़ी राज्यों के ऊपर बने पश्चिमी विक्षोभ का असर कई राज्यों पर देखने को मिल सकता है। यही कारण है कि मौसम विभाग ने मैदानी इलाकों में बादल के गरजने के साथ बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग के मुताबिक नए पश्चिमी विक्षोभ के चलते आगामी 24 घंटे में राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और उत्तरी-पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों के कई हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत के कई राज्यों में प्रभावी हो रहा है और इसके असर से 18 से 20 मार्च के दौरान गरज-चमक के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना है।

18 Mar 2021 03:58PM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

रायपुर। राजनांदगांव सांसद संतोष पाण्डेय ने छत्तीसगढ़ की सीमा से लगे महाराष्ट्र में बढ़ रहे कोरोना पाॅजिटिव मामले पर कहा कि सीमावर्ती राज्यों से अधिकतर लोगों का हमारे राज्य में आना होता है लेकिन सीमा पर इनकी कहीं भी जांच नहीं हो रही है जिसके चलते कोरोना के फैलाव का खतरा हमारे राज्य में बन रहा है। इन सबके बीच प्रदेश सरकार की प्राथमिकता कोरोना सेफ्टी से अधिक रोड सेफ्टी क्रिकेट है जिसमें पूरे अमले व पुलिस प्रशासन को झोंक दिया है। प्रदेश के हर जिले में एक साल बाद फिर से कोरोना अपना पैर पसार रहा है लेकिन इन सबके बाद प्रदेश सरकार कोरोना के विस्तार के रोकथाम के लिए कुछ भी नहीं कर रही है। 

18 Mar 2021 02:34PM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

रायपुर : भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू के निर्देशानुसार एवं भाजपा जिला रायपुर ग्रामीण अध्यक्ष अभिनेष कश्यप की सहमति से भारतीय जनता युवा मोर्चा रायपुर ग्रामीण के जिला अध्यक्ष संचित तिवारी ने जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्री की घोषणा की है, जिला महामंत्री सुशील जलछत्री एवं श्री फणेन्द्र भूषण वर्मा, जिला उपाध्यक्ष मुकुंद मेश्राम, विकास कोटवानी, सुनील शर्मा, जिला मंत्री आशीष सोनकर, किशोर साहू, रवि सेन, कोषाध्यक्ष श्रेणिक जैन, सह कोषाध्यक्ष विकास सुखवानी, प्रचार प्रसार प्रमुख रत्नेश राय, मीडिया प्रभारी शिवेंद्र साहू, सह प्रभारी अविनाश साहू, कार्यालय प्रभारी तुषार भार्गव, सह कार्यालय प्रभारी ज्ञानप्रकाश चंद्राकर, सोशल मीडिया प्रभारी गोयल भट्ट, कमल नारायण साहू , साकेत चंद्राकर, प्रशिक्षण प्रमुख सूरज साहू, संजय जलछत्री, प्रियंक सोनी, हरीश वर्मा शासकीय योजना, पुणेन्द्र मिर्धा, गजेंद्र यादव, पितोष साहू, टेकराम साहू एवं जिला कन्या शक्ति संयोजिका कोनिका सिंह, स्वाति वर्मा रोशनी, साहू एवं ममता तांडी, आरंग मंडल अध्यक्ष रितेश साहू, महामंत्री खिलेश धुरंधर, समोदा मंडल अध्यक्ष भूपेश साह,ू महामंत्री महेश यदु, अभनपुर गौरव शर्मा, महामंत्री जनक खंडेलवाल, वीरेंद्र साहू, नवापारा अध्यक्ष नागेंद्र वर्मा, महामंत्री सिंटू सौरभ जैन, चम्पारण अध्यक्ष रिंकू चंद्राकर, खोरपा अध्यक्ष रवि वर्मा, महामंत्री नरेंद्र साहू, शशिकांत साहू , खरोरा अध्यक्ष आयुष वर्मा, महामंत्री चंद्रकांत साहू, विधनसभा अध्यक्ष पिंटू साहू, धरसीवां टीनुकान्त वर्मा, तिल्दा शहर, सतीश निषाद, महामंत्री नीरज लाहोटी माहेश्वरी, तिल्दा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष गिरीश साहू, महामंत्री दीपक वर्मा को नियुक्त किया गया। भाजयुमो रायपुर ग्रामीण पदाधिकारियों की सूची घोषित

18 Mar 2021 02:34PM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

रायपुर : प्रदेश के मध्य क्षेत्र के विकसित गौठानों और मल्टी-यूटिलिटी सेंटर्स के अध्ययन भ्रमण पर आए नारायणपुर एवं दंतेवाड़ा के गौठान समितियों व स्वसहायता समूहों के सदस्यों ने आज दुर्ग जिले के पाटन विकासखंड के सिकोला, केसरा, बोरेन्दा, कौही और कुर्मीगुंडरा गौठान का अवलोकन किया। उन्होंने वहां गौठान समितियों एवं विभिन्न आजीविकामूलक गतिविधियों में संलग्न स्वसहायता समूहों से चर्चा कर इनके संचालन एवं प्रबंधन के गुर जानें। उन्होंने बोरेंदा में सोलर सामुदायिक उद्वहन सिंचाई और सिकोला में नरवा संवर्धन कार्यों को भी देखा। नरवा, गरवा, घुरवा, बारी कार्यक्रम के अंतर्गत सिकोला नाला को पुनर्जीवित कर इसके साथ लगे छह एकड़ जमीन में मार्च के महीने में भी चारागाह, बाड़ी और मछलीपालन जैसी गतिविधि सफलतापूर्वक संचालित की जा रही है। दो दिनों के प्रवास पर पहुंचे नारायणपुर के दल का आज अध्ययन भ्रमण का पहला और दंतेवाड़ा के दल का दूसरा दिन है। नारायणपुर के प्रतिनिधि 19 मार्च को रायपुर जिले के बैहार गौठान, सेरीखेड़ी मल्टी-यूटिलिटी सेंटर और इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में कृषि संग्रहालय का भ्रमण करेंगे। दोनों जिलों के प्रतिनिधियों ने गौठानों में पंचायत एवं ग्रामीण विकास, कृषि, पशुधन विकास, उद्यानिकी, क्रेडा, मनरेगा एवं स्थानीय गौठान समिति और महिला स्वसहायता समूह द्वारा विकसित स्वरोजगार की विभिन्न गतिविधियों को नजदीक से देखा और जाना-समझा। उन्होंने गौठानों में गोबर खरीदी, पशुधन एवं चारा व्यवस्था, चारागाह विकास, सामुदायिक बाड़ी, मछली पालन, कुक्कुट पालन, मशरूम उत्पादन, केंचुआ उत्पादन, वर्मी कंपोस्ट निर्माण और मिनी राइस-मिल के बारे में इनके संचालन से जुड़ी महिलाओं से जानकारी लीं। स्थानीय स्वसहायता समूहों की महिलाओं ने दंतेवाड़ा और नारायणपुर के प्रतिनिधियों को अपनी सामुदायिक बाड़ी में उगाए पपीता, ककड़ी, कुम्हड़ा, चेंच भाजी और अमारी भाजी भेंट किया। केसरा में दोनों जिलों के प्रतिनिधियों को दोपहर के भोजन के दौरान वहां की सामुदायिक बाड़ी में उत्पादित जैविक सब्जियां खिलाई गईं। बस्तर क्षेत्र के ग्रामीणों को कृषि गतिविधियों में नवाचार अपनाने, गोधन न्याय योजना को बेहतर ढंग से समझाने तथा उन्नत कृषि को अपनाने के लिए प्रेरित करने मैदानी क्षेत्रों के गौठानों का अध्ययन भ्रमण कराया जा रहा है। इस दौरान वे गौठानों को आजीविका केंद्रों के रूप में विकसित करने की संभावनाओं और इसके लिए जरूरी संसाधनों से रू-ब-रू हो रहे हैं। इनके संचालन से जुड़े गौठान समितियों और महिला स्वसहायता समूहों से वे व्यावहारिक जानकारी भी प्राप्त कर रहे हैं। अध्ययन भ्रमण के लिए कांकेर, सुकमा, बीजापुर, बस्तर, कोण्डागांव, दंतेवाड़ा और नारायणपुर जिले के गौठान समितियों और स्वसहायता समूहों के 25-25 सदस्यों को बुलाया जा रहा है।

18 Mar 2021 02:01PM,
by: Thaneshwar sahu