Thaneshwar sahu

Generic placeholder image

पटना : आज सुबह से ही भू एवं राजस्‍व मंत्री रामसूरत राय से इस्‍तीफे की मांग पर अड़े विपक्ष ने पहले तो सदन में फिर विधानमंडल परिसर में जबरदस्‍त हंगामा किया। मामला अभी गरम ही था कि दूसरी पाली में स्‍वास्‍थ्‍य विभाग के बजट पर चर्चा के दौरान नेता प्रतिपक्ष तेजस्‍वी यादव ने अचानक फिर से शराबबंदी और मंत्री रामसूरत पर बात शुरू की। इस पर टोकाटोकी शुरू हो गई। उप मुख्‍यमंत्री तारकशिोर प्रसाद ने गुस्‍से में तेजस्‍वी यादव को मुद्दे पर बात करने को कहा। इसपर तेजस्‍वी ने उप मुख्‍यमंत्री की तरफ देखकर कह दिया कि नेता प्रतिपक्ष का पद संवैधानिक होता है। मगर उप मुख्‍यमंत्री का पद संवैधानिक नहीं होता है। इसपर सत्‍ता रूढ दल के विधायक भड़क गए। भाजपा नेता व मंत्री संजय सरावगी और जनक सिंह ने कड़ी आपत्ति जताई। जिसके बाद आज सदन में पहले दिन पहंचे तेजस्‍वी के बड़े भाई व विधायक तेज प्रताप यादव सत्‍ता रूढ़ दलों के नेता की ओर अंगुली दिखाकर कुछ ऐसी नागवार बात कह दी जिससे दोनों तरह के विधायक आमने-सामने आ गए। आपस में गाली-गलौज करते हुए भिड़ गए। तेजस्‍वी भी बोलते जा रहे थे। उन्‍होंने कह दिया कि मेरे मुंह खोलते ही सत्‍तारूढ़ दल कांपने लगता है। देखते-ही देखते मिनटों में और बवाल मच गया। बात इतनी बढ़ी कि मार्शल ने विधायकों को अलग किया।

13 Mar 2021 01:03PM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

शहरी जनता से जुड़कर उनकी समस्याओं को दूर करने की एक और पहल सरकार शुरू करने जा रही है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के घोषणा के बाद रायपुर नगर निगम क्षेत्र में सफलतापूर्वक सम्पन्न तुंहर सरकार, तुंहर द्वार अब प्रदेश के सभी जिलों में नगर पंचायत और नगर निगमों में भी प्रारंभ होने वाली है। नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया के मागदर्शन में विभाग इसका अमलीजामा तैयार करने में जुटा है। अब तुंहर सरकार, तुंहर द्वार के माध्यम से वार्ड स्तर पर निकायों के अधिकारी न सिर्फ शिविर लगाएंगे, नागरिकों की समस्याओं का त्वरित निराकरण की कोशिश करेंगे और योजनाओं से लाभान्वित भी करेंगे। 

13 Mar 2021 11:59AM,
by: Thaneshwar sahu