Thaneshwar sahu

Generic placeholder image

यूजीसी नेट परीक्षा के अप्लीकेशन फॉर्म में सुधार के लिए करेक्शन विंडो खुल गई है। परीक्षा कराने वाली एजेंसी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी कि एनटीए ने ने 12 मार्च 2021 को फाॅर्म में सुधार करने के लिए विंडो खोल दी है। ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने 2 फरवरी से 9 मार्च 2021 तक यूजीसी नेट आवेदन पत्र भरा था, वे अपने आवेदन पत्रों में सुधार कर सकते हैं। उम्मीदवारों को करेक्शन करने के लिए एनटीए यूजीसी की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाना होगा। वहीं उम्मीदवार ध्यान रखें कि फाॅर्म को एडिट करने की लास्ट डेट अंतिम तिथि 16 मार्च, 2021 है। अंतिम तारीख बीतने के बाद कोई बदलाव स्वीकार नहीं किया जाएगा।

13 Mar 2021 07:26AM,
by: Thaneshwar sahu