लोकवाणी में राजिम की एकता राजानी ने अपने रिकार्डेड संदेश में कहा कि मुझे शिक्षा विभाग में सेवा का अवसर मिला है, 26 साल बाद स्थायी भर्ती शुरू हुई। पहले बैच में उनका चयन हुआ है। उन्हें स्थायी नियुक्ति पत्र भी मिल गया है। झरना धु्रव ने बताया कि वे शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवपुर में भृत्य के पद पर कार्य कर रहें हैं। उन्हें अनुकंपा नियुक्ति मिली है। एकता और झरना ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया।
14 Mar 2021 08:29AM,by: Thaneshwar sahu
मुख्यमंत्री ने कहा कि एक हजार माध्यमिक विद्यालयों तथा 74 कन्या छात्रावासों में बालिकाओं को जूडो-कराटे का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं तथा स्वच्छता दीदियों के मानदेय में बढ़ोतरी की गई है। घरेलू हिंसा से संरक्षण के लिए प्रत्येक जिले में नवा बिहान योजना के तहत संरक्षण अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। शिक्षा का अधिकार के तहत 12वीं कक्षा तक निःशुल्क शिक्षा की व्यवस्था की गई है, जिसका लाभ बालिकाओं को भी मिल रहा है। कन्या छात्रावास तथा आश्रमों में महिला होमगार्ड के 2 हजार 200 नए पदों का सृजन किया गया है। नए बजट में 9 नवीन कन्या छात्रावासों की स्थापना का प्रावधान किया गया है।
14 Mar 2021 08:02AM,by: Thaneshwar sahu
लोकवाणी में मुख्यमंत्री ने प्रदेश में नारी शिक्षा व सुरक्षा को आगे बढ़ाने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों का उल्लेख करते हुए कहा कि हमने तो आंगनवाड़ी के स्तर से ही शिक्षा की बुनियाद रखने की पहल की है। आमतौर पर आंगनवाड़ी को शिशुओं के पोषण आहार प्रदाय का केन्द्र माना जाता है, लेकिन हमने आंगनवाड़ी को नर्सरी-प्ले स्कूल के रूप में विकसित करने का काम शुरू किया है। महात्मा गांधी नरेगा में कन्वरजेंस से आंगनवाड़ी केन्द्रों का निर्माण किया जा रहा है। हर जिले में कन्या महाविद्यालय तथा कन्या छात्रावास खोलने का लक्ष्य रखा है, जहां नहीं है, उसके लिए हमने अपने तीनों बजटों में प्रावधान रखा है।
14 Mar 2021 07:31AM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : जय व्यापार पैनल के मुख्य चुनाव संचालक नरेन्द्र दुग्गड़, चुनाव संचालक, गारगी शंकर मिश्रा, चुनाव सह संचालक जितेन्द्र दोशी, चुनाव सह संचालक मगेलाल मालू, छ.ग. चेम्बर आॅफ काॅमर्स एण्ड़ इंडस्ट्रीज के उपाध्यक्ष राजेन्द्र जग्गी, दीपक बल्लेवार, विजय शर्मा चुनाव सह संचालक विक्रम सिंहदेव एवं परमानन्द जैन ने बताया कि आज भिलाई में दूसरे चरण का मतदान हुआ। व्यापारियों ने उत्साह के साथ मतदान किया। 86.1 प्रतिशत व्यापारियों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। ये भारी आंकड़ा इस बात को दर्शाता है कि भिलाई, दुर्ग और बेमेतरा के व्यापारी प्रदेश में परिवर्तन चाहते हैं। जय व्यापार पैनल के अध्यक्ष प्रत्याशी अमर परवानी ने कहा कि, भिलाई में व्यापारियों ने ये साबित कर दिया है कि वे जय व्यापार पैनल के साथ जा रहे हैं। हमें भिलाई-दुर्ग से 1500 से ज्यादा वोटों की लीड मिल रही है। ये भारी लीड बदलाव की हवा के साथ हमें मिल रही है। कल राजनांदगांव में भी मतदान होंगे। जहां के व्यापारी पहले ही मूड बना चुके हैं कि जय व्यापार पैनल को चेम्बर की कमान सौंपेंगे।
14 Mar 2021 06:01AM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज 2021 के एक मुकाबले में इंडिया लीजेंड्स के कप्तान व ओपनर बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का मैदान पर पुराना अंदाज देखने को मिला और उन्होंने साउथ अफ्रीका लीजेंड्स के खिलाफ तूफानी बल्लेबाजी कर डाली। सचिन तेंदुलकर ने सिर्फ 30 गेंदों पर पहले एक छक्के और 7 चौकों की मदद से अपना अर्धशतक पूरा किया। सचिन बेहद आक्रामक अंदाज में नजर आ रहे थे और उन्होंने अर्धशतक पूरा होने के बाद भी शॉट्स लगाना जारी रखा, लेकिन 60 रन के स्कोर पर उनकी पारी का अंत हो गया।
14 Mar 2021 05:00AM,by: Thaneshwar sahu
बंगाल सहित पांच राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नामों पर फैसले के लिए शनिवार शाम भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की अहम बैठक हुई। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह एवं भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा मौजूद रहे। बैठक में बंगाल भाजपा की कोर ग्रुप के सदस्य भी मौजूद रहे। सूत्रों के अनुसार, बैठक में उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा के बाद सीईसी द्वारा मुहर लगा दी गई। हालांकि, रविवार को उम्मीदवारों की सूची जारी हो सकती है।
14 Mar 2021 03:37AM,by: Thaneshwar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य





