नागपुर : महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण का जाल तेजी से फैलता ही जा रहा है जिसे देखते हुए राज्य के कई जिलो में लॉकडाउन लागू कर दिया गया है। महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 16 हजार मामले सामने आए हैं जिसे देख कर लग रहा है कि हालात अब दिन प्रतिदिन बेहद खराब होते जा रहे हैं। एहतियातन नागपुर में भी लॉकडाउन लागू कर दिया गया है। नागुपर में 15 मार्च से 21 मार्च तक पूर्ण लॉकडाउन रहेगा। जिसकी वजह से सुबह से ही यहां सन्नाटा पसरा हुआ है, सड़कें सुनसान पड़ी हैं। नागपुर में लॉकडाउन के बीच लोग जॉगिंग करने और व्यायाम के लिए घरों से बाहर आए। बता दें जिले में बीते 24घंटों में कोरोना संक्रमण के 2,252 नए मामले सामने आए हैं। नागपुर की सड़कों पर पसरा सन्नाटा, लॉकडाउन का दिखने लगा असर
15 Mar 2021 04:13AM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : आदिवासी समाज अपने बच्चों को अच्छी से अच्छी शिक्षा दिलाएं, शिक्षा ही विकास की महत्वपूर्ण कुंजी है। शिक्षा से ही जागरूकता आएगी और समाज सशक्त होगा। उक्त बातें राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने आज आदिवासी सेवा मण्डल भोपाल द्वारा आयोजित युवक-युवती परिचय सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही। राज्यपाल इस कार्यक्रम में वर्चुअल रूप से शामिल हुई।
14 Mar 2021 04:02PM,by: Thaneshwar sahu
नारायणपुर के चौथे दिन अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ ही नहीं वरन् देश की पहचान बन चूके मास्टर आफ कुंगफू दिलीप कुमार और स्ट्रान्गेस्टमेन आफ एशिया मनोज चोपडा ने अपने कला और ताकत का प्रदर्शन किया। बिलासपुर निवासी मास्टर आफ कुंगफू दिलीप कुमार वर्ष-2002 से देश विदेश में सेल्फडिफेंस का प्रशिक्षण देने का काम करते रहे हंै जबकि साढ़े छः फीट उंचे और लगभग पौने दो क्विंटल के रायपुर निवासी स्ट्रान्गेस्टमेन आफ एशिया मनोज चोपडा दूसरा पूरे एशिया का अकेला सबसे शक्तिशाली इंसान हैं।
14 Mar 2021 03:25PM,by: Thaneshwar sahu
खड़गपुर : पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत खड़गपुर सदर विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में खड़े हुए भाजपा प्रत्याशी हिरणमय चटोपाध्याय के समर्थन में रविवार की शाम को आयोजित रोड शो में केंद्रीय गृहमंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता अमित शाह शामिल हुए। अमित शाह ने कहा कि इस विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी पश्चिम बंगाल में 200 से अधिक सीटें जीतकर पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी। शाह ने कहा कि सरकार गठन के बाद भाजपा बंगाल से तुष्टीकरण खत्म करेगी। रंगदारी वसूली और भ्रष्टाचार के साथ ही यहां कट मनी की संस्कृति को खत्म किया जाएगा। भाजपा की सरकार बंगाल की सीमाओं को सुरक्षित करेगी। बंगाल का चौमुखी विकास होगा।
14 Mar 2021 02:55PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्रीज के चुनाव में इस बार परिवर्तन होने वाला है। इस बार व्यापारी जय व्यापार पैनल के साथ जा रहे हैं। हर वर्ग के व्यापार को आगे बढ़ाने और सशक्त नेतृत्व को चुनने के लिए रविवार को राजनांदगांव में व्यापारियों ने जय व्यापार के लिए मतदान किया। जय व्यापार पैनल के मुख्य चुनाव संचालक नरेन्द्र दुग्गड़, चुनाव संचालक, गारगी शंकर मिश्रा, चुनाव सह-संचालक जितेन्द्र दोशी, चुनाव सह संचालक मगेलाल मालू, छग चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के उपाध्यक्ष राजेन्द्र जग्गी, दीपक बल्लेवार, विजय शर्मा चुनाव सह संचालक विक्रम सिंहदेव एवं परमानन्द जैन ने बताया कि छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज चुनाव 2021 के तीसरे चरण के मतदान में आज व्यापारी साथियों ने जोरदार उत्साह दिखाया। राजनांदगांव, बालोद और कबीरधाम जिले के व्यापारियों ने बड़ी संख्या में मतदान किया। इस दौरान व्यापारी साथियों ने जय व्यापार पैनल के प्रति अपना उत्साह जाहिर करते हुए चेम्बर को और सशक्त बनाने के लिए मतदान किया।
14 Mar 2021 01:23PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर रायपुर में चल रहे रोड सेफ़्टी वर्ल्ड क्रिकेट के 16 मार्च को होने वाले मैच के लिए कलेक्टर डॉ. एस. भारतीदासन के निर्देश पर सभी फ़ौजियों, कोरोना वॉरियर्स और शहर की सफ़ाई में अपना योगदान दे रहे अधिकारी कर्मचारियों को इस मैच के पास निःशुल्क उपलब्ध कराए जाएँगे । सभी सामाजिक संगठन व स्वयं सेवी संस्थाएँ , सफ़ाई टीम के कर्मचारी मैच पास 16 मार्च को प्रातः 12 बजे से रायपुर स्मार्ट सिटी कार्यालय , आउट डोर स्टेडीयम , (बूढ़ा तालाब के पास )से प्राप्त कर सकते है । अधिक जानकारी के लिए 88899 94411 पर कॉल करें।
14 Mar 2021 01:03PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : श्री सत्य साईं संजीवनी हॉस्पिटल मानवता की सच्ची सेवा कर रहा है। उनके कार्यों से कई लोग लाभान्वित हुए हैं। छत्तीसगढ़ आदिवासी बहुल राज्य है, बस्तर और सरगुजा जैसे क्षेत्रों की गर्भवती माताओं और बच्चों के देखरेख तथा उनके इलाज में ‘मां एवं बाल देखभाल केन्द्र’ की भूमिका महत्वपूर्ण होगी। साथ ही वहां के बच्चों को कुपोषण जैसी समस्याओं से निजात दिलाने में सहायक सिद्ध होगी, निश्चित ही यह केन्द्र माताओं और बच्चों की सेवा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। यह बात राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने आज नवा रायपुर में श्री सत्य साईं संजीवनी हॉस्पिटल परिसर में मां एवं बाल देखभाल केन्द्र ‘ममत्व’ के शिलान्यास समारोह को संबोधित करते हुए कही। इस अवसर पर उन्होंने संस्था के मां और देखभाल केन्द्र का भूमिपूजन किया। राज्यपाल ने श्री सत्य साईं बाबा को स्मरण करते हुए नमन किया। उन्होंने इस अवसर पर सद्गुरू मधुसुदन साईं जी को प्रणाम किया और प्रसिद्ध क्रिकेट खिलाड़ी सुनील गावस्कर का भी अभिनंदन किया।
14 Mar 2021 12:57PM,by: Thaneshwar sahu
राजनांदगांव :मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अजीत वसंत ने ग्राम पंचायत भरदाकला सचिव गुंजाराणा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत खैरागढ़ से प्राप्त प्रतिवेदन अनुसार श्रीमती गुंजाराणा बिना सूचना के लगातार अनुपस्थित रहने, सरपंच का फर्जी हस्ताक्षर कर वेतन आहरण करने तथा पदीय कर्तव्यों के निर्वहन में स्वेच्छाचारिता तथा घोर लापरवाही बरतने के कारण छत्तीसगढ़ पंचायत सेवा (अनुशासन तथा अपील) नियम 1999 के नियम 4 (1) के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।
14 Mar 2021 12:24PM,by: Thaneshwar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य






