रायपुर: नवा रायपुर के प्रभावित किसानों ने नगरीय प्रशासन मंत्री तथा आरंग विधानसभा के विधायक डॉ. शिवकुमार डहरिया से उनके कार्यालय में मुलाकात कर अपनी समस्याओं के संबंध में चर्चा की। इस दौरान नया रायपुर विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. अय्याज फकीर भाई तंबोली और महाप्रबंधक श्री विश्वास राव मेश्राम भी उपस्थित थे। बैठक में प्रभावित किसानों ने सशक्त समिति के द्वारा पूर्व की बैठकों में लिए गए निर्णय का पालन नहीं हाने, प्रभावित परिवारों के एक सदस्य को पात्रतानुसार रोजगार प्रदान करने, भू-अर्जन के प्रकरणों पर नई दर से मुआवजा प्रदान करने सहित अन्य बिंदुओं पर अपनी मांग रखी। प्रभावित किसानों ने भूखण्ड देने के प्रकरणों के लंबित होने, बंदोबस्त त्रुटि सुधार करने, भूमिहीन परिवार के व्यस्कों को निर्णय अनुसार पुनर्वास सहित अन्य लाभ देने, ऑडिट आपत्ति का निराकरण करने, प्रभावित ग्राम के सब्जी-बाड़ी वाले अधिग्रहित भू-खण्ड को मुक्त करने, बॉटनिकल गार्डन में किसान की जमीन के भू-अर्जन का मुआवजा, भू-खण्ड क्रय-विक्रय की अनुमति व इसके सरलीकरण पर आवश्यक चर्चा की। किसानों ने नवा रायपुर अटल नगर योजना क्षेत्र के अंतर्गत आपसी एवं भू-अर्जन से प्रभावित के हितों की रक्षा सहित अन्य समस्याओं के समाधान पर मंत्री डॉ. डहरिया से चर्चा की। मंत्री डॉ. डहरिया ने किसानों के सभी मांगों को सुनते हुए कहा कि धैर्य रखे किसानों के जायज मांगों पर उचित निर्णय लेकर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने इस संबंध में विभागीय मंत्री एवं नवा रायपुर विकास प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ आने वाले दिनों में बैठक करने की बात कही है। उन्होंने किसानों के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय नहीं होने देगी। मंत्री डॉ. डहरिया ने गुमटी-चबूतरें को स्थानीय प्रभावित किसानों को आबंटित करने, लंबित ऑडिट आपत्ति के निराकरण के लिए संयुक्त बैठक आयोजित करने, पूर्व में पात्र भूमिहीन परिवारों का डाटा संग्रहित करने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में नई राजधानी प्रभावित किसान कल्याण समिति के पदाधिकारी द्वारका साहू, कामता प्रसाद, रूपन चंद्राकर, छन्नू लाल यादव, फूलेश बारले, ललित यादव, लुकेश्वर साहू, कुलेश्वर प्रसाद वर्मा, किशनलाल साहू, नरोत्तम साहू, लक्ष्मीनारायाण चंद्राकर सहित अन्य किसान उपस्थित थे।
27 Feb 2021 07:04AM,by: Thaneshwar sahu
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शनिवार को सुबह 11 बजे इंडिया टॉय फेयर 2021 का उद्घाटन किया। प्रधान मंत्री कार्यालय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया, 'खिलौने एक बच्चे के दिमाग के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और बच्चों में साइकोमोटर और संज्ञानात्मक कौशल को बेहतर बनाने में भी मदद करते हैं। अगस्त 2020 में अपने मन की बात संबोधन में, प्रधान मंत्री ने कहा था कि खिलौने न केवल गतिविधि में वृद्धि करते हैं, बल्कि आकांक्षाओं की उड़ान के लिए भी जरूरी हैं।'
27 Feb 2021 06:27AM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : मुखयमंत्री भूपेश बधेल राजधानी रायपुर के सरदार बलवीर सिंह जुनेजा इन्डोर स्टेडियम में आयेजित मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह कार्यक्रम में शमिल होंगे। महिला एंव बाल विकास विभाग के द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में 240 जोड़े परिणय सूत्र में बंधेगे, जिसमें 3 ईसाई और 1 मुस्लिम जोड़ा भी शामिल है।
27 Feb 2021 05:00AM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 27 फरवरी से प्रारंभ हो रहे राजिम माघी पुन्नी मेला और शिवरीनारायण मेला की प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी है। श्री बघेल ने कहा है कि राजिम माघी पुन्नी मेला में पूरे छत्तीसगढ़ की लोक कला संस्कृति का दर्शन होता है। छत्तीसगढ़ के प्रयागराज के रूप में प्रसिद्ध राजिम में महानदी, पैरी और सोंढूर नदियों का पवित्र त्रिवेणी संगम है। इस पवित्र संगम में सदियों से इस मेले का आयोजन हो रहा है। छत्तीसगढ़ ही नहीं आसपास के राज्यों के लोग भी बड़ी संख्या में श्रद्धा के साथ इस मेले में शामिल होते हैं। राज्य सरकार ‘राजिम माघी पुन्नी मेला‘ को उसका मूल स्वरूप प्रदान कर छत्तीसगढ़ की गौरवशाली सांस्कृतिक परम्पराओं को संरक्षित और संवर्धित करने का प्रयास कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि कोरोना संक्रमण अभी समाप्त नहीं हुआ है, इसके खतरे की चुनौतियां अभी भी कायम हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि माघी पुन्नी मेले में जाते समय कोविड-19 से बचाव के लिए मास्क पहनें, शारीरिक दूरी बनाए रखें और सभी आवश्यक दिशा-निर्देशों का पालन करें।
27 Feb 2021 05:00AM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वतंत्रता संग्राम के क्रांतिकारी महानायक श्री चंद्रशेखर आजाद को उनकी पुण्यतिथि पर नमन किया है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि चंद्रशेखर आजाद का जीवन आज भी हजारों युवाओं को प्रेरित करता है। उनका देशप्रेम और साहस अनुकरणीय है। श्री आजाद का संकल्प था कि ब्रिटिश सरकार के सामने कभी घुटने नहीं टेकेंगे। उन्होंने अपना संकल्प टूटने नहीं दिया और देश के लिए अपने प्राणों की आहूति दे दी। श्री आजाद का बलिदान खाली नहीं गया। उन्होंने हजारों युवाओं के अंदर क्रांति की ज्वाला जला दी और वे स्वतंत्रता संग्राम में कूद पड़े। श्री बघेल ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी जैसे माटीपुत्रों का बलिदान अमूल्य है, जिसका ऋण कभी चुकाया नहीं जा सकता।
27 Feb 2021 04:31AM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर :छत्तीसगढ़ के 22 जिलों में 27 फरवरी को 11 बजे मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत एक साथ 3 हजार 300 जोड़ियां परिणय सूत्र में बंधेंगी। कोरोना संक्रमण के खतरे को ध्यान में रखते हुए महिला एंव बाल विकास विभाग 22 जिलों में अलग-अलग स्थानों पर सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित मंत्रीमंडल के सदस्य, सांसद, विधायकगण और कई जनप्रतिनिधि रायपुर के बूढ़ा तालाब के समीप सरदार बलवीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम परिसर में आयोजित मुख्यमंत्री कन्या विवाह आयोजन में शामिल होंगे और सभी जिलों के नव दम्पत्तियों को ऑनलाइन आर्शीवाद देंगे। सामूहिक विवाह के आयोजन में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।
27 Feb 2021 04:31AM,by: Thaneshwar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









