रायपुर : कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के प्रदेश अध्यक्ष अमर परवानी, कार्यकारी अध्यक्ष मंगेलाल मालू, विक्रम सिंहदेव, महामंत्री जितेंद्र दोषी, कार्यकारी महामंत्री परमानंद जैन, कोषाध्यक्ष अजय अग्रवाल एवं प्रदेश मीडिया प्रभारी संजय चैबे ने बताया कि कैट द्वारा बुलाए गए भारत बंद को प्रदेशभर के व्यापारिक संगठनों का बहुमूल्य समर्थन प्राप्त हुआ।
26 Feb 2021 01:15PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर :छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय खाद्य एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री पीयूष गोएल से सोजन्य मुलाक़ात की। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री रविंद्र चौबे , खाद्य मंत्री अमरजीत भगत , मुख्यमंत्री के सचिव सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी, खाद्य सचिव कमलप्रीत सिंह भी उपस्थित थे ।
26 Feb 2021 12:43PM,by: Thaneshwar sahu
जगदलपुर : चित्रकोट महोत्सव का आयोजन 09 से 11 मार्च तक घमरमुुण्ड़ चित्रकोट में किया जा रहा है। पारम्परिक गौरवशाली चित्रकोट महोत्सव में लोकनृत्य, लोकगीत एवं अन्य कार्यक्रमों के अतिरिक्त बस्तर संस्कृति पर आधारित फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता एवं रैम्प वाॅक प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा। बस्तर परिधान की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता एवं रैम्प वाॅक प्रतियोगिता के इच्छुक प्रतिभागी कार्यालय आदिवासी विकास शाखा में व्यक्तिगत संपर्क कर अपना नाम, संक्षिप्त प्रदर्शन विवरण देते हुए विधा के प्रतियोगिता में भाग ले सकते है। प्रविष्ट प्राप्त करने हेतु अंतिम तिथि 05 मार्च 2021 कार्यालयीन समय निर्धारित है। इस हेतु अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए 6264255659, 7000983374 एवं 9406110260 पर संपर्क कर सकते है।
26 Feb 2021 10:56AM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र में शुक्रवार को सोंढूर जलाशय के नहर निर्माण के लिए जमीन की क्षतिपूर्ति का मामला उठा। कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने जबाव कहा कि क्षतिपूर्ति का भुगतान वन विभाग को किया जा चुका है। सिहावा विधायक लक्ष्मी ध्रुव के सवाल पर जवाब देते हुए कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे ने कहा योजना सन् 1978 की है। विभाग अगर जानकारी दे रहा है, तो विभाग का धन्यवाद दिजिए, क्योंकि इतने पुराने डाक्यूमेंट नहीं मिलते। कृषि मंत्री चौबे ने कहा कि जहां गांव वाले जमीन में क्षतिपूर्ति की मांग कर रहे हैं, वो जमीन ही गांव वालों की नहीं है। वो वन भूमि है और क्षतिपूर्ति का भुगतान वन विभाग को किया जा चुका है।
26 Feb 2021 08:45AM,by: Thaneshwar sahu
वाशिंगटन : अमेरिक ने पूर्वी सीरिया में आतंकियों के ठिकाने पर एयरस्ट्राइक की है। इसका आदेश अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन दिया था। अपने आदेश में उन्होंने पूर्वी सीरिया में स्थित ईरान समर्थित आतंकियों पर सीमित एयरस्ट्राइक करने को कहा था। ये फैसला हाल ही में इराक में अमेरिकी सेना के जवानों को निशाने बनाए जाने के बाद लिया गया। हालांकि बाइडन ने हमले की कार्रवाई करने के दिशा-निर्देश केवल सीरिया के लिए ही दिए थे। बाइडन ने अपने आदेश में ईरानी आतंकियों के उन ठिकानों पर एयरस्ट्राइक करने को कहा है जिसका उपयोग वो संभावित तौर पर करते हैं। इसकी जानकारी पेंटागन के प्रवक्ता जॉन क्रिबी ने दी है।
26 Feb 2021 07:40AM,by: Thaneshwar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









