Thaneshwar sahu

Generic placeholder image

रायपुर : जय व्यापार पैनल के मुख्य चुनाव संचालक नरेन्द्र दुग्गड, चुनाव सह संचालक गारगी शंकर मिश्रा, चुनाव सह संचालक जितेन्द्र दोशी एवं चुनाव सह संचालक विक्रम सिंहदेव ने बताया कि जय व्यापार पैनल के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन सिंधु भवन के समीप, देवेंद्र नगर में किया गया। इस अवसर पर पैनल के प्रदेश अध्यक्ष प्रत्याशी अमर पारवानी, महामंत्री प्रत्याशी अजय भसीन, कोषाध्यक्ष प्रत्याशी उत्तम गोलछा, चुनाव संचालक मंडल सहित विभिन्न व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में व्यापारीगण शामिल हुए। मालूम हो कि छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्रीज चुनाव 2021 में इस बार जय व्यापार पैनल अपना दबदबा कायम रखे हुए है। चुनाव घोषणा के बाद से ही पैनल को प्रदेशभर के व्यापारियों का जोरदार समर्थन मिल रहा है। इसी क्रम में यह विधिवत रूप से कार्यालय का उद्घाटन किया गया। 

26 Feb 2021 05:02PM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

रायपुर : छत्तीसगढ़ राज्य के आर्थिक संर्वेक्षण 2020-21 को भूपेश बघेल सरकार की नीतियों पर अर्थव्यवस्था की मुहर निरूपित करते हुये प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि कोरोना के बावजूद हर क्षेत्र में छत्तीसगढ़ ने देश के राष्ट्रीय सूचकांको से बेहतर प्रदर्शन किया है। कोरोना संकट और लॉकडाउन के बावजूद छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था देश की अर्थव्यवस्था बहुत बेहतर स्थिति में केवल मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सही फैसलों और कांग्रेस सरकार की सही नीतियों के कारण ही है। अखिल भारतीय वृद्धि दर से तुलनात्मक रूप से हमारा प्रदर्शन बेहतर रहना अनुमानित है। वर्ष 2020-21 में कोविड-19 महामारी एवं लाकडाउन होने के बावजूद भी कृषि एवं सेवा क्षेत्र में वृद्धि का सकारात्मक रूझान है। जो कि शासन की नीतियों एवं नरवा, गरवा, घुरवा और बाड़ी विकास योजना के प्रभाव को दिखाता है।

26 Feb 2021 03:07PM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

  रायपुर: छत्तीसगढ़ के प्रयाग के नाम से प्रसिद्ध राजिम में माघी पुन्नी मेला 27 फरवरी से शुरू होकर 11 मार्च महाशिवरात्रि तक चलेगा। त्रिवेणी संगम स्नान के लिए 27 फरवरी माघ पूर्णिमा, 6 मार्च जानकी जयंती और 11 मार्च महाशिवरात्रि को विशेष पर्व रहेगा। मेले का शुभारंभ 27 फरवरी को शाम 5 बजे छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत करेंगे। शुभारंभ समारोह की अध्यक्षता धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री ताम्रध्वज साहू करेंगे। इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री टी.एस. सिंहदेव, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री कवासी लखमा, संस्कृति मंत्री श्री अमरजीत भगत, विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष श्री धरमलाल कौशिक, लोकसभा सांसद श्री चुन्नीलाल साहू एवं सुनील सोनी, संसदीय सचिव सर्वश्री विकास उपाध्याय, चिंतामणि महाराज एवं कुंवर सिंह निषाद, विधायक सर्वश्री धनेन्द्र साहू, अमितेष शुक्ल, डमरूधर पुजारी, अजय चंद्राकर एवं श्रीमती लक्ष्मी धु्रव उपस्थित रहेंगी। शुभारंभ समारोह में श्रीमती स्मृति नीरज ठाकुर अध्यक्ष जिला पंचायत गरियाबंद, श्रीमती पुष्पा जगन्नाथ साहू अध्यक्ष जनपद पंचायत फिंगेश्वर, श्रीमती देवनंदनी साहू अध्यक्ष जनपद पंचायत अभनपुर, श्रीमती ज्योति दिवाकर ठाकुर अध्यक्ष जनपद पंचायत मगरलोड, श्रीमती रेखा राजू सोनकर अध्यक्ष नगर पंचायत राजिम एवं धनराज मध्यानी अध्यक्ष नगर पालिक परिषद, गोबरा नवापारा उपस्थित रहेंगे।

26 Feb 2021 02:33PM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

रायपुर : उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल ने आज यहां मंत्रालय (महानदी भवन) में नैक (राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद) के ग्रेडेशन को लेकर प्रदेश में संचालित शासकीय विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों द्वारा की जा रही गतिविधियों के प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि राज्य में संचालित हो रहे सभी शासकीय उच्च शिक्षण संस्थानों के नैक ग्रेडेशन में सुधार लाने के लिए मिशन मोड में काम किया जाए। इसके लिए उन्होंने प्रभावी कार्ययोजना बनाने और उसका क्रियान्वयन करने के निर्देश विश्वविद्यालय के कुलपतियों और महाविद्यालयों के प्राचार्य को दिए है।

26 Feb 2021 01:50PM,
by: Thaneshwar sahu