Thaneshwar sahu

Generic placeholder image

रायपुर : रायपुर एवं बिलासपुर खेल अकादमी में हॉकी, तीरंदाजी एवं एथलेटिक्स विधा में निःशुल्क प्रशिक्षण के लिए प्रवेश हेतु जिलों में चयन स्पर्धा का आयोजन किया जा रहा है। बीजापुर के मिनी स्टेडियम में आयोजित स्पर्धा में 116 खिलाड़ी छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। इसमें 76 बालक एवं 40 बालिकाएं शामिल हैं। जिला स्तरीय ट्रायल में चयनित खिलाड़ियों को राज्य स्तरीय ट्रायल स्पर्धा के लिए रायपुर एवं बिलासपुर भेजा जाएगा, जहां वे पुनः ट्रायल स्पर्धा में भाग लेंगे। जिला स्तरीय ट्रायल स्पर्धा में खेल संचालनालय के प्रतिनिधि, दंतेवाड़ा एवं सुकमा के खेल अधिकारी प्रेक्षक के रूप में मौजूद थे। इस दौरान बीजापुर खेल अकादमी के सभी प्रशिक्षक और खेल अधिकारी सह प्रभारी बीजापुर स्पोर्टस अकादमी मौजूद रहकर जिला स्तरीय ट्रायल स्पर्धा को संपन्न कराया।

23 Feb 2021 02:59PM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

अहमदाबाद : गुजरात की छह महानगर पालिका का चुनाव परिणाम आज घोषित हो जाएगा। इसके लिए सुबह से ही मतगणना जारी है। बैलेट पेपर की मतगणना पूरी हो चुकी है अब ईवीएम मशीन से मतगणना की जा रही है। अहमदाबाद, सूरत, वडोदरा, राजकोट, जामनगर तथा भावनगर में 22 स्थलों पर मतगणना हो रही है। 6 महानगर पालिका मैं 575 सीट के लिए करीब 24 सौ उम्मीदवार मैदान में हैं। भाजपा एवं कांग्रेस के पोलिंग एजेंट मत गणना केंद्रों पर मौजूद हैं। सभी मतगणना केंद्रों पर प्रत्याशी उनके एजेंट तथा मतगणना कर्मचारियों के बैठने की अलग-अलग व्यवस्था की गई है। अहमदाबाद महानगर पालिका में 192,सूरत में 120, राजकोट में 72, जामनगर में 64, भावनगर में 52, सूरत में 120 तथा बरोड़ा में 76 सीट के लिए मतगणना होगी।

23 Feb 2021 02:29PM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

 गरियाबंद : कलेक्टर निलेशकुमार क्षीरसागर ने आज अधिकारियों की समय-सीमा प्रकरणों की समीक्षा बैठक में कहा कि सभी अनुविभागीय दण्डाधिकारी वन अधिकार के निरस्त प्रकरणों पर सुनवाई संबंधी सभी कार्य प्रो-एक्टिव होकर करें। उन्होंने शासन की प्राथमिकता के इस कार्य की जिले में अद्यतन प्रगति पर असंतोष व्यक्त करते हुए अधिकारियों को कार्य मिशनमोड में करने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने ग्रामीणों की मूलभुत सुविधाओं से जुड़े कार्य, नदी-नालों में पुल-पुलियांे के निर्माण अथवा मरम्मत की जानकारी निर्माण कार्य एजेन्सी विभागों और संबंधित जनपद सी.ई.ओ से उपलब्ध कराने कहा। उन्होंने सभी जनपद सी.ई.ओ को स्वीकृत नये गौठान निर्माण कार्य में प्रगति लाने तथा गौठानों में गोबर खरीदी व वर्मी कमपोस्ट बनाने के कार्य प्रारंभ कराने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने अवगत कराया कि जिले के सभी विकासखंड में शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल खुलेंगे। उन्होंने चिन्हित स्कूलों में सभी आवश्यक तैयारियां हेतु शिक्षा विभाग के अधिकारियांे को निर्देशित किया। कलेक्टर ने कहा कि सभी विभाग में स्वीकृत बजट लेप्स न होने पाये अधिकारी शासन के निर्देशों का पालन करते हुए बजट का उपयोग करना सुनिश्चित करें। बैठक में वनमण्डलाधिकारी अग्रवाल ने जिले में आगामी मानसून सत्र में पौधरोपण की तैयारी, स्थान चिन्हांकित कर अभी से कार्य योजना प्रस्तावित करने कहा। उन्होंने जिले में हाथियों के दल की मौजूदगी की ओर ध्यान आकृष्ट करते हुए विद्युत विभाग के कार्यपालन अभियंता को हाथियों के विचरण क्षेत्र में बिजली के खम्भें व लाईन व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने कहा। बैठक में जिला पंचायत के सी.ई.ओ श्री चन्द्रकांत वर्मा, अपर कलेक्टर जे.आर. चौरसिया, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती ऋषा ठाकुर सहित समस्त विभाग के जिला प्रमुख अधिकारी उपस्थित थे। वन अधिकार पत्रक के कार्य प्रो-एक्टिव होकर करें : कलेक्टर

23 Feb 2021 01:00PM,
by: Thaneshwar sahu