Thaneshwar sahu

Generic placeholder image

गुजरात की छह महानगर पालिका का चुनाव परिणाम आज घोषित हो जाएगा। इसके लिए सुबह से ही मतगणना जारी है। बैलेट पेपर की मतगणना पूरी हो चुकी है अब ईवीएम मशीन से मतगणना की जा रही है। अहमदाबाद, सूरत, वडोदरा, राजकोट, जामनगर तथा भावनगर में 22 स्थलों पर मतगणना हो रही है। 6 महानगर पालिका मैं 575 सीट के लिए करीब 24 सौ उम्मीदवार मैदान में हैं। भाजपा एवं कांग्रेस के पोलिंग एजेंट मत गणना केंद्रों पर मौजूद हैं। सभी मतगणना केंद्रों पर प्रत्याशी उनके एजेंट तथा मतगणना कर्मचारियों के बैठने की अलग-अलग व्यवस्था की गई है। अहमदाबाद महानगर पालिका में 192,सूरत में 120, राजकोट में 72, जामनगर में 64, भावनगर में 52, सूरत में 120 तथा बरोड़ा में 76 सीट के लिए मतगणना होगी।

23 Feb 2021 10:30AM,
by: Thaneshwar sahu