रायपुर : खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 में संभावित अतिशेष धान की ऑनलाईन प्लेटफार्म पर नीलामी के लिए क्रेता पंजीयन 18 फरवरी से शुरू हो गई है। प्रबंध संचालक छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ मर्यादित रायपुर द्वारा राज्य के सभी कलेक्टरों को पत्र भेजकर उनके जिलों के सभी राईस मिलरों को नीलामी की प्रमुख नियम शर्तों से अवगत कराने का कहा गया है। पत्र में दो दिनों के भीतर मिलरों का बैठक आयोजित कर उन्हें क्रेता पंजीयन की अर्हता, प्रक्रिया, नीलामी की प्रमुख नियम शर्तों से अवगत कराने के निर्देश दिए गए है। पत्र के साथ संभावित अतिशेष धान की जिलेवार जानकारी, ई-ऑक्शन प्लेटफार्म पर क्रेता पंजीयन की अर्हता एवं निलामी की मुख्य शर्तों की जानकारी भी भेजी गई है।
23 Feb 2021 09:59AM,by: Thaneshwar sahu
शिक्षक भर्ती घोटाले में तिहाड़ जेल में सजा काट रहे हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला की पैरोल दिल्ली हाई कोर्ट ने 9 मार्च तक के लिए बढ़ा दी है। ओपी चौटाला ने रिहाई की मांग को लेकर दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दायर की है। मंगलवार को सुनवाई करते हुए हाई कोर्ट ने चौटाला की पैरोल नौ मार्च तक बढ़ाते हुए सुनवाई आठ मार्च तक के लिए स्थगित कर दी है।
23 Feb 2021 09:59AM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में राजस्व विभाग के प्रशासनिक काम-काज को जनसामान्य की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए वहां छः नए राजस्व मंडलों का गठन किया जाएगा। बस्तर जिले में बस्तर तहसील में लामकेर एवं मुण्डागांव लोहण्डीगुड़ा तहसील में मारडूम बास्तानार तहसील में बड़े किलेपाल दरभा तहसील में नेगानार और तोकापाल तहसील में करंजी राजस्व निरीक्षक मंडल का गठन किया जाएगा। इससे बस्तर जिलें में राजस्व निरीक्षक मंडलों का संख्यां 14 से बढ़कर 20 हो जाएगी। राजस्व निरीक्षक मंडल के पुनर्गठन का प्रस्ताव जिले के सर्व अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं सर्व तहसीलदार के न्यायालय में उपलब्ध है। बस्तर जिले में छः नए राजस्व निरीक्षक मंडल बनेंगे
23 Feb 2021 09:21AM,by: Thaneshwar sahu
छत्तीसगढ़: कोरोना संक्रमण के मामले पूरी दुनिया सहित भारत में फिर बढ़ रहे हैं। इस समय सतर्क रहना अत्यंत आवश्यक है। चिकित्सक ,विश्व स्वास्थ्य संगठन ,यूनीसेफ सभी बार -बार आगाह कर रहे हैं कि संक्रमण से बचने के लिए अभी सार्वजनिक स्थलों में मास्क पहनना, दूसरों से दो गज की सुरक्षित दूरी रखना,भीड़ से बचना और हाथों की साबुन पानी से सफाई करना जरूरी है।
23 Feb 2021 09:02AM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : शून्यकाल में शिवरतन शर्मा, बृजमोहन अग्रवाल ने प्रदेश में बढ़ते अपराध के स्थगन प्रस्ताव पर चर्चा कराने की मांग की है। जेसीसीजे विधायक धर्मजीत सिंह ने भी स्थगन प्रस्ताव पर चर्चा की मांग की है। भाजपा विधायकों ने कहा कि साइबर क्राइम के लिए छत्तीसगढ़ सबसे सुरक्षित राज्य बन गया है। गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने शासन का पक्ष रखते हुए कहा पुलिस प्रशासन अपराधों को लेकर संवेदनशील है। सभी मामलों में गंभीरता पूर्ण कार्रवाई की गई है। प्रदेश में अपराधों को लेकर दहशत का माहौल है। कई गंभीर मामलों में अपराधी पकड़े भी गए हैं। प्रदेश में बढ़ते अपराध के स्थगन प्रस्ताव पर चर्चा की मांग
23 Feb 2021 08:30AM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा में भाजपा विधायक शिवरतन शर्मा के प्रश्न पर मुख्यमंत्री ने बताया कि सरकार ने 36 हजार करोड़ का कर्ज लिया है। यह कर्ज 18 दिसंबर 2018 से 30 जनवरी 2021 के बीच में लिया गया। मुख्यमंत्री ने बताया कि सरकार ने 36170 करोड़ की राशि विभिन्न एजेंसियों से कर्ज के रूप में लिया है। इनमें बाजार ऋण, ग्रामीण अधोसंरचना मद, जीएसटी ऋण, विश्व बैंक से लिया गया है। आरबीआई से बाजार ऋण के रूप में 32080 करोड़ का ऋण लिया गया। इस दौरान सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच जवाब के अंतर को लेकर तीखी बहस हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमलोग भी विपक्ष में थे और सवाल करते थे, लेकिन जवाब को गलत नहीं कहते थे।
23 Feb 2021 08:30AM,by: Thaneshwar sahu
कोंडागांव :कोंडागांव के शहर कांग्रेस अध्यक्ष जितेंद्र दुबे ने इस्तीफा सौंप दिया है। बता दे कि कुछ दिन पहले युवती के साथ अश्लील वीडियो चैट वायरल हुआ था। हालांकि अपने इस्तीफे ने उन्होंने अपने इस्तीफे का कारण निजी बताया है। लेकिन जो वीडियो वायरल हुआ था, इसमें जितेंद्र दुबे नजर आ रहे थे। वहीं ये वीडियो वायरल होने के बाद उन्होंने इसकी कोई भी शिकायत पुलिस से अब तक नहीं की है। ये पूरा वीडियो पिछले दो दिनों से जमकर वायरल हो रहा था और इस मामले में पार्टी की खूब फजीहत हो रही है।
23 Feb 2021 08:08AM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा में बजट सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को दिवंगत पूर्व सदस्यों को श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सभी दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की। विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत ने दिवंगत पूर्व संसदीय सचिव ओम प्रकाश राठिया, अविभाजित मध्यप्रदेश के पूर्व राज्यमंत्री भानुप्रताप गुप्ता, अविभाजित मध्यप्रदेश के पूर्व संसदीय सचिव लक्ष्मण राम, पूर्व विधायक रोशनलाल श्रद्धांजलि दी गई। मुख्यमंत्री के बाद विपक्ष के नेताओं ने भी दिवंगत पूर्व सदस्यों को श्रद्धांजलि दी। विधानसभा सत्र : सदन में दिवंगत नेताओं को दी गई श्रद्धांजलि
23 Feb 2021 07:19AM,by: Thaneshwar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य







