सूरजपुर : कलेक्टर रणबीर शर्मा के निर्देशन में आबकारी अपराधों पर नियंत्रण के लिए जारी अभियान के तहत 23 फरवरी को आबकारी विभाग द्वारा मुखबीर की सूचना पर ग्राम बैजनाथपुर थाना भटगांव निवासी चमरू देवांगन के मकान में दबिश देकर कुल 25 बल्क लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। आरोपी को आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क), 34(2), 59(क) के तहत गिरफ्तार कर प्रकरण विवेचना में लिया गया तथा रिमांड लेकर जेल में दाखिल किया गया।
24 Feb 2021 12:33PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : छत्तीसगढ़ के सभी जिलों के चिटफंड निवेशक पदयात्रा कर रहे हैं। मंगलवार को धमतरी से पदयात्रा शुरूकर चिटफंड निवेशक राजधानी रायपुर पहुंचे हैं। सभी निवेशक रायपुर के बूढ़ातालाब धरना स्थल पहुंचे हैं। निवेशकों ने सरकार से जमा राशि वापस दिलाए जाने की मांग की है। निवेशकों ने कहा कि अब सरकार चिटफंड कंपनियों में जमा राशि उन्हें वापस दिलाए। रायपुर : चीटफंड के निवेशको सरकार से की राशि वापस दिलाने की मांग
24 Feb 2021 12:01PM,by: Thaneshwar sahu
झारखंड : के गुमला जिले के कामडारा थाना क्षेत्र में एक ही परिवार के पांच लोगों की टांगी से काटकर निर्मम हत्या कर दी गई। यह मामला मंगलवार देर रात का है जब कामडारा थाना क्षेत्र के पकरा बुरुहातु गांव में निकुदीन तोपनो (60), जोस्पीना तोपनो (55), भीनसेंट तोपनो(35), शिववंती तोपनो(30), भालवीन तोपनो(5 ) की धारधार हथियार से हत्या कर दी गई। बुधवार सुबह लोगों ने जब खून से लथपथ उनके शवों को देखा तो पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आपसी विवाद में हत्या का लग रहा है।
24 Feb 2021 11:29AM,by: Thaneshwar sahu
अहमदाबाद : राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने अहमदाबाद के मोटेरा में सरदार वल्लभभाई पटेल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में दुनिया के सबसे क्रिकेट स्टेडियम 'नरेंद्र मोदी स्टेडियम' का उद्घाटन किया। इस खास मौके पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, खेल मंत्री किरेन रिजिजू और गुजरात के उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल भी उपस्थित थे। मोटेरा स्थित 'नरेंद्र मोदी स्टेडियम' में आज भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच खेला जाएगा।
24 Feb 2021 10:35AM,by: Thaneshwar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य







