Thaneshwar sahu

Generic placeholder image

रायपुर : भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा महिलाओं के साथ अनाचार-अत्याचार के बढ़ रहे मामलों को लेकर प्रदेश सरकार के ख़िलाफ़ आगामी 20 फ़रवरी को आहूत ‘हल्ला बोल’ आंदोलन के संबंध में पार्टी ने प्रदेश स्तर पर रणनीति तैयार करने बुधवार को यहाँ वेबिनार बैठक रखी। बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय, पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री व संसद सदस्य (राज्यसभा) डॉ. सरोज पांडेय, प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, महिला मोर्चा की प्रदेश प्रभारी लता उसेंडी, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत, पूर्व मंत्री व विधायक द्वय बृजमोहन अग्रवाल व अजय चंद्राकर, विधायक व भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष शिवरतन शर्मा, सभी प्रदेश प्रवक्ता समेत पार्टी व मोर्चा के सभी प्रदेश पदाधिकारी, सभी ज़िला अध्यक्ष व महामंत्री शरीक़ हुए। बैठक में धरना प्रदर्शन के साथ ही ‘सड़क से सदन तक हल्ला बोल’ आंदोलन के तहत विधानसभा सत्र के दूसरे सप्ताह विधानसभा का घेराव करने का निर्णय भी लिया गया।

17 Feb 2021 03:00PM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

 रायपुर : लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव ने आज रायपुर के दंत चिकित्सा महाविद्यालय में प्रोस्थेटिक आसपेक्ट ऑफ इम्प्लांटोलॉजी, इम्प्लांट ट्राइ-इंटिग्रेशन विषय पर आयोजित कार्यशाला का शुभारंभ किया। विद्यार्थियों को इम्प्लांटोलॉजी की बारीकियां सिखाने महाविद्यालय के ओरल एंड मैक्सिलोफेसियल प्रोस्थोडोन्टिक्स एंड इम्प्लांटोलॉजी (Oral and Maxillofacial Prosthodontics and Implantology) विभाग द्वारा दो दिवसीय इस कार्यशाला का आयोजन किया गया है। कार्यशाला में विषय विशेषज्ञ एवं मेंटर के रूप देश के मशहूर इम्प्लांटोलॉजिस्ट, मैक्सिलोफेसियल प्रोस्थोडोन्टिस्ट और एनाप्लास्टोलॉजिस्ट डॉ. श्रीनिवास राव को आमंत्रित किया गया है। महाविद्यालय के विद्यार्थी एवं प्राध्यापकगण उनके मार्गदर्शन में क्लिनिकल सेंकंड स्टेज सर्जरी, इम्प्लांट इम्प्रेशन टेक्निक एवं प्रोस्थेसिस इंसर्टशन एंड ऑक्लुसल एडजस्टमेंट की सैद्धांतिक, व्यावहारिक एवं प्रायोगिक जानकारी प्राप्त करेंगे।

17 Feb 2021 01:38PM,
by: Thaneshwar sahu