Thaneshwar sahu

Generic placeholder image

अम्बिकापुर :उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं डॉ. एन.पी सिंह ने बताया है कि भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान एवियन इनफ्लूएन्जा ओ.आई.ई. प्रयोग शाला भोपाल के द्वारा शासकीय कुक्कुट पालन प्रक्षेत्र सकालो, अम्बिकापुर के नमूना जांच में एवियन इनफ्लूएन्जा (एच 5 एन 1) का संक्रमण पाया गया है। भारत सरकार द्वारा एवियन एनफ्लुएंजा की रोकथाम और संक्रमण के लिए संशोधित कार्य योजना 2021 के निर्धारित मापदण्ड के अनुसार कार्यवाही किया जा रहा है जिसके तहत प्रक्षेत्र के अतिरिक्त 1 किलोमीटर की परिधि को इन्फेक्टेड जोन तथा 10 किलोमीटर की परिधि को सर्विलेंस जोन घोषित किया गया है। सकालो प्रक्षेत्र के पक्षियों, अण्डो एवं इन्फेक्टेड खाद्यान्न, औषधि, टीकाद्रव्य के डिस्पोजल एवं पुरे प्रक्षेत्र को डिस्इन्फेक्टेड की कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई है।

17 Feb 2021 04:06AM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

  रायपुर : बर्ड फ्लू एवियन इनफ्लूएन्जा (एच 5 एन 1) का मामला जांच में पॉजिटिव पाए जाने के बाद अम्बिकापुर के समीप स्थित सकालो शासकीय कुक्कुट पालन प्रक्षेत्र में पशु चिकित्सा विभाग द्वारा प्रक्षेत्र की लेयर मुर्गियों, चूजों एवं अण्डों के सुरक्षित निस्तारण की कार्यवाही शुरू कर दी है। उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं डॉ. एन.पी सिंह ने बताया है कि प्रक्षेत्र सहित एक किलोमीटर की परिधि को इन्फेक्टेड जोन तथा 10 किलोमीटर की परिधि को सर्विलेंस जोन घोषित किया गया है। सकालो प्रक्षेत्र के पक्षियों, अण्डो एवं इन्फेक्टेड खाद्यान्न, औषधि, टीकाद्रव्य के डिस्पोजल के साथ ही एवं पूरे प्रक्षेत्र को डिसइन्फेक्टेड करने की कार्यवाही जारी है। गौरतलब है कि शासकीय प्रक्षेत्र में मृत 2 लेयर मुर्गियों के सेंपल जांच के लिए 17 फरवरी को पुणे भेजा गया था। आज जांच रिपोर्ट पॉजिटिव मिलते ही विभाग ने सकालो प्रक्षेत्र के कुक्कुट एवं उत्पादों का सुरक्षित डिस्पोजल किए जाने की कार्यवाही प्रारंभ कर दी।

17 Feb 2021 03:29AM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

गरियाबंद :कोविड-19 कोरोना वायरस को पूरे देश से जड़ से मिटाने से उद्देश्य से जिले में कोविड टीका लगाया जा रहा है। 15 फरवरी सोमवार को जिला चिकित्सालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र राजिम एवं फिंगेश्वर में स्वास्थ्य विभाग के कुल 192 अधिकारीयों एवं कर्मचारियों को कोविड-19 टीकाकरण का दूसरा डोज लगाया गया। जिसमें मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एन.आर. नवरत्न ने स्वयं दूसरा डोज लगाकर लोगों से अपील की है कि कोविड टीका सुरक्षित है तथा इससे कोई प्रतिकुल प्रभाव नहीं होता है। इस हेतु कोविड टीकाकरण लगाये जाने के संबंध में फ्रंट लाईन वर्कर, राजस्व, पंचायत, पुलिस, स्वास्थ्य विभाग को टीकाकृत किया जा रहा है तथा अब तक कोविड-19 के 5 हजार 199 लोगों को प्रथम डोज टीकाकृत किया जा चुका है। 28 दिन पूर्ण होने के उपरांत उन्हें दूसरा डोज लगाया जायेगा।  

17 Feb 2021 03:03AM,
by: Thaneshwar sahu