रायपुर : दंत चिकित्सा महाविद्यालय में आज कार्यशाला का शुभारंभ करने पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव ने वहां साफ-सफाई (House-Keeping) का काम करने वाली महिलाओं एवं महिला सुरक्षा गॉर्ड से बात कर उनका हाल-चाल जाना। श्री सिंहदेव ने उनको मिलने वाले वेतन और भविष्य निधि अंशदान के रूप में ठेका कंपनी द्वारा काटी जाने वाली राशि की जानकारी ली। उन्होंने सफाई कर्मियों का पीएफ पासबुक देखकर उनमें की गई प्रविष्टियों का अवलोकन भी किया।
17 Feb 2021 01:38PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने आज यहां मंत्रालय महानदी भवन से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए समस्त संभागायुक्त, कलेक्टर, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी और मुख्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में मुख्य रूप से गोधन न्याय योजना के तहत तैयार वर्मी कम्पोस्ट के शत-प्रतिशत विक्रय से जैविक खाद को बढ़ावा देने का अभियान प्रारंभ करने, गौठानों में स्थापित (मल्टी एक्टिविटी सेंटर) बहुउद्देशीय आजीविका केन्द्र में विभिन्न विभागों की योजनाओं का समन्वय करने, किसानों को धान के स्थान पर अन्य फसल लेने के लिए प्रोत्साहित करने, कोविड-19 टीकाकरण के लक्ष्यों की पूर्ति और आधार लिंकेज एवं राष्ट्रीय राजमार्ग के राज्य में चल रहे कार्यो की प्रगति की समीक्षा की गयी। बैठक में अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री कार्यालय श्री सुब्रत साहू एवं अपर मुख्य सचिव श्रीमती रेणुजी पिल्ले सहित कृषि, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण और लोक निर्माण विभाग के सचिव एवं मिशन संचालक उपस्थित थे।
17 Feb 2021 01:38PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा 20 जुलाई 2020 से शुरू की गई गोधन न्याय योजना से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिल रही है। इस योजना के तहत् गोबर खरीदकर गौठानों में वर्मी कम्पोस्ट बनाया जा रहा है। कांकेर जिले के 207 गौठानों में 4 हजार 860 किसानों के द्वारा एक करोड़ 80 लाख 74 हजार रूपए का 90 हजार 371 क्विंटल गोबर का विक्रय किया गया है। जिले के 24 किसानों ने 50 हजार से एक लाख 37 हजार रूपये तक के गोबर का विक्रय किया है। गोधन न्याय योजना से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिली मजबूती
17 Feb 2021 01:05PM,by: Thaneshwar sahu
मेजबान भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए चार मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले दो मुकाबलों के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल यानी आइसीसी ने टेस्ट रैंकिंग जारी की है। ताजा टेस्ट रैंकिंग में सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा को जबरदस्त फायदा हुआ है, जबकि ऑलराउंडर्स की रैंकिंग में आर अश्विन ने बाजी मारी है। बल्लेबाजी रैंकिंग में भी आर अश्विन ने लंबी छलांग लगाई है।
17 Feb 2021 12:07PM,by: Thaneshwar sahu
नासा का मार्स रोवर परसिवरेंस करीब 40 लाख किमी की यात्रा करने के बाद अब मार्स पर उतरने के करीब है। गुरुवार 18 फरवरी 2021 को ये मार्स की सतह पर उतरेगा, जिसके लिए अमेरिकी स्पेस एजेंसी के वैज्ञानिक काफी उत्साहित हैं। इसकी रोवर की सही लैंडिंग ही ये तय करेगी कि वहां पर आगे के शोध कैसे होंगे। आपको बता दें कि मंगल पर उतरने वाला नासा का ये पांचवां रोवर है। इस रोवर को अमेरिका के स्थानीय समयानुसार शाम 3:55 (3:55 p.m. EST (12:55 p.m. PST Feb. 18, 2021) बजे जेजीरो क्रेटर में उतरना है। कल मंगल ग्रह के जजीरो क्रेटर में उतरेगा रोवर परसिवरेंस
17 Feb 2021 11:22AM,by: Thaneshwar sahu
जोधपुर: अपने ही गुरुकुल की छात्रा के साथ यौन दुराचार के मामले में जीवन की अंतिम सांस तक कारावास की सजा पाने वाले आसाराम की तबीयत मंगलवार मध्यरात्रि को बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें जोधपुर के मथुरादास माथुर अस्पताल के सीसीयू में भर्ती के लिए रेफर किया है। आसाराम को सीने में दर्द और सांस लेने में तकलीफ हो रही थी।
17 Feb 2021 09:05AM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : पंजाब में चल रहे किसान आन्दोलन के फलस्वरूप 17 फरवरी को कोरबा से रवाना होने वाली 08237 कोरबा–अमृतसर त्रि-साप्ताहिक पूजा स्पेशल ट्रेन अंबाला रेलवे स्टेशन पर समाप्त होगी और 19 फरवरी को अमृतसर से छूटने वाली 08238 अमृतसर–बिलासपुर त्रि-साप्ताहिक पूजा स्पेशल ट्रेन अमृतसर के स्थान पर अंबाला रेलवे स्टेशन से ही बिलासपुर के लिए रवाना की जाएगी। यह गाड़ी अंबाला-अमृतसर-अंबाला स्टेशनों के मध्य रद्द रहेगी।
17 Feb 2021 09:05AM,by: Thaneshwar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य








