कवर्धा : कवर्धा के लोहारा वन परिक्षेत्र में तेंदुआ केमौत की खबर सामने आ रही है। खबर के अनुसार तेंदुए की मौत शिकार के लिए बिछाए गए बिजली तार से होने की आशंका जताई जा रही है। वन विभाग की टीम जांच में जुट गई है। लोहारा वन परिक्षेत्र में करंट लगने से तेंदुआ की मौत
16 Feb 2021 03:24PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता ने प्रदेश सरकार के एक मंत्री अमरजीत भगत के मैनपाट महोत्सव के संबंध में दिए गए बयान को धार्मिक आस्था का मखौल उड़ाने वाला कृत्य बताया है। अनुराग सिंहदेव ने कहा कि कांग्रेस को प्रदेश की सत्ता हज़म नहीं हो रही है और उसके नेता-मंत्री सत्ता के मद में इतनी बहकी-बहकी बातें कर रहे हैं कि प्रदेश का सिर शर्म से गड़ा जा रहा है। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि कांग्रेस और उसकी प्रदेश सरकार के लोगों में इस बात की होड़ मची है कि कौन कितना और कुछ भी अनाप-शनाप बोल सकता है?
16 Feb 2021 03:08PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : जय व्यापार पैनल के मुख्य चुनाव संचालक नरेन्द्र दुग्गड, चुनाव सह संचालक गारगी शंकर मिश्र, चुनाव सह संचालक जितेन्द्र दोशी एवं चुनाव सह संचालक मगेलाल मालू ने बताया कि आज प्रदेश में व्यापारियों के सबसे बड़े संगठन छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्रीज की चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। जिसके तहत जय व्यापार पैनल का सघन प्रचार प्रसार अभियान जोरों पर है जिसके तहत पैनल से अध्यक्ष पद प्रत्याशी अमर पारवानी अपनी टीम के साथ अम्बिकापुर दौरे पर हैं जहां होटल एवलॉन इन महामाया रोड में व्यापारिक मिलन समारोह का आयोजन किया गया।जहां बड़ी संख्या में शामिल व्यापारी साथियों को जय व्यापार पैनल के रीति निति से अवगत कराया गया। सभी व्यापारी साथियों ने एक स्वर में जय व्यापार पैनल को अपना समर्थन देने की बात कही और इस बार, जय व्यापार का नारा दिया।
16 Feb 2021 03:08PM,by: Thaneshwar sahu
गरियाबंद: कलेक्टर ने आज अधिकारियों की समय-सीमा प्रकरणों की समीक्षा बैठक में वन अधिकार के निरस्त प्रकरणों पर सुनवाई, शासन की फ्लेगशीप योजनाओं की क्रियान्वयन, विभागों में लम्बित पेंशन प्रकरण और राजिम माघी पुन्नी मेला तैयारी की समीक्षा की। उन्होंने वी.सी. के माध्यम से विकासखंड स्तर से जुड़े राजस्व अधिकारियों और विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। बैठक में जिला पंचायत के सी.ई.ओ चन्द्रकांत वर्मा, अपर कलेक्टर जे.आर. चौरसिया सहित समस्त विभाग के जिला प्रमुख अधिकारी उपस्थित थे। कलेक्टर श्री क्षीरसागर ने सभी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व से कहा कि वे संबंधित क्षेत्र के वन अधिकार के समस्त निरस्त प्रकरणों को अपील में लेकर उनकी सुनवाई कर तत्काल जिला कार्यालय में प्रेषित करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि शासन के फ्लेगशीप योजनाओं का जिले में बेहतर ढंग से क्रियान्वयन हो। इस संबंध में विभागीय अधिकारी कार्यो का प्रस्ताव शासन को भेजना भी सुनिश्चित करें। जिले में नरूवा, गरूवा, घुरूवा, बारी , गोधन न्याय योजना, मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान व हाट-बाजार क्लिनिक सहित सभी फ्लेगशीप योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी संबंधित विभाग शासन की वेबसाइट पर एन्ट्री करना सुनिश्चित करें। उन्होंने अधिकारियों को अवगत कराया कि शासन स्तर इन योजनाओं का मॉनिटरिंग किया जा रहा है, जिले में क्रियान्वयन पर किसी प्रकार की कौताही के लिए संबंधित अधिकारी जिम्मेदार होंगे। कलेक्टर ने विभागों में लम्बित पेंशन प्रकरणों की समीक्षा करते हुए कहा कि विभाग में लम्बित पेंशन प्रकरण व आगामी छः माह में सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी-कर्मचारियों की पेंशन प्रकरण निराकरण हेतु विभाग प्रमुख अधिकारी आवश्यक पहल करें। उन्होंने सभी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को संबंधित बी.ई.ओ और जनपद सी.ई.ओ के माध्यम से शिक्षकों का सेवा-पुस्तिका संधारण कार्य कराने के निर्देश दिये। इसी प्रकार कृषि एवं स्वास्थ्य विभाग के मैदानी अमलों का भी सेवा-पुस्तिका व पासबुक संधारण कार्य हेतु संबंधित विभाग प्रमुखों को निर्देशित किया। उन्होंने राजस्व अधिकारियों को हल्का पटवारियों की समस्याओं के निराकरण पर भी ध्यान देने और शासन के नये दिशा-निर्देशों का अनुपालन करते हुए अन्य पिछड़ा वर्ग का आय प्रमाण पत्र बनाने कहा। कलेक्टर ने अधिकारियों को जन शिकायत,जनचौपाल और लोक सेवा गारंटी से संबंधित आवेदनों का त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने सभी जनपद सी.ई.ओ को नये स्वीकृत गौठानो में निर्माण कार्य प्रारंभ कराने और सभी गौठानों में गोबर खरीदी व वर्मी कमपोस्ट निर्माण की गतिविधि प्रारंभ करने कहा। उन्होंने कहा कि गौठानों को बहुउद्देशीय कार्यो हेतु विकसित किया जाये। कलेक्टर ने राजिम माघी पुन्नी मेला की तैयारी की समीक्षा करते हुए संबंधित विभाग विशेषकर पुलिस, पी.डब्ल्यू.डी और पी.एच.ई विभागा को विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी सभी कार्य समय पर पूर्ण कर लेने के निर्देश दिये । उन्होंने अधिकारियों को रायपुर एवं धमतरी जिला के अधिकारियों के साथ समन्वय कर कार्य में गति लाने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने कोविड-19 के दिशा-निर्देशों को ध्यान में रखते हुए सी.एम.एच.ओ को मेला स्थल पर स्वास्थ्य कैम्प और मोबाईल यूनिट की पर्याप्त व्यवस्था करने कहा। वन अधिकार के निरस्त प्रकरणों पर करें शीघ्र सुनवाई
16 Feb 2021 02:29PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर छत्तीसगढ़ की जलवायु विविधताओं की वजह सेे यहां उद्यानिकी फसलों की उत्पादन की असीम संभावना है। इसे मूर्त रूप देने के लिए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल एवं कृषि मंत्री श्री रविन्द्र चौबे ने दुर्ग जिले के सांकरा पाटन में 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी उद्यानिकी विश्वविद्यालय की नींव रखी। यह राज्य का पहला उद्यानिकी महाविद्यालय है, जहां शिक्षा, उद्यानिकी क्षेत्र में अनुसंधान और प्रशिक्षण से जुड़े काम होंगे। इससे राज्य में उद्यानिकी फसलों को बढ़ावा मिलेगा।
16 Feb 2021 01:55PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर :दुर्ग जिले अंतर्गत नवगठित नगर पालिक निगम रिसाली के महापौर पद के निर्वाचन के लिए आरक्षण की कार्यवाही की गई। नगर निगम रिसाली के महापौर पद को अन्य पिछड़ा वर्ग (महिला) के रूप में आरक्षण की घोषणा विहित प्राधिकारी द्वारा की गई। आरक्षण की कार्यवाही आज इंद्रावती भवन, नवा रायपुर में विहित प्राधिकारी आर. एक्का के द्वारा संपन्न कराई गई।
16 Feb 2021 12:56PM,by: Thaneshwar sahu
मध्य प्रदेश के गुना जिले में एक बेहद बर्बर और भयानक घटना सामने आई है, जिसमें एक आदिवासी महिला को अपने पति के परिवार के एक सदस्य को अपने कंधों पर उठाकर तीन किलोमीटर तक चलने के लिए मजबूर होना पड़ा। घटना के वीडियो व्यापक रूप से वायरल हो रहे हैं, जिसमें महिला के आस पास लाठी और क्रिकेट बैट के साथ ग्रामीणों को चलता हुआ देखा जा सकता है। इनमें कुछ मुस्कुराते हुए चेहरे भी हैं, जो महिला का अपमान होता देख आनंद ले रहे हैं। वहीं, कुछ ने महिला पर लाठी का इस्तेमाल भी किया। बताया गया कि महिला को एक लड़के को ऊपर बैठाकर दौड़ने को कहा गया था, जैसे ही वह धीमी पड़ती तो उसपर वार किया जाता। यह घटना गुना जिले के सगई और बनस खेड़ी गांवों के बीच हुई।
16 Feb 2021 10:31AM,by: Thaneshwar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य







