Thaneshwar sahu

Generic placeholder image

 नारायणपुर :अबूझमाड़ पीस हाफ मैराथन से जिले के लोगों को जोड़ने के उद्देश्य से जिला प्रशासन की ओर से आज रविवार 14 फरवरी को अबूझमाड़ पीस हाफ मैराथन 2021 के प्रचार-प्रसार हेतु कलेक्टोरेट कार्यालय से सायकिल रैली निकाली गयी। इस रैली को जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती श्यामबती नेताम ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सायकल रैली कलेक्टोरेट रोड से होते हुए नगर के मुख्य चौक-चौराहों से होकर पुनः कलेक्टोरेट कार्यालय में संपन्न हुई। सायकिल रैली में आईजी बस्तर पी. सुंदरराजन, कलेक्टर धर्मेष कुमार साहू, पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीरज चंद्राकर के अलावा क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, पत्रकारगण, खिलाड़ी, जिले के गणमान्य नागरिक, अधिकारी-कर्मचारी, जिले की महिलाएं एवं युवक-युवतियां शामिल हुई। इस सायकल रैली में जिले की महिलाओं ने भी बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया और रैली को सफल बनाया। कलेक्टर धर्मेष कुमार साहू ने इस सायकल रैली में शामिल होने वाले लोगों को धन्यावाद ज्ञापित किया।

14 Feb 2021 09:27AM,
by: Thaneshwar sahu

कोण्डागांव : कोरोना संकट के दौरान रोजगार पर काले बादल मंडराने लगे थे, ऐसे में जिला प्रशासन कोण्डागांव द्वारा जिले के 10 हजार से अधिक बेरोजगार युवाओं को लक्ष्य में रखकर रोजगार दिलाने के लिए कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा द्वारा नवीन पहल प्रारंभ की गई है। इसके तहत् युवाओं के पसंदीदा सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक पर प्रशासन द्वारा कोण्डागांव जाॅब अलर्ट ग्रुप बनाया गया है। इस ग्रुप के माध्यम से जिले के बेरोजगार युवा जिले में आयोजित किये जाने वाले रोजगार मेलों, प्रशिक्षण शिविर, विभिन्न स्काॅलरशिप योजनाओं, रोजगार के अवसरों एवं युवाओं के लिए हितकारी योजनाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की जा सकती है। इस प्लेटफाॅर्म में जिला प्रशासन द्वारा किये गये पोस्ट के अतिरिक्त जिले के अन्य नियोक्ताओं द्वारा भी अपने निजी प्रतिष्ठानों, उद्यमों एवं कम्पनियों के लिए भी कार्यबल की आवश्यकता होने पर उनके द्वारा इस ग्रुप पर विज्ञापन प्रस्तुत किया जा सकता है। इस ग्रुप के माध्यम से जिला प्रशासन नियोक्ताओं को सीधे रोजगार चाहने वाले युवाओं से जोड़ने का प्रयास कर रहा है। जिससे जाॅब चाहने वालों एवं देने वालों में सीधा सम्पर्क स्थापित किया जा सके। इस ग्रुप पर किये गये हर पोस्ट को बेरोजगार युवा कहीं से भी बैठकर देख पाएंगे। ऐसे में जिला प्रशासन द्वारा भी कोई रिक्तियां जिले में निकाली जाती हैं उन्हें भी देखा जा सकता है। यह ग्रुप नियोक्ताओं को सीधे युवाओं से जोड़ने का प्रयास है, जिसमें प्रशासन की भूमिका को नगण्य रखा गया है। इस ग्रुप में कोई भी जिले का निवासी सदस्यता ग्रहण कर सकता है।

14 Feb 2021 07:03AM,
by: Thaneshwar sahu