Thaneshwar sahu

Generic placeholder image

रायपुर : कोरोना संक्रमण वायरस से सुरक्षा के लिए लाॅकडाउन के दौरान मुख्यमंत्री बघेल के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ में सभी को खाद्यान्न सुरक्षा उपलब्ध कराने में सफलता हासिल की है। इस दौरान प्रवासी श्रमिकों, व्यक्तियों को हरसंभव सुविधा मुहैया कराया गया। जरूरतमंदों को चरणपादुका सहित सामुदायिक भोजनालय में भोजन सहित सूखा राशन की व्यवस्था की गई। लाॅकडाउन के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल स्वयं प्रदेश में संचालित क्वारेंटाइन शिविरों, स्वास्थ्य, खाद्यान्न, आवागमन का संज्ञान लेते रहे। कोरोना काल में सबको खाद्यान्न उपलब्ध कराने में सफल रहा छत्तीसगढ़

15 Feb 2021 07:12AM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

   सूरजपुर : आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास, स्कूल षिक्षा तथा सहकारिता विभाग के मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने आज जिला चिकित्सालय के बहुप्रतिक्षित ऑक्सीजन जनरेटर प्लांट का शुभारंभ किया। शुभारंभ के दौरान मंत्री डॉ. टेकाम ने कहा कि जिला चिकित्सालय में ऑक्सीजन जनरेटर प्लान्ट प्रारंभ होने से सूरजपुर जिले वासियों को इसका लाभ मिलेगा, जरूरत मंद लोगों को भटकना नहीं पड़ेगा । उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव जिले के लिए बहुत बड़ी सौगात दी है इसका पूरा लाभ जिले एवं दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को मिलेगा। उन्होंने कहा कि शासन एवं स्वास्थ्य मंत्री की मंषा है ऐसी सुविधा प्रदेष के सभी जिलांे को मिलेे इसके लिए प्रयास जारी है। उन्होंने कहा कि जिलेवासियों की मांग थी जो पूरा हो गया है अब यहां के स्थानीय लोगों को अम्बिकापुर सहित अन्य क्षेत्रों में जाने की आवष्यकता नहीं पड़ेगी। यहां स्थापित आक्सीजन जनरेटर प्लांट की क्षमता प्रतिदिन 125 सिलेंडर ऑक्सीजन बनाने की है यह प्राकृतिक रूप से ऑक्सीजन ग्रहण करेगा उसे प्रतिदिन कोविड अस्पताल, एमसीएच, जिला अस्पताल में ऑक्सीजन पाइप के माध्यम सप्लाई कर सुविधाएं दी जाएंगी। इस आक्सीजन जनरेटर प्लांट की लागत लगभग 1 करोड़ 95 लाख रूपये है।

15 Feb 2021 03:00AM,
by: Thaneshwar sahu