Thaneshwar sahu

Generic placeholder image

रायपुर : भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी व सहप्रभारी नबीन नितिन अपने दो दिवसीय प्रवास पर शनिवार को राजधानी रायपुर पहुंचे। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में संगठनात्मक दृष्टि से भाजपा प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी व सहप्रभारी नबीन नितिन ने भाजपा जिला प्रभारियों की बैठक ली जिसमे संगठन को मजबूती प्रदान करने और जिला स्तर पर संगठन की गतिविधियों के साथ साथ आगंमी कार्ययोजना को ले कर चर्चा हुई। भाजपा जिला प्रभारियों की बैठक के उपरांत भाजपा प्रदेश प्रभारी व सहप्रभारी ने संगठन की बैठक ली, जिसमें संगठन माहामंत्री पवन साय, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय, भाजपा माहामंत्री भूपेंद्र सवन्नी, नारायण चंदेल मौजूद रहे। भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय वर्चुअल माध्यम से उक्त बैठक में शामिल रहे। संगठन की बैठक में संगठन की आगामी कार्ययोजना, प्रदेश सरकार की विफलता और जनहित से जुड़े विषयों को ले कर जनता के बीच जाने के संबंध में रणनीति बनी साथ ही संगठन को मजबूती देते हुए प्रदेश से जिला और मंडल स्तर से बूथों तक कार्ययोजना बना कर मजबूती के साथ क्रियान्वयन को ले कर विस्तार से चर्चा हुई। 

13 Feb 2021 02:27PM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

चमोली जिले के तपोवन में एनटीपीसी के निर्माणाधीन हाइड्रो प्रोजेक्ट की टनल में फंसे 34 व्यक्तियों को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन सातवें दिन भी जारी है। सुंरग में आगे की ड्रिलिंग के लिए नई मशीन लाई गई है। वहीं, डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि एनटीपीसी ने छोटी सुरंग के अंदर मलबे को हटाने के लिए शाफ्ट खुदाई की। वे इस पर काम कर रहे हैं। बड़ी सुरंग के लिए भी काम किया जा रहा है। उन्होंने ये भी बताया कि कल मैथन में एक शव बरामद होने के बाद हरिद्वार तक खोज को बढ़ाया है। वहीं, जिलाधिकारी स्वाती एस भदौरिया ने तपोवन क्षेत्र में चल रहे राहत-बचाव कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि एनटीपीसी के अनुसार, सुरंग के अंदर खुदाई 136 मीटर तक की गई है। खुदाई करने वालों को भी रैनी गांव में रखा गया है। 

13 Feb 2021 12:38PM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

राजनांदगांव : कलेक्टर टोपेश्वर वर्मा ने आज डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम पीटेपानी में आज 'मेरा पैड मेरा अधिकार' कार्यक्रम के अंतर्गत 'बिहान' की महिलाओं के सैनेटेरी पैड उत्पाद युनिट का शुभारंभ किया। कलेक्टर श्री वर्मा ने कहा कि दूरस्थ क्षेत्र में नाबार्ड के सहयोग से बिहान के गोदावरी स्वसहायता समूह की महिलाओं द्वारा स्थानीय स्तर पर सैनेटरी पैड उत्पादन की यह पहल प्रशंसनीय है। उन्होंने कहा कि महावारी के दौरान स्वच्छता बहुत जरूरी है। स्वच्छता के अभाव में कई तरह की बीमारियां हो जाती है। पैड वैज्ञानिक तरीके से जांच परख कर बनाया जाता है। अपने शरीर के स्वास्थ्य एवं देखरेख के लिए महिलाएं पैड का उपयोग अवश्य करें। उन्होंने गांव की महिलाओं से आग्रह किया कि अपने स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए हर माह बचत करें और सैनेटरी पैड खरीदे। ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाएं घर, खेती-किसानी, रोजी-मजदूरी से बहुत से कार्य करती हंै। समय के साथ परिवर्तन आना चाहिए। सभी महिलाएं पैड खरीदे, इससे बहुत से बीमारियों से सुरक्षा होगी। महिला समूह द्वारा स्थानीय स्तर पर पैड के निर्माण से ग्रामीण महिलाओं को वाजिब कीमत पर पैड उपलब्ध हो सकेगा। वहीं समूह की महिलाओं का आजीविका मिली है। उन्होंने 10 लाख रूपए राशि के प्रशिक्षण केन्द्र के लिए भवन निर्माण के लिए प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

13 Feb 2021 12:38PM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

रायपुर : नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने ग्राम रीवां में चण्डी मंदिर परिसर में सामुदायिक भवन, धान उपार्जन केंद्र में चबूतरा निर्माण तथा साहू समाज भवन के शेड निर्माण का लोकार्पण किया। इस दौरान रीवां में आयोजित मड़ई मेला में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। मंत्री डॉ. डहरिया ने इस अवसर पर कहा कि राज्य की सरकार गरीबों, मजदूरों और किसानों की हितैषी है। नगरीय क्षेत्र के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी निरन्तर विकास कार्यों की स्वीकृति प्रदान कर उसे पूरा किया जा रहा है। आरंग विधानसभा क्षेत्र में विगत दो साल के भीतर करोड़ों रुपए के विकास कार्य कराए गए हैं। सभी समाज के लोगों के लिए भवन की स्वीकृति दी गई है। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों के लिए राज्य की सरकार सदैव सबके साथ है। गांव के विकास में सरकार हरसंभव मदद करेगी। गांव के विकास के लिए हरसंभव मदद किया जाएगा : मंत्री डॉ. डहरिया

13 Feb 2021 12:38PM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज असम जाएंगे। शाम 7 बजे विशेष विमान से मुख्यमंत्री असम के लिए रवाना होंगे। रात्रि विश्राम के बाद रविवार को चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी चुनावी सभा में शामिल होंगे। असम विधानसभा चुनाव में जीत के लिए कांग्रेस लगातार बैठकें कर रही है। कांग्रेस आलाकमान ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री समेत विधायकों और पार्टी के पदाधिकारियों को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। प्रभारी एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव विकास उपाध्याय असम की राजनीति घटनाक्रम की पल-पल की खबर ले रहे हैं। वहीं अब रविवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और राहुल गांधी असम में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। सीएम बघेल आज जाएंगे असम, कल करेंगे चुनावी सभा को करेंगे संबोधित

13 Feb 2021 12:23PM,
by: Thaneshwar sahu