Thaneshwar sahu

Generic placeholder image

रायगढ़: कलेक्टर भीम सिंह के निर्देशन में गत दिवस आबकारी टीम ने मुखबिर की सूचना पर कोतरा रोड रेल्वे बंगलापारा की गली में किराना दुकान से लगे मकान की तलाशी मोहल्ले के गवाहों को बुलाकर ली गई, जिसमें मकान में कोई व्यक्ति नहीं पाया गया किन्तु मकान के कमरों में भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब की भरी और खाली बोतलों के साथ नये ढक्कन और शीशी में ढक्कन लगाने की मशीन भी जप्त की गई। मकान में झारखण्ड राज्य में बिकने वाली प्लास्टिक बोतलों में भरी 222 नग ब्लैक रॉक व्हीस्की की 18 पेटियां बरामद हुई, ओडिसा राज्य की 08 बोतल रॉयल स्टेग व्हीस्की, 12 बोतल और 54 पाव मेक्डॉवल नं. वन, 42 पाव इम्पीरियल ब्लू व्हीस्की के जप्त किये गये। देशी प्लेन और अंग्रेजी शराब के विभिन्न ब्राण्ड के 21000 नये ढक्कन और 1000 खाली शीशियां बरामद की गई। आबकारी टीम ने पकड़ा झारखण्ड एवं ओडिसा की शराब का जखीरा

14 Feb 2021 04:46AM,
by: Thaneshwar sahu