संसद के बजट सत्र के पहले चरण का शनिवार को आखिरी दिन है। सरकार ने शनिवार को लोकसभा में केंद्र शासित क्षेत्र जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में प्रशासनिक सुधार वाला जम्मू कश्मीर पुनर्गठन (संशोधन) विधेयक, 2021 पेश किया। इस दौरान गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि सही समय पर जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा दिया जाएगा। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि किसके दबाव में अनुच्छेद 370 को इतने समय तक जारी रखा? आप 17 महीने में हिसाब मांगते हैं, 70 साल तक जब अस्थायी अनुच्छेद 370 चली उस वक्त हिसाब क्यों नहीं मांगते थे? अस्थायी प्रावधान को खत्म नहीं किया क्योंकि वोट बैंक की राजनीति करनी थी।
13 Feb 2021 09:50AM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : आज मुख्यमंत्री निवास में आयोजित केबिनेट बैठक में बड़ा फैसला लिया गया है। कोरोनावायरस के चलते महीनों से बंद पड़े स्कूल और कॉलेज को खोले जाने की अनुमति मिल गई है। फैसले में कक्षा नव्वी से बारहवीं तक के बच्चों के लिए स्कूल खोले जाएंगे इसके साथ ही भी कॉलेजों को भी खोले जाएंगे। जिसकी गाईडलाइन 15 फरवरी को जारी की जाएगी। जिसके बाद 16 फरवरी से स्कूल और कॉलेज खोलें जाएंगे।
13 Feb 2021 08:55AM,by: Thaneshwar sahu
भारत में सबसे बड़ा कोविड-19 टीकाकरण का अभियान चलाया जा रहा है। आए दिन भारत में कोरोना के नए मामलों में भी गिरावट आ रही है। भारत की कोविड से लड़ाई अब सकारात्मक रूप से आगे बढ़ रही है। अब कोरोना के टीकाकरण का अभियान शुरू हुए 28 दिन हो चुके हैं। 16 जनवरी को भारत के टीकाकरण की शुरुआत हुई थी। अब जहां शनिवार को दूसरी डोज लगाने का काम भी शुरू हो गया है। जिन लोगों ने टीकाकरण के पहले दिन 16 जनवरी को टीका लगाया था, वह शनिवार को दूसरी खुराक ले सकेंगे।
13 Feb 2021 08:11AM,by: Thaneshwar sahu
मंगोलपुरी इलाके में बजरंग दल के कार्यकर्ता रिंकू की हत्या मामले की जांच अब दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच करेगी। वहीं, इससे पहले शुक्रवार को पुलिस ने पांचवें आरोपित ताजुद्दीन को भी गिरफ्तार कर लिया। ताजुद्दीन होमगार्ड है और मंगोलपुरी थाने में ही उसकी तैनाती थी। इस मामले में पुलिस गुरुवार को जाहिद, मेहताब, दानिश और इस्लाम को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।ताजुद्दीन का नाम पीड़ित स्वजन व प्रत्यक्षदर्शी शुरू से ही ले रहे थे और उसे ही अन्य आरोपितों का संरक्षक बता रहे थे। वारदात के समय वह मौके पर भी मौजूद था और आरोपित जब अस्पताल में पहुंचकर रिंकू के स्वजन के साथ मारपीट कर रहे थे तो वह वहां भी मौजूद था। हालांकि पुलिस ने उसे गुरुवार को ही हिरासत में ले लिया था, लेकिन पहले पकडे़ गए चार आरोपितों के साथ उसकी गिरफ्तारी नहीं दिखा रही थी।
13 Feb 2021 06:31AM,by: Thaneshwar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य








