Thaneshwar sahu

Generic placeholder image

20 साल की उम्र रही होगी मेरी जब पंकज उधास की पहले गजल संग्रह की कैसेट बाजार में आई थी। मखमली आवाज़ के साथ उनका आगाज़ हुआ था।। उनसे पहले देश मे प्राइवेट गजल गानेवालों में जगजीत सिंह और चित्रा सिंह ही थे। अनूप जलोटा भी आरंभिक दौर में कुछ ग़ज़ल गाये लेकिन जल्दी ही वे भजन सम्राट बन गए। पंकज का काफिला बढ़ता चला गया। वे बड़ी संजीदगी के साथ गजल दर गजल बढ़ते गए और उन चुनिंदा लोगो के गजल को आवाज़ दी जो बड़े सरल शब्दों में बातो को गीत गजल के रूप में आकार देते थे। पंकज ने गजल के मुद्दों में आशिकी औऱ मयखाने को बराबर रोशन किया। एक तरफ रात घटाऐ खुश्बू गाया तो दुसरी तरफ ए गम ए ज़िंदगी कुछ तो दे मशवरा गाया। सावन के सुहाने मौसम में एक नार मिली बादल जैसे गाया तो हुई महंगी बहुत ही शराब है कि थोड़ी थोड़ी पिया करो गाया। मयखाने की रात में पंकज उधास की गजलों ने दशक तक अपना वजूद बनाये रखा। शराब चीज़ ही ऐसी है, ला पिला दे शाकिया पैमाने पैमाने के बाद, सब को मालूम है मैं शराबी नही फिर भी कोई पिलाये तो मैं क्या करूँ, कभी मयखाने तक जाते है और कम भी पीते है, उसको गले लगाना शाकी, न समझो के हम पी गये पीते पीते, जैसे गजलों में उनकी रेशमी आवाज़ ने गजब का कहर ढाया। लगता कि खुद पंकज की आवाज़ का नशा ही सर चढ़ कर बोल रहा हो। पंकज ने आशिकी को भी खूब संवारा। औऱ आहिस्ता कीजिये बाते, धड़कने कोई सुन रहा होगा, घुंघरू टूट गए, चांदी जैसा रंग है तेरा सोने जैसे बाल,सावन के सुहाने मौसम में , मोहब्बत ना समझ है समझाना जरूरी है, जैसे गजलों में पंकज ने मिजाज़ ए आशिक को सबके सामने रख दिया। पंकज की आवाज़ फिल्मो में कम आयी लेकिन चिट्ठी आयी है,न कजरे की धार, जिये तो जिये कैसे बिन आपके जैसे गीतों ने पंकज की आवाज़ को व्यापक बना दिया। चेहरे से वे हमेशा एक अदब के साथ महफ़िल के रौनक बढ़ाने वाले ही दिखते थे उस पर इतनी शानदार आवाज़ कि सुने तो लगता कि बस पंकज गाते जाए और सामने बैठकर बस सुनते जाए।  अंदाज़ है उसमें गीतों का आवाज़ है उनकी गजल जैसी

17 May 2021 04:28PM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

   रायपुर :वन एवं जलवायु परिवर्तन तथा आवास एवं पर्यावरण मंत्री मोहम्मद अकबर ने आज राजधानी के शंकर नगर स्थित निवास कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए नगर पालिका परिषद कवर्धा के सभी पार्षदों से चर्चा की। उन्होंने इस दौरान कोरोना से बचाव तथा नियंत्रण के उपायों पर चर्चा करते हुए सभी पार्षदों को अपने-अपने वार्ड में स्वच्छता सहित जनसुविधाओं के विस्तार के लिए विशेष जोर दिया। साथ ही उन्होंने वार्डो में हर व्यक्ति का राशनकार्ड और पात्रतानुसार आवासीय पट्टा बनाकर उसका जल्द से जल्द वितरण सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन की इन महत्वपूर्ण योजनाओं से कोई भी पात्र व्यक्ति वंचित न हो, इसका विशेष ध्यान रखें। इस अवसर पर कवर्धा नगर पालिका के अध्यक्ष ऋषि शर्मा तथा मुख्य नगर पालिका अधिकारी सहित समस्त पार्षदगण उपस्थित थे। 

17 May 2021 02:27PM,
by: Thaneshwar sahu