नई दिल्ली : कोरोना महामारी के चलते अधिकतर राज्यों में लाकडाउन लगा हुआ है। लोगों का आना जाना नहीं हो पा रहा है। ट्रेनों में भी यात्रियों की कम संख्या देखी जा रही है। इस बीच पूर्वोत्तर रेलवे ने यात्रियों की कम संख्या होने के कारण दस स्पेशल ट्रेनों को रद कर दिया। ये सभी ट्रेनें पूर्वोत्तर रेलवे के अगले नोटिस तक बंद रहेंगी।
18 May 2021 12:23PM,by: Thaneshwar sahu
केरल में किसी भी पुराने मंत्री को कैबिनेट विस्तार में जगह नहीं मिली है।कोविड नियंत्रण को लेकर चर्चा में रहीं स्वास्थ्य मंत्री केके शैलजा को भी हटाया गया है।सिर्फ मुख्यमंत्री पी विजयन ही पुराने चेहरे के तौर पर अपना कार्यभार जारी रखेंगे। इस फैसले के बाद कई राजनैतिक सवाल खड़े हो रहे हैं लेकिन पार्टी ने साफ कर दिया है कि नए चेहरों को मौका देने के लिए ये फैसला लिया गया है।
18 May 2021 11:06AM,by: Thaneshwar sahu
लखनऊ : वाराणसी में तैनात असिस्टेंट कमिश्नर जीएसटी संजय शुक्ला (45) ने रविवार देर रात गोमतीनगर विस्तार में सरयू अपार्टमेंट स्थित अपने फ्लैट में खुद को गोली मार ली। कमरे में खून से लथपथ हालत में वह पड़े मिले। बीते छह मई को उनके यहां लाखों की चोरी भी हुई थी। पुलिस ने मौके से उनका लाइसेंसी असलहा कब्जे में ले लिया है। सूचना पर पुलिस अधिकारियों और फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस आत्महत्या के कारणों की पड़ताल कर रही है।
18 May 2021 08:59AM,by: Thaneshwar sahu
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में उनके निवास कार्यालय में कैबिनेट की बैठक शुरू। बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये आयोजित की गई है। बैठक में कोरोना से निपटने के उपायों और वैक्सीनेशन के साथ जिलों के हालातों की चर्चा चल रही है। वहीं, राजीव गांधी किसान न्याय योजना में नई फसलों के किसानों को लाभ देने पर मुहर लगाई जाएगी।
18 May 2021 07:51AM,by: Thaneshwar sahu
सूरजपुर :कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी रणबीर शर्मा ने कार्यालयीन आदेश क्रमांक 2351/एस.डब्ल्यू/2021, दिनांक 15.05.2021 के द्वारा दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 की धार 144, आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 की धारा 30, 34 सहपठित एपिडेमिक एक्ट, 1987 यथासंशोधित 2020 द्वारा प्रदत्त शक्तियों के अधीन सूरजपुर जिला अन्तर्गत सम्पूर्ण क्षेत्र को दिनांक 31.05.2021 की रात्रि 12ः00 बजे तक कन्टेनमेंट जोन घोषित किया है।
18 May 2021 06:16AM,by: Thaneshwar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य








