वाशिंगटन : अमेरिका के टेक्सास में एक भारतवंशी को अलग रह रही पत्नी के साथ मारपीट और अपहरण करने पर 56 माह कैद की सजा सुनाई गई है। अदालत ने सजा के बाद उस पर तीन साल निगरानी करने के भी निर्देश दिए हैं। यही नहीं सजा और निगरानी पूरी होने के बाद उसे भारत के लिए निर्वासित किए जाने का भी सामना करना पड़ेगा।
19 May 2021 12:56PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल की हाई स्कूल मुख्य परीक्षा 2021 में उत्तीर्ण सभी परीक्षार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की है। उल्लेखनीय है कि आज छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा हाई स्कूल की मुख्य परीक्षा 2021 के परीक्षा परिणाम आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर घोषित किए गए, जिनमें शत-प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। कोविड-19 महामारी के कारण इस वर्ष 10वीं की परीक्षा निरस्त कर दी गई थी।
19 May 2021 11:24AM,by: Thaneshwar sahu
छत्तीसगढ़ सरकार की राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत खरीफ वर्ष 2020-21 में समर्थन मूल्य पर धान बेचने वाले किसानों को 21 मई को आदान सहायता राशि (इनपुट सब्सिडी) की पहली किश्त जारी की जाएगी। किसानों को आदान सहायता के रूप में 9000 रुपए प्रति एकड़ राशि प्रदान की जाएगी।
19 May 2021 10:52AM,by: Thaneshwar sahu
गरियाबंद : कलेक्टर निलेश कुमार क्षीरसागर ने अधिकारियों की समय-सीमा प्रकरणों की समीक्षा बैठक में जिले में कोरोना नियंत्रण के लिए आवश्यक उपायों के संबंध में अधिकारियों से चर्चा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। जिले के सभी शासकीय कार्यालयों में कार्यरत कर्मचारियों का वैक्सीनेशन किया जायेगा। 31 मई तक शासकीय कार्यालयों में आम जनता का प्रवेश प्रतिबंधित है। जिले के सभी एस.डी.एम, सभी जनपद सी.ई.ओ और विकासखंड स्तरीय अधिकारी वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ऑनलाइन बैठक में जुडे़ थे। कलेक्टर श्री क्षीरसागर ने जिले में अधिक से अधिक लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाने पर जोर देते हुए कहा कि टीकाकरण केन्द्र में पहुंचने वाले सभी लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई जाये, चाहे व अंत्योदय, बी.पी.एल, ए.पी.एल किसी भी वर्ग का हो। उन्होंने सभी विभागों के कार्यालय प्रमुख अधिकारियों को भी अधिनस्थ अधिकारी-कर्मचारियों को वैक्सीन लगवाने के निर्देश दिये। इस हेतु कर्मचारियों का ऑनलाईन पंजीयन कराई जाये। कर्मचारियों को वैक्सीन लगवाने की पूरी जिम्मेदारी विभाग प्रमुख अधिकारी की होगी। इस संबंध में सभी कार्यालय प्रमुख अधिकारी अधिनस्थ कर्मचारियों को वैक्सीन लग चुके होने संबंधी प्रमाण पत्र 01 जून से पहले कलेक्टर को प्रस्तुत करेंगे। कलेक्टर ने सभी एस.डी.एम को इस सप्ताह भी लाॅकडाउन के दौरान कड़ाई बरकरार रखने के निर्देश दिये। उन्होंने जिले में बच्चों में संक्रमण फैलने की सम्भावना को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों को बच्चों का भी एंटीजन टेस्ट कराने निर्देशित किया। कलेक्टर ने सभी एस.डी.एम को टेस्टिंग बढ़ाने प्रति दिवस 2 हजार टेस्टिंग का लक्ष्य निर्धारित करने कहा। जिले में टेस्टिंग ज्यादा होने से संक्रमण का प्रतिशत कम होगा। कलेक्टर ने अवगत कराया कि 18 प्लस से 44 वर्ग आयु समुह के लिए पंजीयन के आधार पर शासन स्तर से वैक्सीन उपलब्ध कराया जायेगा। जिले को प्राप्त वैक्सीन विकासखंडों को भी वहां हुए पंजीयन के आधार पर ही दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि इस आयु वर्ग का पंजीयन मोबाईल नम्बर के बिना भी किया जा सकता है। टीकाकरण केन्द्र में जो भी वर्ग के लोग वैक्सीन लगाने आ रहे है,उन्हें वैक्सीन लगाई जाये। कलेक्टर ने कहा कि 45 प्लस आयु वर्ग के छुटे लोगों को भी कोरोना टीका लगवाने सभी एस.डी.एम विशेष रूप से ध्यान देवंे। शासकीय कार्यालयों में आम जनता के आवाजाही के संबंध में कलेक्टर ने अवगत कराया कि लाॅकडाउन के दौरान 31 मई तक सभी शासकीय कार्यालयों में आम जनता का प्रवेश प्रतिबंधित है। कार्यालयीन कार्यो के परपस में 50 प्रतिशत उपस्थिति के साथ कर्मचारियों के रोटेशन आधार पर कार्यालय खुलेंगे। उन्होंने कहा कि किसी भी कार्यालय में कर्मचारी धनात्मक पाये जाने पर अन्य लोग संक्रमित न हो इस हेतु स्टाफ के सभी कर्मचारियों का एंटीजन टेस्ट कराई जाये। यह जिम्मेदारी संबंधित कार्यालय प्रमुख की होगी। कलेक्टर ने जिले में कोरोना से हुई मृत्यु के कारणों पर ध्यान देने सी.एम.एच.ओ को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि आगामी दिनों जिले में कोरोना से किसी का मृत्यु न हो इसके लिए सभी एस.डी.एम और चिकित्सकों का प्रयास होना चाहिए। कलेक्टर श्री क्षीरसागर ने कोरोना संक्रमण के तीसरे लहर को ध्यान में रखते हुए पूर्व कार्ययोजना अभी से सुनिश्चित कर लेने सी.एम.एच.ओ को निर्देशित किया। उन्होंने सभी एस.डी.एम को प्राकृतिक आपदा/फसल क्षति/ मकान क्षति के संबध में आर.बी.सी 6-4 के तहत समय पर कार्यवाही करने के निर्देश दिये। सभी एस.डी.एम बाढ़ आपदा प्रबंधन के संबंध में कार्य योजना बनाकर जिला कार्यालय को अवगत कराये। विकासखंड हेतु नियुक्त जिला स्तरीय नोडल अधिकारियों को कोरोना से हुई मृत्यु के संबंध में संबंधित एस.डी.एम और परिवार से मिलकर विस्तृत जानकारी जिला नियंत्रण कक्ष में उपलब्ध कराने कहा गया। बैठक में सी.एम.एच.ओ ने बताया कि 18 प्लस से 44 वर्ष आयु वर्ग टीकाकरण हेतु अभी तक 20 हजार 957 पंजीयन हुआ है। इसी प्रकार उपसंचालक कृषि ने बताया कि जिले में अभी तक 6 हजार मीट्रिक टन खाद और 14 हजार 500 क्विंटल खरीफ धान बीज का भंडारण किया जा चुका है। वनमण्डलाधिकारी श्री मयंक अग्रवाल ने जिले में आगामी जुलाई माह से विभाग द्वारा वृक्षारोपण के प्रस्तावित कार्ययोजना से अवगत कराते हुए सभी विभागों से पौधरोपण हेतु चयनित स्थल की जानकारी आगामी तीन दिवस में वन विभाग को उपलब्ध कराने कहा। बैठक में ए.डी.एम जे.आर. चौरसिया, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती ऋषा ठाकुर सहित समस्त विभाग के जिला प्रमुख अधिकारी उपस्थित थे।
19 May 2021 10:31AM,by: Thaneshwar sahu
राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने छत्तीसगढ़ विद्युत शुल्क (संशोधन) विधेयक, 2021 में हस्ताक्षर किए। इसके अनुसार छत्तीसगढ़ विद्युत शुल्क अधिनियम, 1949 (क्र. 10 सन् 1949) की धारा 5 की उपधारा (2) के पश्चात यह जोड़ा जाए, अर्थात अधिनियम में अंतर्विष्ट किसी बात के होते हुए भी, मुख्य विद्युत निरीक्षक इस अधिनियम के अधीन अपनी शक्तियों का प्रयोग और अपने कृत्यों का पालन करने में, किसी व्यक्ति, अधिकारी या प्राधिकारी को लिखित रूप में, ऐसे विद्युत उत्पादन केन्द्र जिसका विद्युत शुल्क और उस पर अधिभारित ब्याज की राशि का भुगतान बकाया है, को विद्युत लाइन से पृथक करने हेतु निर्देश दे सकेगा और ऐसा व्यक्ति, अधिकारी या प्राधिकारी ऐसे निर्देशों का पालन करने के लिए बाध्य होगा।’’
19 May 2021 09:18AM,by: Thaneshwar sahu
कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी कहर बरपाती लहर के बीच देश में बच्चों को बचाने की तैयारी भी शुरू हो गई है। इसके तहत देश को जल्द ही बच्चों के लिए कोरोना वैक्सीन मिल जाएगी, क्योंकि वैक्सीन के ट्रायल किए जाने की तैयारी है। वहीं, ताजा घटनाक्रम में दिल्ली हाई कोर्ट ने 2-18 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए कोवैक्सिन के चरण 2-3 के परीक्षणों के लिए DCGI को चुनौती देने वाली जनहित याचिका पर केंद्र सरकार के साथ ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया को भी नोटिस जारी किया है। इसी के साथ दिल्ली हाई कोर्ट ने नोटिस जारी करते हुए क्लीनिकल ट्रायल पर अंतरिम रोक लगाने से इनकार कर दिया है।
19 May 2021 07:04AM,by: Thaneshwar sahu
चक्रवाती तूफान टाक्टे ने भारत के कई शहरों में जानमाल का काफी नुकसान किया है। काफी लोग मारे गए हैं और कई लापता हैं। नौसेना ने बताया कि बेहद खराब मौसम से जूझते हुए उसके जवानों ने बजरा पी305 पर मौजूद 273 लोगों में से अब तक 184 को बचा लिया है। दो अन्य बजरों तथा एक ऑयल रिग पर मौजूद सभी लोग सुरक्षित हैं। नौसेना के उप प्रमुख वाइस एडमिरल मुरलीधर सदाशिव पवार ने कहा कि यह बीते चार दशक में सर्वाधिक चुनौतीपूर्ण तलाश एवं बचाव अभियान है।
19 May 2021 07:03AM,by: Thaneshwar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य




