रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की विशेष पहल पर बस्तर अंचल के आदिवासी किसानों को लाभदायी खेती के लिए प्रोत्साहित करने के साथ ही उनकी माली हालात को बेहतर बनाने के उद्देश्य से 1036 करोड़ रूपए की चिराग परियोजना के लिए आज नई दिल्ली में एमओयू हुआ। विश्व बैंक सहायतित 6 वर्षीय चिराग परियोजना बस्तर संभाग के 7 जिलों के 13 विकासखण्डों तथा मुंगेली जिले के मुंगेली विकासखंड के 1000 गांवों में क्रियान्वित की जाएगी।
12 Feb 2021 02:07PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : रायपुर स्मार्ट सिटी लि. ने महालक्ष्मी कपड़ा मार्केट के कायाकल्प की कार्ययोजना तैयार की है। इस कार्ययोजना के अंतर्गत रायपुर स्मार्ट सिटी लि. द्वारा महालक्ष्मी कपड़ा मार्केट में सड़क चौड़ीकरण, डिवाईडर निर्माण, पार्किंग व्यवस्था, नाली निर्माण का कार्य लगभग 157.72 लाख रूपये की लागत से एवं पिंक केयर निर्माण कार्य 19.61 लाख रूपये की लागत से किया जाएगा। वहीं 19.30 लाख रुपये की लागत से नगर निगम के जोन क्रमांक-2 द्वारा बाउंड्री वाल निर्माण कार्य किया जाएगा।छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष कुलदीप जुनेजा महापौर एजाज ढेबर ने जोन अध्यक्ष बंटी होरा सहित पार्षदों के साथ इस योजना का भूमिपूजन कर अधिकारियों को तय समयावधि में कार्य पूर्ण करने निर्देशित किया है। साथ ही पुरूष प्रसाधन के लिए भी कार्ययोजना तैयार करने निर्देश दिया है।
12 Feb 2021 02:04PM,by: Thaneshwar sahu
राज्यसभा में शुक्रवार को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने केंद्रीय बजट 2021 पर हुई चर्चा का जवाब दिया। इस दौरान वह विपक्षी दलों पर जमकर बरसीं। उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा और कहा कि सरकार की योजनाएं केवल गरीबों को लाभ पहुंचाने के लिए हैं, न कि किसी दामाद के लिए। गौरतलब है कि बजट सत्र के दौरान विपक्ष किसान आंदोलन और कृषि कानूनों को लेकर सरकार को घेरने की कोशिशों में लगा हुआ है। इसको लेकर पीएम मोदी ने गुरुवार को सरकार का पक्ष रखा। इसके बावजूद विपक्ष सरकार के खिलाफ हमलावर है।
12 Feb 2021 01:36PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : यात्रियों को कंफर्म बर्थ के साथ यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रेलवे प्रशासन द्वारा गाडी संख्या 02279/02280 पुणे-हावड़ा-पुणे साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जा रहा है। गाडी संख्या 02279 पुणे-हावड़ा साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन पुणे से 14 फरवरी से एवं गाडी संख्या 02280 हावड़ा-पुणे साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन हावड़ा से 16 फरवरी से चलेगी । यह गाड़ी आगामी आदेशानुसार चलती रहेगी । इस गाड़ी का ठहराव दौड़, बेलापुर, कोपरगाँव, जलगाँव, मल्कापुर, शेगांव , भंडारारोड, तुमसर रोड, डोंगरगढ़, राजनांदगांव, रायपुर, भाटापारा, बिलासपुर, चांपा , ब्रजराजनगर, चक्रधरपुर सहित अनेक स्टेशनो में दिया जा रहा है । पुणे-हावड़ा-पुणे के मध्य स्पेशल ट्रेन की सुविधा, जानें समय सारणी
12 Feb 2021 01:36PM,by: Thaneshwar sahu
केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को राज्यसभा में रेलवे से जुड़े हुए आंकड़े बताए। उन्होंने कहा कि लगभग 22 महीनों से भारत में ट्रेन दुर्घटनाओं के कारण एक भी यात्री की मौत नहीं हुई है। रेल दुर्घटना से अंतिम यात्री की मृत्यु 22 मार्च 2019 को हुई थी। गोयल ने आगे कहा कि नए पुनर्गठित रेलवे बोर्ड में पहली बार एक नामित महानिदेशक सुरक्षा नियुक्त किया गया है।
12 Feb 2021 12:37PM,by: Thaneshwar sahu
जगदलपुर : राज्यपाल अनुसुइया उइके ने कहा कि बस्तर में प्रचुर मात्रा में उपलब्ध वनोपज का स्थानीय स्तर पर प्रसंस्करण कर यहां के लोग समृद्धि का नया अध्याय लिखेंगे। राज्यपाल सुश्री उइके ने यह बातें वन धन केन्द्र के रुप में धुरागांव में संचालित वनोपज प्रसंस्करण केंद्र की गतिविधियों का अवलोकन के दौरान कही। उन्होंने वनधन केंद्र में तेलगीन माता स्व-सहायता समूह द्वारा टोरा तेल प्रसंस्करण कार्य एवं अमर ज्योति जय माँ सरस्वती समूह द्वारा इमली चटनी सॉस निर्माण कार्य का अवलोकन किया। इसके साथ ही यहां विभिन्न वन धन केन्द्रों में वनोपज प्रसंस्करण का कार्य कर रहे समूहों ने भी अपने उत्पादों का प्रदर्शन किया। बकावंड वनधन केंद्र में काजू प्रसंस्करण, आसना वनधन केंद्र में इमली कैंडी निर्माण, अगरबत्ती निर्माण व चिरौंजी प्रसंस्करण और कुरंदी वनधन केंद्र में वनौषधि प्रसंस्करण का कार्य कर रहे समूहों की महिलाओं से भेंट के दौरान राज्यपाल ने गतिविधियों की जानकारी लेते हुए शासन द्वारा इन उत्पादों की बिक्री के लिए वृहद तौर पर मार्केट उपलब्ध कराए जाने के संबंध में जानकारी दी।
12 Feb 2021 10:46AM,by: Thaneshwar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









