Thaneshwar sahu

Generic placeholder image

    रायपुर : अंधकार के पीछे हमेशा प्रकाश होता है, जरूरत है हमें हिम्मत से उस तक पहुंचने की। प्रसिद्ध नृत्यांगना और कलाकार सुधा चंद्रन के जीवन की तरह मध्यप्रदेश के ग्राम पंचायत बीजाटोला जिला बालाघाट निवासी किसान लखन सिंह की कहानी भी यही सिखाती है कि जीवन रूकने का नहीं चलने का नाम है। मेहनत से खेती किसानी कर अपना जीवन यापन कर रहे 54 वर्षीय लखन सिंह मेरावी के पैरों में खून का बहाव बंद हो जाने के कारण डॉक्टरों की सलाह से 2007 में उनका दायां पैर और फरवरी 2020 में बायां पैर काटना पड़ा। दोनों पैर कटने के बाद भी लखन सिंह ने हिम्मत नहीं हारी और अब वह पैर कटने के बाद भी चल सकते हैं, वह किसी पर निर्भर न होकर अपना काम खुद करते हैं। दोनों पैर कटने के बाद भी किसान लखन सिंह के जीवन को मिली रफ्तार

12 Feb 2021 10:46AM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

रायपुर : छत्तीसगढ़ के बच्चे अब पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी के बारे में पढ़ेंगे। आगामी सत्र से कक्षा सातवीं के छात्र हिन्दी विषय में राजीव गांधी के व्यक्तित्व और कृतित्व के बारे में पढ़ाई करेंगे। इसी तरह से राज्य शैक्षणिक अनुसंधान परिषद (एससीईआरटी) पाठ्यक्रम में अनेकों नए बदलाव करने जा रहा है। जैसे सरकार बदलती है वैसे ही व्यवस्था के साथ सभी क्षेत्रों में बदलाव देखऩे को मिलता है। छत्तीसगढ़ में सरकार में बदलाव के दो साल बाद अब प्रदेश में किताबों की पाठ्यक्रम में भी बदल हो रहा है। इस कड़ी में पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न राजीव गांधी को कक्षा सातवीं के पाठ्यक्रम में स्थान दिया गया है। कक्षा के बच्चे हिन्दी विषय के के पाठ्यक्रम में राजीव गांधी व्यक्तित्व और कृतित्व के बारे में पढ़ेंगे। उनके द्वारा टैक्नोलॉजी के क्षेत्र में दिए गए योगदान को पढ़ाया जाएगा।

12 Feb 2021 10:06AM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

संसद का बजट सत्र जारी है। कृषि कानूनों को लेकर केंद्र सरकार और विपक्ष के तकरार जारी है। राज्यसभा में वित्त राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर कांग्रेस और विपक्ष को चैलेंज देते हुए कहा कि वे बताएं यह कहां लिखा है कि मंडी और न्यूनतम समर्थन मूल्य प्रणाली (MSP) समाप्त हो जाएगी। राजनीति के लिए किसानों को इस्तेमाल नहीं होना चाहिए बता दें कि आज वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज राज्यसभा में बजट चर्चा पर जवाब देंगी। वित्त मंत्री इस दौरान बजट को लेकर विपक्ष के सवालों के जवाब देंगी। उन्होंने एक फरवरी को लोकसभा में वित्त वर्ष 2021-22 का बजट पेश किया था। आमतौर पर वित्त मंत्री पहले लोकसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देती हैं और उसके बाद राज्यसभा में, लेकिन इस बार केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों पर विपक्ष के गतिरोध के कारण लोकसभा में चर्चा की शुरुआत राज्यसभा के बाद हुई।

12 Feb 2021 08:01AM,
by: Thaneshwar sahu